मुंबई. जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव (49) नहीं
रहे। उन्हें पांच साल से कैंसर था। शुक्रवार-शनिवार की दरमयानी रात 12.30
बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 44 दिन से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
थे। डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देना रोक दिया था, क्योंकि उन पर इसका
कोई असर नहीं हो रहा था। (आदेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें)
नहीं रुक रहा था खून
करीब डेढ़ महीने पहले वह अमेरिका से इलाज करा कर लौटे थे। पर अचानक
उनके नाक से खून आने लगा। खून बंद नहीं होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल
में भर्ती कराया गया था।
पांच साल पहले कैंसर का पता चला
आदेश को मल्टीपल मायेलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) था। पहली बार
2010 में उन्हें कैंसर का पता चला। कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने शराब
और सिगरेट छोड़ दी थी। योग भी शुरू कर दिया था।
इलाज के लिए हमर कार तक बेचनी पड़ी
आदेश का इलाज काफी महंगा था। पत्नी विजयेता पंडित के मुताबिक उनका एक
इजेक्शन 12 लाख रुपए का आता था। परिवार तंगी की हालत में पहुंच गया था।
इलाज के खर्चों की वजह से उन्हें अपनी हमर कार तक बेचनी पड़ी।
शाहरुख-ऐश्वर्या ने की थी अस्पताल में मुलाकात
आखिरी कुछ दिनों में आदेश की हालत बेहद खराब हो गई थी। बीते कुछ दिनों
में कई बड़े एक्टर्स मसलन-शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनसे
अस्पताल जाकर मुलाकात की थी। (देखें आदेश श्रीवास्तव के कुछ RARE PHOTOS)
कौन थे आदेश श्रीवास्तव
>आदेश का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने
100 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया। मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित
की बहन विजयेता पंडित उनकी पत्नी हैं। उनके दो बेटे हैं। (पढ़ें- आदेश श्रीवास्तव के परिवार और जबलपुर कनेक्शन के बारे में)
>आदेश ने 1994 में 'आओ प्यार करें' फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा।
>'चलते चलते', 'बागबान', 'वेलकम' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया।
>मशहूर टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में वे जज के तौर पर भी नजर आए थे।
>बतौर म्यूजिक डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म 'वेलकम बैक' थी,
जो शुक्रवार (4 सितंबर) को ही रिलीज हुई थी। शुक्रवार को ही उनका जन्मदिन
था।
>उन्होंने कुछ गाने भी गाए। मसलन-गोरी नाल इश्क मिठा, गुस्ताखियां, शावा-शावा, सोना-सोना।
सेलेब्स ने जताया दुख
> महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आदेश के निधन पर दुख
जताया। बिग बी ने लिखा- Aadesh Shrivastava passed away .. I lived my
music with him .. I live without him now.. and perhaps my music too.."
>अभिनेता परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, "Very sad News...he was brilliant...his music in Baghban was too good...RIP Aadesh Shrivastava.."
>डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, "Terrible. Terrible. Terrible News. Too young to Go Aadesh Shrivastava."
>सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने ट्वीट किया, "Sad to
Hear about @iamaadesh #Adesh Shrivastav ji.. Great Soul.. Big Loss to
Music Industry..#prayers"
No comments:
Post a Comment