गुरमीत राम रहीम इंसान की फिल्म 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' रिलीज हो गई है।
इस मूवी एक गाने में उनकी छोटी बेटी अमरप्रीत ने भी गाना गाया है। डेरा
सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम और फिल्म एमएसजी-2 और रियलिटी शो बिग बॉस
में जाने की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी
फिल्म भी देश और विदेश में रिलीज हो गई है। बताया जा रहा है कि भारत में 3
हजार स्क्रीन पर 4 भाषाओं में रिलीज हुई है। इस मौके पर dainikbhaskar.com
आपको बताने जा रहा उनसे और उनके परिवार के बारे में ।
पानीपत। गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान
हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर
मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही
31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया
था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग
बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
परिवार में हैं तीन बेटियां और एक बेटा
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरा द्वारा संचालित स्कूल में हुई है। इनके बड़े दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।

देश में डेरे के हैं 46 आश्रम
हरियाणा के सिरसा जिला में डेरा सच्चा सौदा का ये आश्रम 65 सालों से
चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशो तक फैल हुआ है। देश में
डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से
लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरेउसके करीब
पांच करोड़ मानने वाले हैं जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही
मौजूद हैं। इस डेरे के बारे में एक और खास बात यह है कि इससे जुड़ने वाला
हर कोई अपने नाम के आगे इन्सान लगाता है। बाबा गुरमीत राम रहीम भी अपने नाम
के आगे इन्सान लगाते हैं।
No comments:
Post a Comment