Wednesday, 30 September 2015

नए वीडियो में दावा-मोदी ने कैमरे के फ्रेम में लाने के लिए जुकरबर्ग को किया था साइड

नई दिल्ली. फेसबुक हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इसे उस वीडियो का जवाब माना जा रहा है जो बीते दो दिनों में वायरल हो चुका है। इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने पीएम पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने फेसबुक के सीईओ माक जुकरबर्ग को बांह पकड़ कर अपने सामने से हटा कर साइड कर दिया, ताकि वह उनके और कैमरे के बीच नहीं आ सकें। लेकिन नया वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि असल में मोदी ने जुकरबर्ग को हाथ पकड़ कर अपने सामने से हटा कर बगल में खड़ा किया, ताकि कैमरे के फ्रेम में वह भी आ सकें।
अब शेयर किए जा रहे वीडियो में क्या है?
नया वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड किया गया है। 1.53 मिनट का यह वीडियो वैसे तो 27 सितंबर को ही अपलोड हुआ है। लेकिन यह वायरल नहीं हो सका। इसे बुधवार शाम चार बजे तक केवल डेढ़ लाख लोगों ने ही देखा था।
इस वीडियो में मोदी द्वारा वॉल बोर्ड पर ऑटोग्राफ देने से लेकर फोटो खिंचवाने तक एक मिनट 53 सेकंड का फुटेज है। वीडियो में दिख रहा है कि फोटो सेशन के वक्त कैमरामैन दाएं से बाएं आया था। मोदी ने जुकरबर्ग को सामने से हटा कर बगल में खड़ा किया। इसके कुछ पल बाद जुकरबर्ग ने भी फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए और वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने पीएम मोदी के साथ उनकी तस्‍वीरें ली।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ब्‍लॉग में यह भी दावा किया गया है कि कैमरामैन ने जुकरबर्ग को 'साइड प्लीज' कहा था। हालांकि, वीडियो में कैमरामैन की आवाज क्लियर नहीं है। लेकिन वह दाएं से बाएं आता दिख रहा है। इसी आधार पर कहा जा रहा है कि मोदी ने जुकरबर्ग को फ्रेम में लाने के लिए उनकी बांह पकड़ कर साइड किया।
पहले वायरल हुए वीडियो में क्या दिख रहा है?
28 और 29 सितंबर को सोशल मीडिया पर चर्चित रहा और वायरल हुआ वीडियो कुछ सेकंड का है। इसमें फोटो सेशन के दौरान एक महिला मोदी को कुछ दिखा रही है। उसके बारे में में जानकारी देने के लिए जुकरबर्ग बीच में आ जाते हैं। कुछ सेकंड तो जुकरबर्ग मोदी के ठीक सामने रहते हैं। लेकिन फिर तुरंत मोदी उन्हें कैमरे के सामने से हटा देते हैं। एक हाथ नहीं, बल्कि मोदी जुकरबर्ग की बाहों को दोनों हाथ से पकड़ कर हटाते हैं। इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया पर कहा गया कि मोदी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर यूट्यूब पर 100 से भी ज्यादा अकाउंट्स से शेयर किया गया। इसे बुधवार शाम तक करीब 6 लाख लोगों ने देखा।
इस वीडियो से जुड़ी खबर देते हुए वाशिंगटनपोस्‍ट.कॉम ने हेडिंग दी थी कि भारत के मोदी और टीवी कैमरा के बीच आकर मार्क जुकरबर्ग ने बहुत बड़ी गलती की

Google CEO के 73 साल के ससुर ने की दूसरी शादी, पिचाई की पत्नी ने दी बधाई

कोटा (राजस्थान). गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के 73 साल के ससुर होलाराम हरियानी ने 65 साल की माधुरी शर्मा से शादी कर ली। हरियानी की पत्नी नीलू की दो साल पहले और उनसे शादी करने वाली माधुरी शर्मा के पति राजेश की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों अकेले थे, सत्संग में मेल-मुलाकात हुई। बात हुई और फिर 23 सितंबर को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। दोनों कोटा के नयापुरा में रहते हैं। मंगलवार को इनका रिसेप्शन भी हुआ। पिचाई की पत्नी ने शादी की बधाई भी दीं।
कैसे दोनों आए करीब?
माधुरी कोटा से ही हैं, जिनकी शादी दिल्ली के राजेश शर्मा से हुई थी। राजेश मिलिट्री की रोड कंस्ट्रक्शन विंग में थे। उनकी चार साल पहले मौत हो चुकी है। माधुरी के इकलौते बेटे भारत की भी रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। वे दिल्ली से करीब दो साल पहले ही कोटा आईं और यहां नयापुरा स्थित चंबल रेजीडेंसी में फ्लैट खरीद रहने लगीं। पॉलिटेक्निक से रिटायर्ड प्रोफेसर हरियानी मुंबई में रहते थे, करीब सालभर से कोटा में हैं। यहां सिविल लाइन में उनका किराए का मकान है। उनका एक बेटा अमित न्यू जर्सी में एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं, जबकि बेटी अंजलि सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं। अंजलि के पति सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं। हरियानी ने बताया कि कुछ माह पहले ही दोनों जयपुर गोल्डन के निकट स्थित एक आश्रम में सत्संग में मिले। विचार मिले तो दोनों ने शादी का मन बना लिया। उन्होंने बताया, "जब मैंने अपने बच्चों को यह बात बताई तो वे खुश हुए और बोले कि इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता।" इस शादी को लेकर सुंदर से बात नहीं हुई। सुंदर की पत्नी अंजलि ने फोन कर माधुरी को बधाई भी दी।
अपने विरोध में आए, डटकर खड़ी हुई माधुरी
माधुरी के अन्य परिवार वाले तो उनके साथ हैं, लेकिन कोटा में रहने वाले उनके मायके वाले खिलाफ। माधुरी के सिविल लाइन्स में रहने वाले भतीजे और भतीजी को इस बात का पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। माधुरी ने कहा, "उन्होंने लोगों को भड़काना शुरू किया। उनकी नजर मेरी संपत्ति पर थी। सोसाइटी के लोगों ने हमें खूब परेशान किया। लेकिन मैंने वही किया, जो मुझे अच्छा लगा। इस उम्र में अकेले एक-एक दिन बिताना कितना मुश्किल होता है, यह मैं जानती हूं। मैंने पति की मौत के बाद चार साल अकेले बिताए हैं। पति की मौत के बाद अमेरिका में रहने वाली मेरी चचेरी बहनों ने मुझे दूसरी शादी के लिए प्रेरित किया और अब मैंने यह कर लिया।"
* मेरे दोनों बच्चे विदेश में हैं। मुंबई में मेरा मकान है, अब हम वहीं रहेंगे। हर किसी को हक है कि वह सुखी जिंदगी जिए। मैंने बच्चों को बताया तो वे बड़े खुश हुए। उनकी रजामंदी से फैसला किया। - होलाराम हरियानी
* हमने हालात का मुकाबला किया। मैं जानती हूं कि अकेले एक-एक दिन कैसे कटता है। मुझे ये (हरियानी) पसंद आए और शादी का फैसला कर लिया। बहुत खुश हूं। लोगों ने खूब परेशान किया, लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। मैं तो कहती हैं, ऐसे और लोग भी आगे आएं और कदम उठाएं। - माधुरी शर्मा

गाय का मांस खाने की अफवाह फैलने पर भीड़ ने पीटकर मार डाला, बेटे को किया अधमरा

गाजियाबाद: यूपी के दादरी इलाके में 50 साल के एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके 22 साल के बेटे को अधमरा करके छोड़ दिया गया। गांववालों पर ऐसा करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, इस बात की अफवाह फैल गई कि मोहम्मद अखलाक, उनके बेटे और परिवार के बाकी लोग न केवल गाय का मांस स्टोर करके रख रहे हैं, बल्कि खा भी रहे हैं। इसके बाद, गांववालों ने अखलाक के घर पर हमला कर दिया। इस मामले में मुख्य सचिव ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
क्या है मामला?
>घटना बिसारा गांव में सोमवार रात हुई। गौतमबुद्ध नगर के डीएम एनपी सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अफवाह फैला दी कि अखलाक के घर में गाय का मीट रखा हुआ है और वह गोवध में शामिल रहा है।
>गांववालों के मुताबिक, 16 सितंबर को बिसारा गांव में एक बछड़ा गायब हो गया था। सोमवार को बछड़े के शरीर के टुकड़े अखलाक के घर के करीब मिलने की अफवाह फैली। अफवाहों के मुताबिक, अखलाक एक पॉलीथिन में बीफ लेकर जा रहा था कि तभी कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। इसके बाद, उसने वो पॉलीथिन वहीं फेंक दी।
>एसएसपी किरन एस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि स्थानीय मंदिर से इस बात का एलान किया गया कि अखलाक का परिवार गाय का मांस खाता है। एसएसपी के मुताबिक, हमें बताया गया है कि कुछ लोग मंदिर में घुसे और माइक्रोफोन से यह एलान किया। अफवाहों के बाद कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला किया।
>अखलाक की 20 साल की बेटी साजिदा ने बताया, ''गांव के 100 से ज्यादा लोग घर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमने घर में गाय का मीट रखा हुआ है। उन्होंने घर के दरवाजे तोड़ डाले और मेरे पिता और भाई को पीटने लगे। वे पिता को बाहर घसीटकर ले गए और उन्हें ईंटों से मारने लगे। हमें बाद में यह पता चला कि मंदिर में यह एलान किया गया कि हम बीफ खाते हैं।''
>पिटाई की वजह से मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाने वाले अखलाक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे दानिश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
>इस मामले में मंदिर के पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी के मुताबिक, पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ दंगे और मर्डर का मामला दर्ज किया है। इनमें से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी लोग गांव के ही हैं।
>पुलिस ने बताया कि उन्होंने अखलाक के घर से बरामद मीट के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा है। वहीं, अखलाक की बेटी का कहना है कि फ्रिज में मटन रखा था, बीफ नहीं।
गिरफ्तारी के विरोध में आगजनी, तोड़फोड़
गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को गांववालों ने तोड़फोड़ की। पुलिस की एक वैन समेत कई गाड़ियां तोड़ दी गईं। एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। हिंसा में एनटीपीसी में काम करने वाला एक 20 साल का युवक घायल हो गया। राहुल नाम के इस युवक का दावा है कि उसके पेट में पुलिस की चलाई गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह अभी इस बात की जांच कर रही है। डीएम ने कहा कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात काबू में हैं।

