Saturday, 5 September 2015

देखिए, गूगल ने ऐसे कहा, 'हैपी टीचर्स डे'

नई दिल्ली। टॉप सर्च इंजन गूगल ने शिक्षक दिवस पर अपने अंदाज में शिक्षकों को सम्मान देते हुए नया डूडल बनाया है। शिक्षक दिवस के मौके पर कंपनी ने जो डूडल पेश किया है उसमें कंपनी के नाम के ठीक नीचे एक कलम लिए दो हाथ नजर आते हैं जो बारी बारी से गणितीय प्रश्नों को हल करते दिखाए गए हैं । फिर ये दोनों हाथ एक दूसरे से मिलते हैं और प्रश्न और उत्तर को मिटा देते हैं और प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो जाती है। कंपनी के नाम के ठीक उपर सौरमंडल दिखाया गया है।
कंपनी के नाम के ठीक बगल में बायीं तरफ संगीत के स्वरों को दिखाया गया है। इस डूडल में इसके अलावा शंकु, त्रिभुज और अर्ध वलय जैसे कुछ गणितीय चित्रों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही शरीर के एक अंग को दिखाकर जीव विज्ञान को दिखाने का भी प्रयास किया गया है। डूडल में कुछ अन्य चित्र भी हैं और उसके आस पास माउस को ले जाने पर ‘‘शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं’’ का संदेश उभर कर आता है।

No comments:

Post a Comment