केस दर्ज होने के बाद भी नहीं माने लालू, भाषण में फिर किया जाति का जिक्र

पटना. पिछले दिनों बिहार के राघोपुर में एक इलेक्शन रैली में जाति का जिक्र कर चुनाव आदर्श आचार संहिता (model code of conduct) तोड़ने वाले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बुधवार को जमुई में एक भाषण के दौरान फिर जाति के आधार पर वोट मांगे। लालू ने बीजेपी को राक्षसी सेना भी बताया। राघोपुर में जाति का जिक्र करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
क्या कहा लालू ने?
लालू ने जमुई में दिए भाषण में कहा, “कुर्मी का बेटा और यादव का बेटा एक हो गया है तो लोग जंगलराज कह रहे हैं। यह जंगलराज नहीं मंडल राज टू है।” लालू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पिछड़ों और दलितों को एकजुट हो जाना चाहिए।
जाति की मिसाल भी दी
लालू ने कहा, “मोकामा के अनंत सिंह ने यादव के लड़के को पकड़कर मार डाला। मैंने नीतीश को फोन कर कहा कि हम एक मिनट भी चैन से नहीं रह सकते। नीतीश ने जब कार्रवाई की तो रालोसपा ने नेता अरुण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की छाती तोड़ देंगे। मैं नीतीश के साथ हूं मेरे रहते कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह 1990 का बिहार नहीं है।”
नीतीश को बताया दूल्हा
भाषण में नीतीश का जिक्र करते हुए लालू ने कहा, “हमारे गठबंधन में दूल्हा तो नीतीश कुमार हैं, लेकिन भाजपा वालों के पास कोई दूल्हा ही नहीं है। गुजरात और मध्य प्रदेश से बीजेपी के लोग बिहार आ रहे हैं। ये लोग हर गांव में चोरी-छिपे बैठे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। काला धन के नाम पर बीजेपी ने देश को धोखा दिया है। बीजेपी तो राक्षसी सेना है।”
भागवत पर भी निशाना
लालू ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ के लोग रिजर्वेशन
खत्म करना चाहते हैं, लेकिन लालू ऐसा नहीं होने देगा। रामविलास पासवान पर लालू ने कहा, “रामविलास इसरो वाले मौसम विज्ञानी हैं। वो कहते हैं कि मैं दलितों का नेता हूं, जरा ये तो बताएं कि उन्होंने दलितों के लिए क्या किया है?”
क्या आदमी दाल के बदले पेट्रोल पिएगा?
लालू ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पेट्रोल-डीजल की कम होती कीमतों पर राजद सुप्रीमो ने कहा, “मोदी कहते हैं कि हमने पेट्रोल और डीजल के दाम कर कर दिए हैं। यह तो दुनिया के बाजारों की वजह से हुआ है। मोदी से लोगों को पूछना चाहिए कि क्या वे दाल के बदले पेट्रोल पिएंगे?”

7/11 मुंबई ब्लास्ट में 5 दोषियों को सजा-ए-मौत: जानिए, कौन से आरोप हुए साबित

मुंबई: 11 जुलाई 2006 को शहर की लोकल ट्रेनों में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी 12 में से पांच लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। बाकी सात को उम्रकैद की सजा दी गई है। बुधवार को स्पेशल मकोका कोर्ट के जज यतिन डी शिंदे ने सजा का एलान किया। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि वे हाईकोर्ट जाएंगे। बता दें कि वेस्टर्न सब-अर्बन रूट पर चलने वाली ट्रेनों के 7 कोच में हुए सीरियल ब्लास्ट में 189 पैसेंजरों की मौत हो गई थी। 824 लोग जख्मी हो गए थे।
>जिन लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उन पर बम प्लान्ट करने का आरोप साबित हुआ है। इन दोषियों के नाम हैं- कमाल अहमद अंसारी (37) मोहम्मद फैजल शेख (36), ऐहतेशाम सिद्दीकी (30), नवेद हुसैन खान (30) और आसिफ खान (38)।
कमाल अहमद मोहम्मद वकील अंसारी
बिहार के मधुबनी जिले के बासापट्टी से 19 जुलाई 2006 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि अंसारी ने पाकिस्तानियों को नेपाल बॉर्डर से मुंबई पहुंचने में मदद की। उसने एक्स्प्लोसिव मटीरियल जुटाया और एक ट्रेन में बम भी लगाया। माटुंगा रेलवे स्टेशन पर उसके लगाए बम की वजह से ट्रेन में धमाका हुआ।
मोहम्मद फैसल अताउर रहमान शेख
पुलिस के मुताबिक, फैजल पाकिस्तान में दो बार ट्रेनिंग ले चुका है। उसके लगाए बम की वजह से जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ। शेख ने पाकिस्तानियों को पनाह दी। हवाला के जरिए रकम हासिल की, जिसका टेररिस्ट एक्टिविटीज में इस्तेमाल हुआ। गोवंडी में जब बम बनाए गए तो फैजल वहां मौजूद था।
एहतेशाम कुतुबुद्दीन सिद्दीकी
मुंबई के मीरा रोड के रहने वाले सिद्दीकी को 29 जुलाई 2006 को अरेस्ट किया गया था। उसे आतंकी संगठन सिमी के महाराष्ट्र यूनिट का ज्वाइंट सेक्रेटरी माना जाता है। उस पर आरोप है कि उसने रेलवे ट्रैकों की रेकी की। पुलिस का कहना है कि सिद्दीकी के लगाए बम की वजह से मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका हुआ।
नवेद हुसैन खान
आरोप है कि नवेद ने गोवंडी से एक बम बांद्रा लाकर ट्रेन में लगाया, जो खार रेलवे स्टेशन के पास फट गया। उस पर दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर ट्रेन रूट्स की रेकी करने का भी आरोप साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक, जब यह साजिश रची गई तो नवेद वहां मौजूद था।
आसिफ खान
आसिफ को मुंबई एटीएस ने तीन अक्टूबर 2006 को तमिलनाडु के बेलगांव से अरेस्ट किया था। उस वक्त वह अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ था। आरोप है कि उसने धमाकों को अंजाम देने के लिए रेक्सीन बैग, बर्तन, अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर्स का इंतजाम किया। उसने जिस ट्रेन में बम लगाया, उसमें बोरीवली स्टेशन के करीब धमाका हुआ था।
>उम्रकैद पाने वालों पर इस साजिश में मदद करने और रेकी करने के आरोप साबित हुए हैं। जिन्हें उम्रकैद हुई, वे हैं-तनवीर अहमद अंसारी (37), मोहम्मद माजिद शफी (32), शेख आलम शेख (41), मोहम्मद साजिद अंसारी (34), मुजम्मिल शेख (27), सोहल महमूद शेख (43) और जमीर अहमद शेख (36)।
>प्रॉसिक्यूशन ने 12 में से 8 के खिलाफ फांसी की सजा की डिमांड की थी। गवाहों के क्रॉस एग्जामिनेशन के बाद डिफेंस के वकीलों ने कोर्ट से नरमी बरतने की अपील की थी। उनका कहना था कि असली मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी चीमा है, जिसके इशारों पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
> 11 सितंबर को इस मामले में आरोपी 13 में से 12 को दोषी करार दिया गया था। एक आरोपी को बरी कर दिया गया था। 23 सितंबर को स्पेशल मकोका कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।
क्या है पूरा मामला?

>ब्लास्ट शाम छह बजकर 24 मिनट से लेकर 6 बजकर 35 मिनट के बीच हुए। यह वो वक्त था, जब मुंबई के लोकल ट्रेनों में लाखों पैसेंजर काम के बाद घर लौटते हैं।
>एंटी टेररिज्म स्क्वैड ने 20 जुलाई, 2006 से 3 अक्टूबर, 2006 के बीच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
>उसी साल नवंबर में आरोपियों ने कोर्ट को लिखित में जानकारी दी कि उनसे जबरन इकबालिया बयान लिए गए।
>चार्जशीट में 30 आरोपी बनाए गए। इनमें से 13 की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के तौर पर हुई। फरार पाकिस्तानियों में लश्कर का आतंकी आजम चीमा भी शामिल है। बाकी 17 भारतीय हैं। इन 17 में से 4 की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
>सभी आरोपी सिमी के संदिग्ध आतंकी थे। ट्रायल पिछले साल अगस्त में खत्म हुआ था। प्रॉसिक्यूशन ने 192 गवाहों को एग्जामिन किया। डिफेंस लॉयर ने 51 गवाहों को एग्जामिन किया।
>केस में कई उतार-चढ़ाव आए। 2008 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगा दी। एक पिटीशन में मकोका कानून के प्रोविजन को चैलेंज किया गया था। दो साल बाद, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से ट्रायल शुरू हुआ।

क्या कहना है प्रॉसिक्यूशन का?
प्रॉसिक्यूशन का कहना है कि बम मुंबई में ही बनाए और असेंबल किए गए। बम फर्स्ट क्लास के कंपार्टमेंट्स में शाम के वक्त इस तरह प्लान्ट किए गए कि वे 11 मिनट के टाइम पीरियड में सिलसिलेवार ढंग से उनमें ब्लास्ट हो। ये बम प्रेशर कुकर में प्लान्ट किए गए थे। एटीएस के मुताबिक, बम ब्लास्ट का मकसद एक 'खास कम्युनिटी' को निशाना बनाना और गुजरात दंगों का बदला लेना था।
दोषियों ने लिखी थी पीड़ित परिवारों को चिट्ठी
12 दोषियों ने हाल ही में पीड़ितों के परिवारवालों को चिट्ठी लिखी थी। नौ पेज के लेटर में लिखा था, ''हम आपसे दरख्वास्त करते हैं कि आप हमारे साथ हाईकोर्ट में खड़े हों। कोर्ट में एक याचिका लगाएं, जिसमें रिक्वेस्ट की जाए कि असली गुनहगारों को सजा हो, निर्दोष लोगों को नहीं। फैसले से आपको खुशी और संतुष्टि मिलना स्वाभाविक है। हालांकि, हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपकी यह खुशी असली नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हम 12 आपके करीबियों की हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हम खुद पीड़ित हैं।'

120 करोड़ में बनी PULI की रिलीज से पहले फिल्म की स्टार कास्ट के यहां IT की रेड

चेन्नई: इनकम टैक्स अधिकारियों ने बुधवार को यहां साउथ इंडियन फिल्मोें के सुपरस्टार माने जाने वाले विजय समेत फिल्म 'पुली' की पूरी स्टारकास्ट के यहां छापा मारा। रेड ऐसे वक्त में मारी गई है, जब 'पुली' गुरुवार को रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी, हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन और विजय जैसे सितारों वाली इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। जानकार इसे स्पेशल इफेक्ट्स और तकनीक के मामले में 'बाहुबली' के टक्कर की फिल्म बता रहे हैं। साउथ की बनी 'बाहुबली' अब तक 550 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
 
तीन राज्यों में 35 से ज्यादा जगह छापे
खबर के मुताबिक, विजय के घर और रिजॉर्ट के अलावा 'पुली' के डायरेक्टर चिंबू देवान, प्रोड्यूसर शिबू थामीन्स, सेल्वाकुमार, मदुरई अन्बू और फाइनेंसर रमेश के घर भी छापा मारा गया। टैक्स चोरी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स के घर भी रेड हुई है। हालांकि, ये कौन हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'पुली' में कुछ ऐसा इन्वेस्टमेंट किया गया है, जिसके सोर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से ही ये कार्रवाई की गई। साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और नयनतारा के घर भी छापा मारा गया। सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और हैदराबाद के 35 से ज्यादा जगहों पर ये रेड हुई है।

देश में बना अब तक का सबसे बड़ा जंगी जहाज INS KOCHI नेवी में शामिल

मुंबई. देश में बना अब तक का सबसे बड़ा जंगी जहाज आईएनएस कोच्चि बुधवार को नेवी में शामिल हो गया। डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने आईएनएस कोच्चि को नेवी के बेड़े में शामिल किया। आईएनएस कोच्चि कोलकाता कैटेगरी (परियोजना 15 ए) का दूसरा ‘गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर’ जहाज है। इसमें लेटेस्ट रडार सिस्टम लगाया गया है, जो दुश्मन की मिसाइलों को चकमा देने में माहिर है।
डिफेंस मिनिस्टर ने क्या कहा?
इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि सिक्युरिटी प्रोडक्शन यूनिट में इसे लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि डिफेंस प्रोडक्शन में प्राइवेट सेक्टर की यूनिट सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
तीन हाईस्पीड नौकाएं भी हुईं शामिल
आज तीन हाईस्पीड गश्ती नौकाएं भी नेवी में शामिल हुईं। इनमें लेटेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम, हैवी और लाइट मशीन गन लगी हैं। इसके बाद समुद्री सुरक्षा पूरी चाकचौबंद हो जाएगी। वहीं, पश्चिमी नौसैन्य कमान के क्षेत्र में आने वाले नौ राज्यों के लगभग 65 हजार मछुआरों को बायोमीट्रिक आईकार्ड दिया गया है।
क्या खास है आईएनएस कोच्चि में?
>164 मीटर लंबा, 17 मीटर चौड़ा आईएनएस कोच्चि 7500 टन वजन के साथ 30 नॉट्स की स्पीड से चल सकता है।
>आईएनएस कोच्चि कोलकाता कैटगरी (प्रोजेक्ट 15-ए) का दूसरा लड़ाकू जहाज है।
>मिसाइल से लैस जहाज दुश्मन के रडार को चकमा दे सकता है।
>इसमें 40 अफसर समेत 350 जवान तैनात होंगे।
>यह पूरी तरह होम मेड है। इसमेें वुमन नेवी अफसर भी रहेंगी।
>16 सुपरसोनिक ब्रम्होस मिसाइल से लैस। इसके अलावा, 76-एमएम की सुपर रैपिड गन और एके-630 भी शामिल।
>इस पर सी-किंग और चेतक जैसे दो हेलिकाॅप्टर भी रखे जा सकते हैं।

Tuesday, 29 September 2015

950 करोड़ का फ्रॉड : FIFA के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट पर लगा लाइफटाइम बैन

ज्यूरिख. फीफा (फेडरेशन आफ इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन) के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जैक वार्नर पर लाइफटाइम बैन लगा दिया गया है। अब वे फुटबॉल से जुड़ी किसी भी नेशनल या इंटरनेशनल एक्टिविटी में शामिल नहीं हो सकेंगे। 72 साल के वार्नर पर लगा यह बैन 25 सितंबर से प्रभावी होगा।
क्यों हुई कार्रवाई
>फीफा के मुताबिक, कैरेबियाई फुटबॉल प्रेसिडेंट रह चुके वार्नर को ‘फीफा और नॉर्थ अमेरिकी फुटबॉल फेडरेशन कोनकाकाफ में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है।
>वार्नर अमेरिका में मौजूदा फीफा भ्रष्टाचार मामले से संबंधित 12 आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसमें धोखाधड़ी, रैकेट चलाना और फंड्स की हेराफेरी के आरोप शामिल हैं। पूरा मामला 950 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के मामले से जुड़ा है। वार्नर पर ये आरोप 2013 में फीफा की इंटरनल कमेटी ने लगाए थे। वॉर्नर को अपने देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में अमेरिका प्रत्यर्पित (extradition) किए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। सुनवाई दिसंबर में होनी है।
ब्लैटर पर भी लटकी तलवार
फीफा प्रेसिडेंट सेप ब्लैटर और पूर्व प्रेसिडेंट प्लाटिनी के खिलाफ भी आपराधिक जांच चल रही है। ब्लैटर पर फीफा में फाइनेंशियल हेरफेर करने और 2011 में पूर्व प्रेसिडेंट प्लाटिनी को 13.2 करोड़ रुपए का गैरकानूनी ढंग से पेमेंट करने के आरोप हैं। हाल ही में स्विट्जरलैंड के अटॉर्नी जनरल के लोगों ने ब्लैटर से पूछताछ की थी और उनके दफ्तर की तलाशी भी ली थी।
फीफा अध्यक्ष पद के लिए आपात बैठक
फीफा प्रेसिडेंट का चुनाव अगले साल होना है। इस पद के कैंडिडेट चुंग मोंग जू ने ब्लेटर पर लगे आरोपों के बाद मंगलवार को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। फीफा के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट दक्षिण कोरिया के मोंग जू ने कहा कि फीफा के नेतृत्व के लिए वर्किंग कमेटी बनाया जाना चाहिए ताकि फीफा बिना किसी समस्या के अपना कामकाज कर सके।
क्या है पूरा मामला
इस साल मई में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में फीफा के सात अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन पर 950 करोड़ रुपए से ज्यादा की घूस लेने और फाइनेंशियल गड़बड़ी करने का आरोप था। गिरफ्तार अधिकारियों पर आरोप था कि वे अमेरिका में फुटबॉल टूर्नामेंट्स के आयोजन में धांधली कर रहे थे।
क्यों हुई थी गिरफ्तारी?
ट्रैफिक ग्रुप नाम की ब्राजील की स्‍पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म और इसके फाउंडर जोस हविला फीफा में भ्रष्‍टाचार से जुड़ी अहम कड़ी हैं। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, फीफा को घूस देने वाले कारोबारियों में हविला सबसे अहम हैं। वह फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने वाली संस्‍थाओं और इन आयोजनों से जुड़ने वाली कंपनियों के बीच की अहम कड़ी के तौर पर काम करता रहा है। इन कंपनियों को मैच की स्‍पॉन्‍सरशिप या ब्रॉडकास्‍ट राइट्स आदि के लिए हविला और उसकी फर्म से करार करना पड़ता है। वह फुटबॉल फेडरेशन्स के अफसरों को घूस देकर कंपनियों से उनकी डील करवाता है।
फीफा स्कैंडल का टाइम लाइन

* 2 दिसंबर, 2010 : वर्ल्ड कप-2018 की मेजबानी रूस और 2022 की कतर को दिया।

* 1 जून, 2011 : शेप ब्लैटर चौथी बार प्रेसिडेंट चुने गए। फीफा ने इलेक्शन से एक महीने पहले हुए पेमेंट की जांच शुरू की।

* 30 अप्रैल, 2013 : फीफा जांच कमेटी ने कहा, "जाओ हवेलेंज और पूर्व एक्सक्यूटिव मेंबर रिचर्डो टेलेक्सिरा और निकोलस लेज ने स्पोर्ट्स मोर्केटिंग कंपनी ISL के साथ गैरकानूनी पेमेंट की बात स्वीकर की।" ब्लैटर को क्लीन चिट।

* 17 दिसंबर, 2014 : यूएस के पूर्व एटॉर्नी जनरल मिचेल गार्सिया ने जांच कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ दिया। जांच कमेटी पर सवाल उठाए।

* 27 मई, 2015 : पुलिस ने जुरिख होटल में फुटबॉल अधिकारियों के यहां छापा। दो वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार।

* 29 मई, 2015 : सेप ब्लैटर 5वीं बार फीफा प्रेसिडेंट बने।

* 17 सितंबर, 2015 : फीफ के सेक्रेटरी जनरल को सस्पेंड किया गया।

* 25 सितंबर, 2015 : फीफा प्रेसिडेंट से जुड़े आपराधिक मामले की जांच शुरू। उन्हें वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आरोपी बनाया गया।

बिहारः नीतीश की रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे, लोगों ने दिखाई चप्पल

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को नवादा के वारसलीगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली में खूब हंगामा हुआ। बताया जाता है कि रैली में मौजूद 20 से 25 लोगों ने पहले नीतीश को चप्पल दिखाई। इसके बाद मोदी-मोदी के नारे लगाए।
20 लोग हिरासत में
वारसलीगंज में नीतीश कुमार महागठबंधन (जेडीयू-कांग्रेस-आरजेडी) की ओर से जदयू के कैंडिडेट प्रदीप कुमार के लिए प्रचार करने गए थे। हंगामा कर रहे लोगों और जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 20 लोगों को हिरासत में लिया।
विरोध होने पर नीतीश ने क्या कहा?
रैली में नीतीश ने विरोध करने वाले लोगों से कहा,'' मैं जानता हूं कि आप लोग कौन हैं। आपकी संख्या भी काफी कम हैं। बेहतर है, आप चले जाइए।'' उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से पूछा कि आप मेरा भाषण सुनना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद जदयू समर्थकों ने विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। फिर नीतीश ने अपनी स्पीच दी।
इससे पहले भी हुआ है नीतीश का विरोध
इससे पहले भी बिहार में कई जगहों पर नीतीश का विरोध हो चुका है। मोतिहारी जिले में आशा संघ के लोगों ने नीतीश के काफिले रोक दिया था। कुछ दिन पहले ही परमानेंट करने की मांग कर रहे सांख्यिकी कर्मचारियों ने भी विरोध किया था। इस पर नीतीश कुमार ने उन्हें स्टेज से ही धमका दिया था।

4 शादियां कर चुका था ये नेता, प्रेमी संग भागी चौथी पत्नी तो खुद को मारी गोली

जालंधर। पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मायनॉरिटी सेल के जिला डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र ने चौथी पत्नी के आशिक के साथ भाग जाने से दुखी होकर गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उनके पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसके आधार पर चौथी पत्नी मनीषा, उसकी मां सीता और प्रेमी राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात चौथी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुभाष चंद्र (34) का पहली पत्नी रेखा के साथ दस साल पहले तलाक हो गया था। दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी। सात साल पहले सुभाष की तारा के साथ तीसरी शादी हुई। तारा से उनको पांच साल का बेटा वीर है। सुभाष की चौथी शादी करीब चार साल पहले मनीषा के साथ हुई थी। मनीषा से दो साल का बेटा युवराज है। बताते हैं कि पहली तीन शादियां परिवार ने करवाई थी, जबकि चौथी लव मैरिज थी।
सुभाष की मां कृष्णा ने कहा कि तारा और मनीषा दोनों बहुएं एक साथ रह रही थीं। कुछ समय पहले मनीषा का राज नामक युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया। करीब 15 दिन पहले मनीषा राज के साथ भाग गई। मनीषा के भाग जाने से सुभाष को काफी जलालत महसूस हुई। वह परेशान रहने लगा था। सोमवार दो बजे के करीब सुभाष ने गोली मार सुसाइड कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा की मनीषा ने मुझे धोखा दिया। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। 2002 में सुभाष ने लोक जन शक्ति पार्टी से चुनाव लड़ा था। हारने के बाद वह कांग्रेस में चला गया था।
सुसाइड नोट में लिखा पत्नी का प्रेमी धमकी देता था
मैं सुभाष चंद्र पुत्र श्री धर्मपाल मोहल्ला जगतपुरा अपनी जान लेने से पहले यह लिख रहा हूं की क्यों मैने जान दी। क्योंकि मेरी पत्नी मनीषा उर्फ मुन्नी ने मुझे धोखा दिया। वह इसलिए मनीषा के राज लड़के के साथ अवैध संबंध थे। राज ओर मेरी सासा सीता इन दोनों ने मिलकर मेरा घर उजाड़ा है। मनीषा के साथ शादी हुए 4 साल हो गए एक लड़का भी है। वह पहले भी घर से 2 बार भाग चुकी है। बिना वजह अबकी बार मनीषा तीसरी बार घर से भागी और नंबर 8 में मेरे खिलाफ दरखास्त दे दी। पुलिस अफसर जी ने हमें 2 दिन का टाइम दिया पर मनीषा और उसकी मां को राज ने कही दूर भेज दिया। मैंने अपनी सास को फोन किया पर बंद था। मेरी कोई गलती नहीं थी। फिर भी मनीषा ने मुझे धोखा दिया। मेरे लाख समझाने पर मनीषा नहीं मानी। राज ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मनीषा का पीछा नहीं छोड़ा, तेरे पूरे परिवार को मार दूंगा। यह पिस्टल मुझे कैरी (इकहरी) पूली के ऊपर मिली थी। जिससे मै अपनी जान दे रहा हूं। इसमें मेरे घर वालो का काई कसूर नहीं।
मनीषा नेपाल की रहने वाली है
एसएचओ कुलवंत सिंह ने कहा कि मौके से दो पेजों का सुसाइड नोट मिला है। उसको कब्जे में ले लिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर सुभाष की चौथी पत्नी मनीषा, सास सीता व मनीषा के आशिक राज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। मनीषा नेपाल की रहने वाली है। उसका फिलहाल पता बसंत फैक्ट्री बाईपास रोड मिला है। राज भी बाईपास रोड के पास का रहने वाला है। तीनों को पकड़ने के लिए रेड पार्टियों को भेज दिया गया है।

krishanarao

krishanarao

sachkahoon team

sachkahoon team

sachkahoon team

sachkahoon team

फेसबुक ने तिरंगे की डीपी पर दी सफाई

किन शाम को खबरें सुनने को मिली कि फेसबुक लोगों के तिरंगे वाली डीपी अपनाने को इंटरनेट.ऑर्ग को भारत में बढ़ावा देने की संस्तुति मांग रहा है जिससे कि भारतीय इंटरनेट पर फेसबुक का एकाधिकार हो जाएगा। चूंकि यह भ्रम की स्थिति फेसबुक के एक इंजीनियर के द्वारा एक गलत शब्द इंटरनेट ऑर्ग के इस्तेमाल से बनी। जिस पर अब फेसबुक ने अपनी सफाई दे दी है।  
 
इसपर जवाब देते हुए फेसबुक के प्रवक्ता ने हफिंगटन पोस्ट को बताया कि तिरंगे वाली डीपी और इंटरनेट.ऑर्ग के बीच किसी तरह का कनेक्शन नहीं है। प्रवक्ता ने कहा, ‘निश्चित रूप से डिजिटल इंडिया के लिए प्रोफाइल पिक्चर को बदलना और इंटरनेट.ऑर्ग के बीच कोई संबंध नहीं है।
 
एक इंजीनियर ने कोड के हिस्से के शॉर्टहैंड नाम के तौर पर गलती से ‘इंटरनेट.ऑर्ग प्रोफाइल पिक्चर’ शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन इस प्रॉडक्ट का इंटरनेट.ऑर्ग के लिए रजिस्टर्ड सपोर्ट के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।’ 
फेसबुक ने कहा कि कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम कोड को बदल रहे हैं। इससे पहले, रेडिट पर कुछ यूजर्स ने पोस्ट लिखा कि डिजिटल इंडिया के समर्थन में अपनी डीपी बदलने से आप ऑटोमैटिकली इंटरनेट.ऑर्ग को अपना समर्थन दे देते हैं।
 
इंटरनेट.ऑर्ग फेसबुक की एक विवादास्पद पहल रही है जिसका उद्देश्य मुफ्त में बेसिक इंटरनेट की सर्विस ऐसे लोगों को उपलब्ध कराना है जो इंटरनेट का फुल वर्जन इस्तेमाल कर पाने में सक्षम नहीं हैं। आलोचक कहते हैं कि फेसबुक की पहल का उद्देश्य दुनिया की गरीब लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि इंटरनेट का मतलब सिर्फ फेसबुक है।
 
इसका सीधा फायदा इस सोशल साइट को ही पहुंचेगा। ऐसे विचार मीडिया रिपोर्ट के जरिए भी कई जगह चर्चा में आए लेकिन यह चेक करने की कोशिश नहीं की कि html कोड का असल मतलब क्या है?

Monday, 28 September 2015

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

हैकर अंकित फाडिया को मोदी सरकार ने बनाया डिजिटल इंडिया का ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली. हैकर के रूप में मशहूर अंकित फाडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'डिजिटल इंडिया' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अंकित ने सोमवार को अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए यह दावा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव का ब्रांड एंबेसडर बन कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'' बता दें कि अंकित 'एथिकल हैकर' होने का दावा करते हैं।
क्या किया पोस्ट?
30 साल के अंकित फाडिया ने डिजिटल इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के एलान के साथ लेटर और फोटोज भी पोस्ट किए हैं। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी की ओर से जारी सर्टिफिकेट भी अपलोड किया है। जो लेटर पोस्ट किया गया है, उसमें अंकित को एक साल के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की बात है।
कौन हैं अंकित फाडिया?
अंकित फाडिया खुद को एथिकल हैकर बताते हैं। हैकिंग के अलावा टेक पर अंकित ने किताबें भी लिखी हैं। 2008 में एमटीवी इंडिया पर उन्होंने एक शो भी चलाया था, जिसका नाम What The Hack था। शो में फाडिया इंटरनेट पर हैकिंग के गुड यूज के टिप्स और टेक्निकल सवालों के जवाब देते थे।

00 करोड़ भारतवासियों को ऑनलाइन

मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि ये भारत के रेलवे स्टेशन हैं जो करोड़ों लोगों को ऑनलाइन लाने में मदद करेंगे । पिछले साल, भारत में 10 करोड़ लोगों ने पहली बार इंटरनेट उपयोग शुरू किया है । इसका मतलब यह है कि भारत में अब चीन को छोड़ कर हर देश से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं । पर चौंकाने वाली बात ये है की भारत में अभी भी 100 करोड़ से ज़्यादा लोग ऑनलाइन नहीं हैं ।

हम इन 100 करोड़ भारतवासियों को ऑनलाइन लाने में मदद करना चाहते हैं - ताकि उन्हें पूरे वेब तक पहुँच मिल सके, और वहां मौजूद जानकारी और अवसर भी । और किसी पुराने कनेक्शन से नहीं - तेज़ ब्रॉडबैंड से ताकि वे वेब का सबसे अच्छा अनुभव कर सकें । इसलिए आज, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हमारे U.S. मुख्यालय में उपस्थित होने के अवसर पर, और उनकी डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप, हमने भारत भर में 400 रेलवे स्टेशनों में सार्वजनिक उच्च गति वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए एक नई परियोजना की घोषणा की है ।

हमारी पहुंच और ऊर्जा टीम की, भारतीय रेलवेज, जो कि दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्कों में से एक चला रही है, और रेलटेल, जो व्यापक फाइबर नेटवर्क के माध्यम से रेलवायर जैसी इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है, के साथ काम करते हुए आने वाले महीनों में पहले स्टेशनों को ऑनलाइन लाने की योजना है। यह नेटवर्क 2016 के अंत से पहले भारत में सबसे व्यस्त स्टेशनों में से 100 को कवर करने के लिए तेजी से विस्तार करेगा, और शेष स्टेशन उसके बाद जल्द ही कवर होंगे ।

जब सिर्फ पहले 100 स्टेशन ऑनलाइन होंगे, तब भी इस परियोजना के माध्यम से हर दिन 1 करोड़ से अधिक लोगों के लिए वाई-फाई उपलब्ध होगा। यह भारत में सबसे बड़ी सार्वजनिक वाई-फाई परियोजना होगी, और संभावित उपयोगकर्ताओं की संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी परियोजनाओं में गिनी जाएगी । यह वाई-फाई तेज़ भी होगा - भारत में अधिकतम लोग आज जो उपयोग करते हैं उसकी तुलना में कई गुना तेज़ । इस से यात्री जितनी देर इंतज़ार कर रहे हैं उतनी देर में एक उच्च परिभाषा वीडियो स्ट्रीम कर पाएंगे, अपने गंतव्य के बारे में कुछ अनुसंधान कर पाएंगे या कुछ वीडियो, एक पुस्तक या एक नया खेल डाउनलोड कर पाएंगे । सबसे अच्छी बात, यह सेवा शुरू में मुफ्त होगी, और भविष्य में इसे आत्मनिर्भर बनाने का दीर्घकालीन लक्ष्य है ताकि रेलटेल और अधिक भागीदारों के साथ अधिक स्टेशनों और अन्य स्थानों में इसका विस्तार किया जा सके ।

इस नक्शे में वो पहले 100 स्टेशन दर्शाये गए हैं जहाँ 2016 के अंत तक उच्च गति वाई-फाई होगा
हमें लगता है कि यह 30 करोड़ से अधिक भारतीय जो पहले से ही ऑनलाइन हैं और लगभग एक अरब से अधिक है जो नहीं हैं, उनके लिए इंटरनेट को सुलभ और उपयोगी बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ।

पर यह सिर्फ एक हिस्सा है । अधिक भारतीयों को सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाले स्मार्टफोन्स प्राप्त करने के लिए, जो अधिकतम लोगों के लिए इंटरनेट का उपयोग प्राथमिक तरीका है, हमने पिछले साल एंड्राइड वन फ़ोन लांच किया था । सीमित बैंडविड्थ की चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए, हम हाल ही में मोबाइल वेब पृष्ठों को तेजी से और कम डेटा के साथ लोड करने की सुविधा लाये हैं, यूट्यूब ऑफ़लाइन उपलब्ध बनाया है और ऑफलाइन मैप्स जल्द ही आने वाला है

भारतीयों, जिनमे से कई अंग्रेजी नहीं बोलते, के लिए वेब सामग्री और अधिक उपयोगी बनाने में मदद करने के लिए और अधिक स्थानीय भाषा की सामग्री को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले साल भारतीय भाषा इंटरनेट एलायंस की शुरूआत की है, और हमारे उत्पादों में अधिक से अधिक स्थानीय भाषा समर्थन का निर्माण किया है - हिंदी वॉयस खोज, उन्नत हिंदी कीबोर्ड और एंड्राइड के नवीनतम संस्करण में सात भारतीय भाषाओं के लिए समर्थन में सुधार । और अंत में, सभी भारतीयों को कनेक्टिविटी का लाभ लेने में मदद करने के लिए, हमने महिलाओं, जो कि आज भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं का सिर्फ एक तिहाई भाग हैं, की मदद करने में अपने प्रयास और तेज़ किये हैं ताकि वे वेब से अधिकतम लाभ उठा सकें ।

हज़ारों युवा भारतीय हर दिन चेन्नई सेंट्रल से निकलते हैं, जैसे मैं कई साल पहले निकलता था, सीखने और जानने के लिए उत्सुक, और अवसर की तलाश में । मेरी आशा है कि यह वाई-फाई परियोजना इन सब बातों को थोड़ा आसान कर देगी ।

सुन्दर पिचई, सीईओ, गूगल के द्वारा प्रकाशित

मोदी की स्पीच की 5 बड़ी बातें, कहा- ये ट्रेलर है, पूरा बताने में तो 15 दिन लग जाएंगे

सैन होसे (कैलिफोर्निया). अमेरिकी दौरे के आखिरी दिन सैन होसे के सैप सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के लोगों के बीच स्पीच दी। सोमवार सुबह हुई इस स्पीच में उन्होंने अपनी 16 महीने की सरकार के कामकाज का ब्योरा दिया। कहा, "हमने इतना विकास किया है कि हर दिन दो-दो घंटे बोलूं, तब भी 15 दिन लग जाएंगे।" उन्होंने करप्शन की बात भी की। दामाद का जिक्र किया। बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। इस बीच, पीएम मोदी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। यहां उनकी अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा से मुलाकात होगी। पढ़ें उनके स्पीच की 5 बड़ी बातें- (पूरी स्पीच पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
1. मोदी ने कहा- आज सिर्फ ट्रेलर दिखाकर ही जा रहा हूं
"मेरे पास भारत के विकास के बारे में बोलने के लिए बहुत कुछ है। अगर सब बताने लगा तो समय कम पड़ जाएगा। हर दिन दो-दो घंटे बोलूं, तब भी 15 दिन लग जाएंगे। इसलिए आज सिर्फ ट्रेलर दिखाकर ही जा रहा हूं।"
2. दामाद का जिक्र कर साधा कांग्रेस पर निशाना
मोदी ने कहा, ‘‘भारत में कुछ ही देर में राजनेताओं पर आरोप लग जाते हैं। बेटे ने 250 करोड़ बनाया, बेटी ने 500 करोड़ बनाया। दामाद ने 1000 करोड़ बनाया। चचेरे भाई, मौसेरे भाई ने करोड़ों बनाया। ये आरोप लग जाते हैं। इससे करप्शन बढ़ा कि नहीं? गुस्सा बढ़ा कि नहीं? देशवासियो! मैं आपके बीच खड़ा हूं। क्या मुझ पर कोई आरोप है? हम जिएंगे तो भी देश के लिए और मरेंगे तो भी देश के लिए। मोदी ने क्या किया? मोदी क्या कर रहा है? सब पता है आपको। याद होगा, मैंने कहा था कि मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा। पल-पल और शरीर का कण-कण मैं लगाए रखूंगा। आज 16 महीने बाद मुझे आपका सर्टिफिकेट चाहिए। मैंने वादा निभाया। परिश्रम की पराकाष्ठा की। देश के लिए कर रहा हूं। आपने जो जिम्मेदारी दी थी, पूरी तरह से उसका पालन कर रहा हूं।”
3. आतंकवाद पर कहा- यूएन पहले तय कर ले परिभाषा
स्पीच के आखिर में पीएम ने कहा- ‘‘दुनिया में गुड टेररिज्म, बैड टेररिज्म चल रहा है। लेकिन आतंकवाद आतंकवाद होता है। हम दुनिया को आतंकवाद समझा रहे हैं। दुनिया हमारे ऊपर सवाल खड़े कर रही है। आतंकवाद दुनिया के किसी भी हिस्से में जा सकता है। यूएन की जिम्मेदारी है कि आतंकवाद की परिभाषा साफ करे, ताकि दुनिया तय कर ले कि उसे किस रास्ते पर चलना है। ताकि शांति आए। हम उस धरती से आए हैं, जहां गांधी और बुद्ध ने जन्म लिया है। मैंने ताल ठोककर यूएन में अपनी बात बताई है। यह आगे भी बताऊंगा। दो नई चुनौतियां हमारे सामने हैं। आतंकवाद और ग्लोबल वार्मिंग। मानवता में विश्वास करने वाले लोगों की मदद से दोनों समस्याओं से निपटा जा सकता है। इन चुनौतियों को हमने स्वीकार किया है।’’
4. फर्स्ट अटेम्प्ट में इसरो ने मंगलयान पहुंचाया, मैं भी फर्स्ट अटेम्प्ट में पीएम बना
मोदी ने कहा, "उपनिषद् से भारत उपग्रह की चर्चा करने लग गया है। विश्व में भारत ही ऐसा पहला देश है, जिसने इसरो के जरिए फर्स्ट अटेम्प्ट में मंगलयान को मंगल तक पहुंचाया। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। क्यों? क्योंकि यह संकल्प की ताकत है। आज स्पेस टेक्नॉलॉजी का यूज हो रहा है, जिसकी पहले आलोचना होती थी। आज वही उपग्रह काम आ रहा है। किसानों, मछुआरों को मदद मिल रही है।"
5. ब्रिक्स में I मजबूती से खड़ा है
मोदी ने कहा, ‘‘कुछ सालों पहले ब्रिक्स टर्म आया था। उनका कहना था कि पांच देश ऐसे हैं जो आने वाले दिनों में तेज गति से आगे बढ़ेंगे। ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका। पिछले दो साल से I लुढ़क रहा था। ब्रिक्स में से इंडिया का I दुनिया को कम नजर आता था। लोग कह रहे थे कि यह थ्योरी कैसे चलेगी? आज गर्व से कहता हूं कि पूरे ब्रिक्स में दमखम के साथ कोई खड़ा है तो वह I खड़ा है। 15 महीने के अंदर विकास की ऊंचाइयों को पार करने के कारण आज ये विश्वास पैदा हुआ है।"

Saturday, 19 September 2015

दिल से बोलीं सोनम; रोमांस के मामले में सलमान खान लाजवाब

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि जब भी रोमांस की बात आती है तो सलमान खान उम्दा नजर आते हैं।
सलमान ने अब तक एक्शन से लेकर हास्य एवं लगभग सभी तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और अब एक बार फिर वे फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम के साथ रोमांटिक हीरो के किरदार में नजर आएंगे।
सोनम ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे वह रोमांटिक फिल्मों में पसंद हैं, इसी कारण मैंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ करने का फैसला किया क्योंकि मेरा मानना है कि रोमांस के मामले में उनका कोई जवाब नहीं हैं।’
सोनम ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि फिल्म अच्छा करेगी। मुझे लगता है कि लोग इसे सराहेंगे। यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है और वह पारिवारिक दर्शकों से बेहतर तरीके से जुड़ जाते हैं।’ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म में सलमान, सोनम के साथ नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिका में है और स्वरा भास्कर सहायक भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इसी नवंबर में रिलीज होगी। सलमान और बड़जात्या इससे पहले ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ में काम कर चुके हैं।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 350 अरब डॉलर के पार पहुंचा

मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार में 11 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 2.36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इससे पूर्व दो सप्ताह के दौरान इसमें कुल 6.322 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।
रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस वृद्धि के साथ विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर 350 अरब डॉलर को पार कर 351.39 अरब डॉलर पहुंच गया। केंद्रीय बैंक के बयान के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.311 अरब डॉलर बढ़कर 327.97 अरब डॉलर रहा। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 93 फीसदी मुद्रा भंडार है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रुपये में आ रही भारी गिरावट को थामने के लिये केंद्रीय बैंक को डॉलर की बिकवाली करनी पड़ी जिससे उसका भंडार 6.3 अरब डॉलर कम हो गया। यह गिरावट चीन की अर्थव्यवस्था में आई उठापटक की वजह से हुई। इससे पहले 19 जून को विदेशी मुद्रा भंडार 355.46 अरब डॉलर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था।

अब आप भी कर सकते हैं सिर्फ 2000 रुपये में प्लेन का सफर

अगर आप हवाई सफर की इच्छा रखते हैं और टिकट की ऊंची कीमतों की वजह से ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अब जल्द ही हवाई सफर करने का मौका आम आदमी को भी मिलने वाला है। आम आदमी को सस्ते हवाई सफर उपलब्ध कराने की योजना पर मोदी सरकार काम कर रही है।
सरकार ने एक ऐसी योजना का प्रस्‍ताव सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सामने रखा है। प्रस्‍ताव के मुताबिक छोटे शहरों के बीच हवाई यात्रा शुरू की जाएगी और उसका किराया 2000 से 2500 रुपये के बीच होगा। अगर, सरकार की यह योजना सफल होती है, तो करोड़ों मध्‍यम वर्गीय लोगों को फायदा मिलेगा।
इस योजना को इस महीने के आखिरी तक लोगों की राय जानने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैद्धान्तिक सहमति मिली हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भारत में 30 करोड़ मध्य वर्ग के लोग हैं। यदि इन्हें साल में एक बार भी हवाई यात्रा करा दी जाती है, तो भारतीय विमानन बाजार विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा। इसके लिए सरकार शहरों के बीच यात्रा के लिए 2000 से 2500 रुपये का किराय तय करेगी और बाकी किराये का भुगतान कंपनियों को सरकार करेगी। इसके लिए एक उपकर भी लगाया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार हवाई यात्रा में यह क्रांति मोबाइल फोन जैसी क्रांति हो सकती है। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में मोबाइल क्रांति को जन्म दिया था। आज करोड़ों लोगों के पास मोबाइल है। हवाई यात्रा वाली इस क्रांति को अमलीजामा पहना दिया जाता है, तो प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

गुजरात: हिरासत में हार्दिक, सूरत में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध

गुजरात के सूरत शहर में आज पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों को हिरासत में लिये जाने के बाद पूरे जिले में दोपहर 12 बजे से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि यह कदम सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर लगाम कसने के लिए उठाया गया है।
गौरतलब है कि गुजरात में राजनीतिक रूप में मजबूत पटेल समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक हार्दिक पटेल तथा उनके लगभग 35 समर्थकों को आज सूरत में बिना प्रशासनिक मंजूरी के एकता यात्रा निकालने के आरोप में आज पुलिस ने मानगढ़ चौक के निकट हिरासत मे ले लिया। इसके विरोध में शहर के हीराबाग विस्तार से एक अन्य एकता यात्रा निकाल रहे पास के सह संयोजक निखिल सवाणी और उनके कुछ समर्थकों को भी बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
उधर हार्दिक को हिरासत में लिये जाने के मद्देनजर दांडी के आसपास के 90 गांवों के ग्रामीणों के साथ उनके खिलाफ निकलने वाली ओबीसी एकता मंच समर्थित प्रतिकार यात्रा नहीं निकाली गयी। मंच के संयोजक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि अगर पास की यात्रा निकलती, तो वे काले झंडो के साथ अपनी प्रतिकार यात्रा निकालते, पर अब इसका कोई मतलब नहीं रहा। दोनो ही यात्राओं को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली थी।
सूरत के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि शांति भंग होने की आशंका को टालने के लिए यह कदम उठाया गया है। हार्दिक को केवल एहतियाती हिरासत में लिया गया है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। समझा जाता है कि हार्दिक के साथ पकडे गये लोगों में पास के सूरत कन्वीनर अल्पेश कथिरिया तथा उनके करीबी दिनेश पटेल और चिराग पटेल भी शामिल हैं।
दांडी से प्रस्तावित उनकी आज की एकता यात्रा को नवसारी जिला प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद आज उन्होंने बहुत गुपचुप ढंग से अंतिम क्षणों में करीब नौ बजे सूरत के वाराछा विस्तार के मानगढ़ चौक से इसे शुरू करने का प्रयास किया था। उन्होंने वहां बनी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया था। पहले इसे कामरेज चौकडी से शुरू किया जाना था।
हार्दिक की बहुचर्चित दांडी से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम तक की दो बार की नामंजूरी के बाद नवसारी जिला प्रशासन ने आज तड़के एक नये नाम एकता यात्रा के साथ प्रस्तावित करीब 350 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को अनुमति देने से कल रात एक बार फिर इंकार कर दिया, जबकि संगठन ने हर हाल में इसे निकालने का अल्टीमेटम दिया था।
नवसारी की जिला कलेक्टर रम्या मोहन ने कहा था कि पास की एकता यात्रा तथा इसके  विरोध में दांडी के आसपास के 90 गांवों और ओबीसी एकता मंच की प्रतिकार रैली को भी मंजूरी नहीं दी गयी। बिना अनुमति के इस तरह की यात्रा निकाली  जाएगी तो ऐसा करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
उधर पास संयोजक हार्दिक पटेल ने दावा किया था कि यात्रा हर हाल में निकलेगी, हालांकि इसमें कोई नया मोड हो सकता है। उनके करीबी चिराग पटेल तथा सूरत में संगठन के संयोजक अल्पेश कथिरिया ने भी कहा कि मंजूरी नहीं होने पर भी यात्रा निकाल जाएगी। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है और कानून भी तोड़ना नहीं चाहते, पर प्रशासन बार बार इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए मंजूरी नहीं देकर उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर रहा है।
पूर्व में प्रशासन ने गत छह सितंबर के लिए भी इस मार्च को अनुमति नहीं दी थी। आसपास के 70 गांवों के प्रतिकार मार्च को भी मंजूरी नहीं दी गयी थी। इस बार इनकी संख्या बढ़ कर 90 हो गयी है तथा इसे ओबीसी एकता मंच के अल्पेश ठाकोर का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने पास की यात्रा निकलने पर अपनी भी रैली हर हाल में निकालने की बात कही थी।
हार्दिक पटेल की उलट दांडी यात्रा (अब एकता यात्रा) जो लगभग 85 वर्ष पहले ब्रिटिशकालीन दमनकारी नमक कानून को तोड़ने के लिए महात्मा गांधी की साबरमती आश्रम से दांडी तक की ऐतिहासिक यात्रा मार्ग के ठीक उलटे रास्ते से प्रस्तावित है, की घोषणा हार्दिक ने सूरत में पहली बार गत एक सितंबर को की थी।
पास के आंदोलन को गैर गांधीवादी और हिंसात्मक करार देते हुए इसके खिलाफ में तब आसपास के 33 गांवों के प्रतिकार मार्च अथवा रैली को भी मंजूरी नहीं मिली थी। मंजूरी नहीं मिलने के बाद हार्दिक ने चेतावनी दी थी कि 13  सितंबर को वह हर हाल में यह कार्यक्रम शुरू करेंगे। पर आखिरी मौके पर वित्त मंत्री सौरभ पटेल की पहल पर इसे टाल दिया गया था। इसके बाद हार्दिक और उनकी टीम की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से मुलाकात हुई थी और उसके ठीक बाद उन्होंने 19 सितंबर को एकता यात्रा के नये नाम से इस यात्रा को शुरू करने की घोषणा की थी।
पटेल समुदाय को अन्य  छडा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने की मांग कर रहे पास की गत 25 अगस्त की अहमदाबाद की रैली के बाद हार्दिक की गिरफ्तारी के कुछ ही समय के भीतर राज्यव्यापी हिंसा फैल गयी थी। दो दिनों की हिंसा के दौरान दस लोग मारे गये थे तथा 200 से अधिक वाहन जला दिये गये थे।

पत्‍नी के साथ दो साल ही रह सके थे नेताजी, फाइलों से सामने आईं शादी से जुड़ी बातें

कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलें शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने सार्वजनिक कर दीं। इन फाइलों से पता लगता है कि नेताजी के गायब होने के बाद भी उनकी पत्नी एमिली शेंकल नेताजी के परिवार के संपर्क में थीं। लेटर्स के जरिए उनकी बातचीत होती रहती थी। बातचीत में नेताजी की बेटी अनिता का भी जिक्र होता था। एमिली को उम्मीद थी कि एक दिन नेताजी जरूर लौटेंगे। फाइलों में नेताजी और एमिली से जुड़ी कुछ खास बातों पर एक नजर...
एमिली से मुलाकात और शादी
4 मई, 1946 को कोलकाता (तब कलकत्ता) पुलिस सिक्युरिटी कंट्रोल के वीकली सर्वे में एमिली का जिक्र एक ऐसी महिला के तौर पर किया गया है, जो खुद को नेताजी की पत्नी बताती है। इस डॉक्युमेंट के मुताबिक, नेताजी और एमिली की मुलाकात बर्लिन में 1941 में हुई और वो 1942 तक वे साथ रहे। बोस ने एमिली को प्रपोज किया। जनवरी 1942 में ही दोनों ने शादी कर ली। 29 नवंबर, 1942 को उनकी एक बेटी हुई। बेटी का नाम अनिता रखा गया। इसके बाद एमिली वापस वियना चली गईं।
रजिस्टर्ड नहीं थी शादी
नेताजी और एमिली की शादी कानूनी नहीं थी, क्योंकि जर्मनी में किसी विदेशी से शादी की कानूनी तौर पर इजाजत नहीं थी। इसलिए दोनों की शादी रजिस्टर्ड नहीं हुई। एमिली ने दावा किया कि नेताजी से उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

पत्नी से कहा था, भाई को भेज देना फोटोग्राफ्स
वियना छोड़ते वक्त नेताजी ने अपने भाई शरत चंद्र बोस के नाम एक लेटर छोड़ा था। बोस ने एमिली से कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाए, तो वह इन फोटोग्राफ्स के साथ यह लेटर भाई के पास पहुंचा दें।
केवल चार हफ्ते की थी बेटी जब नेताजी आखिरी बार मिले
नेताजी ने बेटी अनिता को जब आखिरी बार देखा, तब उसकी उम्र महज चार हफ्ते थी। बोस 1943 में एक बार फिर वियना जाना चाहते थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका। बोस गायब हो चुके थे।
नेताजी की मौत की खबर मिलने के बाद लिखा लेटर
एमिली को नेताजी की मौत की खबर साल 1945 में मिली। यह खबर मिलने के बाद एमिली ने नेताजी की फैमिली को एक लेटर लिखा। यह लेटर भी कोलकाता पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने अपने कब्जे में ले लिया। एमिली ने इस लेटर में लिखा था कि उन्हें बोस के परिवार से पैसा नहीं चाहिए। खत के आखिर में एमिली ने लिखा कि बोस की मौत की खबर सुनकर वह ‘शॉक्ड’ हैं।
1948 में शरत चंद्र से मिली थीं एमिली
1948 में नेताजी के भाई शरत चंद्र बोस वियना गए। यहां उनकी मुलाकात एमिली और नेताजी की बेटी अनिता से हुई। इस मुलाकात में दोनों ने यह उम्मीद जताई कि नेताजी एक दिन जरूर लौटेंगे।
खत में भी नेताजी के लौटने की उम्मीद जताई
11 मई, 1949 को एमिली ने शरत चंद्र को एक लेटर लिखा। इस लेटर में लिखा था, “हम केवल यही उम्मीद कर सकते हैं कि हमारी उम्मीद सही साबित होगी और आपके भाई एक दिन जरूर लौट कर आएंगे। केवल यही एक चीज है जिसके लिए मैं प्रार्थना करती हूं। अनिता अंग्रेजी सीखना चाहती है। अगली बार जब वह आपसे मिलेगी तो बातचीत कर पाएगी।” इस वक्त अनिता की उम्र सात साल थी।
शरत की फैमिली के दूसरे मेंबर्स के टच में भी थीं एमिली
एमिली शरत बोस की फैमिली के कुछ मेंबर्स के भी टच में भी थीं। इनमें से एक चित्रा बोस थीं जो शरत बोस की बेटी थीं। 1949 में एमिली ने चित्रा को लिखे एक लेटर में ईस्टर सेलिब्रेशन का जिक्र किया है। इसमें अनिता ने कहा, “ईस्टर मेरे लिए बड़ा बोरिंग रहा। अनिता के साथ जंगल बुक मूवी देखी। उसे शेर और सांपों से डर लगा, लेकिन हाथियों को देखकर तो वो खुश हो गई।”
आखिर क्यों होती रही नेताजी के परिवार की जासूसी
ममता सरकार द्वारा सार्वजनिक की गईं फाइलों की प्रॉसेसिंग से जुड़े एक अफसर के मुताबिक, “भारत सरकार को लगता था कि नेताजी जिंदा हैं। और अगर वह जिंदा हैं तो यह जानकारी एमिली और अनिता तक जरूर पहुंचेगी। इसलिए वियना से आने या जाने वाले किसी भी खत पर पैनी नजर रखी जाती थी। लेकिन एमिली का खत पढ़कर ऐसा लगता है कि वे नेताजी की फैमिली से संबंध बनाए रखना चाहती थीं। वे पिता के बिना बड़ी हो रही अनिता के बारे में हर बात बोस फैमिली से शेयर करना चाहती थीं।”

गैंगवॉर में मारा गया हिजबुल आतंकी? लाश मिलने के बाद भड़की हिंसा

बारामूला: उत्तरी कश्मीर के तंगमार्ग में शनिवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी की लाश मिली। इसके बाद यहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इसे रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हत्या की वजह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-इस्लाम के बीच जारी टकराव को माना जा रहा है।
आतंकी संगठनों के बीच गैंगवॉर
बीते हफ्ते बारामूला में एक सेब के बगीचे से गोलियों से छलनी तीन युवाओं की लाशें मिली थीं। उस वक्त पुलिस ने बताया था कि इनकी हत्या हिजबुल और उससे टूटकर अलग हुए लश्कर-ए-इस्लाम के बीच टकराव की वजह से की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल से अलग होकर लश्कर-ए-इस्लाम में शामिल हो गए थे, इसलिए इनको टॉर्चर करने के बाद मार दिया गया। हिजबुल के सुप्रीम कमांडर सैयद सलाउद्दीन ने कहा था कि लश्कर-ए-इस्लाम नाम का कोई संगठन नहीं है।
गांववालों ने सेना पर लगाया आरोप
बताया जाता है कि फयाज अहमद नाम के जिस आतंकी की लाश मिली है, वह पाटन के वेलू गांव का रहने वाला था। वह बीते छह साल से हिजबुल के लिए काम कर रहा था। गांववालों को उसकी लाश धान के खेतों में पड़ी मिली। इसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। इसके बाद, गांववालों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच, वहां कई लोग जमा हो गए। उनका आरोप था कि सेना के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के लोगों ने फयाज को मारा है। ये लोग भारत विरोधी नारे लगाने लगे। इन लोगों ने सीआरपीएफ और पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की। चश्मदीदों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने उन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
गिलानी ने की थी सलाउद्दीन से जांच की मांग
इसी साल मई में कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन से कहा था कि वे इस बात की जांच करें कि सोपोर में मोबाइल टावर्स और ऑपरेटर्स पर हमले कौन कर रहा है। सलाउद्दीन से गिलानी ने यह मांग तब की जब सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकवादी संगठनों ने इस बात से इनकार कर दिया कि मोबाइल टावर्स और ऑपरेटर्स पर हमले में उनका हाथ है। इसी बीच, हिजबुल से अलग हुए गुट लश्कर-ए-इस्लाम के नेता कय्यूम नजर ने मोबाइल टावर्स और ऑपरेटर्स पर हमलों की जिम्मेदारी ली।
लश्कर-ए-इस्लाम ने क्यों गिराए मोबाइल टावर्स
सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-इस्लाम ने मोबाइल टावर्स और मोबाइल ऑपरेटर्स पर हमले इसलिए किए, ताकि वह कश्मीर में अपनी पहचान बना सके। इस संगठन का मकसद अपने लिए फंड जुटाना भी था। कय्यूम हिजबुल में डिविजनल कमांडर रह चुका है। उसने सलाउद्दीन को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया था।
हिजबुल को तोड़ने पर उतारू है नजर
पुलिस के मुताबिक, कय्यूम नजर हिजबुल के कई आतंकियों को पैसा और पोजिशन का लालच देकर अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है। जो तीन लाशें पाटन के जंगल से बरामद की गई हैं, उनमें से दो की पहचान रेशी और वाणी के तौर पर हुई है। तीसरी लाश की पहचान नहीं हो सकी है।
सिक्युरिटी फोर्सेस को क्या फायदा
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी गुटों में फूट का फायदा सिक्युरिटी फोर्सेस को हो रहा है। बीते दो महीनों में उन्हें पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट मिले और आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि एक गैंग दूसरे की इन्फॉर्मेशन लीक कर देता है। राफियाबाद में पिछले दिनों 10 घंटे चले एनकाउंटर के बाद लश्कर-ए-इस्लाम के रियाज अहमद मीर और उसके तीन साथियों को मार गिराया गया था। इन लोगों पर एक सरपंच के मर्डर का आरोप था।

टी20 और वनडे के लिए इन 18 में से ही चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए रविवार को टीम इंडिया का बेंगलुरु में सिलेक्शन होना है। सिलेक्टर्स की मीटिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। साउथ अफ्रीकी टीम 72 दिनों के टूर पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में भारत आ रही है। यहां वह तीन टी20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में होगा। टीम में सिलेक्शन के लिए 18 चेहरे ऐसे नजर आ रहे हैं, जिनमें से ही 15 को सीरीज के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।
वनडे की कप्तानी पर सस्पेंस
यह पहले से तय हो चुका है कि मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक महेंद्र सिंह धोनी इस फॉर्मेट के कप्तान बने रहेंगे, लेकिन वनडे में उनके बदले विराट कोहली को कप्तान बनाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो सिलेक्टर्स वन डे कप्तान बदलने पर विचार कर सकते हैं। अगर सहमति बनी तो कोहली को कप्तानी दी जा सकती है।

18 में से ही किन्हीं 15 खिलाड़ियों का हो सकता है सिलेक्शन
साउथ अफ्रीका टूर के लिए बीसीसीआई ने संभावित 30 खिलाड़ियों का सिलेक्शन जरूर किया है, लेकिन उनमें से सिर्फ 18 खिलाड़ी ही ऐसे दिखाई देते हैं, जिनमें से कोई 15 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे। टी20 और वनडे टीम में कुछ खिलाड़ियों के चांस तो 100 फीसदी हैं।
कैंप के लिए 30 खिलाड़ियों के नाम
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण आरोन, करुण नायर, सुरेश रैना, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, प्रज्ञान ओझा, रवींद्र जडेजा, मोहित शर्मा, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, धवल कुलकर्णी, केदार जाधव और मनीष पांडे।
भारत VS साउथ अफ्रीका शेड्यूल

टी 20 सीरीज
पहला मैच : 2 अक्टूबर, धर्मशाला
दूसरा मैच : 5 अक्टूबर, कटक
तीसरा मैच : 8 अक्टूबर, कोलकाता
वनडे सीरीज
पहला मैच : 11 अक्टूबर, कानपुर
दूसरा मैच : 14 अक्टूबर, इंदौर
तीसरा मैच : 18 अक्टूबर, राजकोट
चौथा मैच : 22 अक्टूबर, चेन्नई
पांचवां मैच : 25 अक्टूबर, मुंबई
टेस्ट सीरीज
पहला मैच : 5-9 नवंबर, मोहाली
दूसरा मैच : 14-18 नवंबर, बेंगलुरु
तीसरा मैच : 25-29 नवंबर, नागपुर
चौथा मैच : 3-7 दिसंबर, दिल्ली

ये हैं रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम, मिलिए इनके परिवार से

गुरमीत राम रहीम इंसान की फिल्म 'एमएसजी-2 द मैसेंजर' रिलीज हो गई है। इस मूवी एक गाने में उनकी छोटी बेटी अमरप्रीत ने भी गाना गाया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम और फिल्म एमएसजी-2 और रियलिटी शो बिग बॉस में जाने की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी फिल्म भी देश और विदेश में रिलीज हो गई है। बताया जा रहा है कि भारत में 3 हजार स्क्रीन पर 4 भाषाओं में रिलीज हुई है। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा उनसे और उनके परिवार के बारे में ।
पानीपत। गुरमीत राम रहीम सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। इनका जन्म 15 अगस्त, 1967 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया में जाट सिख परिवार में हुआ था। इन्हें महज सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने ये नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
परिवार में हैं तीन बेटियां और एक बेटा
डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से शादी हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरा द्वारा संचालित स्कूल में हुई है। इनके बड़े दामाद रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।
देश में डेरे के हैं 46 आश्रम
हरियाणा के सिरसा जिला में डेरा सच्चा सौदा का ये आश्रम 65 सालों से चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशो तक फैल हुआ है। देश में डेरा के करीब 46 आश्रम हैं और उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनिया भर में डेरेउसके करीब पांच करोड़ मानने वाले हैं जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। इस डेरे के बारे में एक और खास बात यह है कि इससे जुड़ने वाला हर कोई अपने नाम के आगे इन्सान लगाता है। बाबा गुरमीत राम रहीम भी अपने नाम के आगे इन्सान लगाते हैं।

Wednesday, 16 September 2015

डाक टिकट विवाद : कांग्रेस ने केंद्र सरकार से की माफी की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की याद में लाए गए डाक टिकटों को समाप्त करने फैसले को लेकर मोदी सरकार से माफी की मांग की है।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम देश के लिए बहुत बड़ा बलिदान देने वाले गांधी परिवार के प्रति इस सरकार के रूख और रवैये की निंदा करते हैं। यह इतिहास का अपमान है।’ उन्होंने कहा कि यह निर्णय इस सरकार की ‘बहुत तुच्छ मानसिकता’ को प्रदर्शित करता है तथा कोई देश उस सरकार को माफ नहीं करता जो अपने अतीत के नायकों और शहीदों का अपमान करती है।
इंदिरा और राजीव के 21 साल देश के प्रधानमंत्री रहने का उल्लेख करते हुए शर्मा ने कहा कि अगर इस सरकार में कुछ शर्म बची है तो उसे इस फैसले को लेकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘इंदिरा और राजीव सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं थे, बल्कि वे देश और जनता के नेता थे। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की महाशक्ति के तौर पर नया आकार दिया, भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रयास किया तथा बहुत बड़ा बलिदान दिया।’
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ‘नफरत’ को दिखाता है।

कब्रिस्तान में जा लेटा ये आईएएस अफसर

चेन्‍नई। कब्रिस्तान में लाशों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर तमिलनाडु काडर का आईएएस अफसर कब्रिस्तान के अंदर ही जाकर लेट गया।
हमारे देश में नौकरशाहों पर हमेशा भ्रष्ट होने के आरोप लगते रहते हैं लेकिन ऐसा कतई नहीं है कि देश में ईमानदार अफसरों की कोई कमी है। एक ऐसे ही ईमानदार व जुझारू आईएएस अधिकारी का कारनामा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
तमिलनाडु के मदुरई जिले के एक गांव की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें एक सजीला युवक कब्रिस्तान में खाट पर लेटा हुआ है। आपको यह जानकर हैरत होगी कि यह युवक कोई आम युवक नहीं बल्कि तमिलनाडु काडर के आईएएस अफसर यू सहायम हैं।
दरअसल पिछले कई दिनों से तमिलनाडु के मेलुर गांव के कब्रिस्तान में लाशों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा था। उन्हें किसी ने गोपनीय जानकारी दी थी कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक शख्स को मार कर यहीं दफ़ना दिया गया था, गांव के लोगों ने कहा कि यहां मिले चार कंकाल उनके रिश्तेदारों के हैं।
मदुरई और आस-पास के लोगों को सहायम की वह तस्वीर देख कर कोई अचरज नहीं हुआ। वे जानते थे कि ऐसा करना इस अफसर के लिए तो निहायत ही आम बात है। उन्हें गैर कानूनी खनन की जांच करने के लिए बनी समिति का प्रमुख बनाया गया।
उन्होंने गांव वालों को आश्वस्त किया कि वे किसी सूरत में उनकी हिफाजत करेंगे। वे सबूत नष्ट नहीं होने देंगे, इसलिए वे ख़ुद वहां जा कर पहरेदारी करने लगे।
उन्होंने चारों कंकालों का मुआयना खुद किया और उनके नमूने जांच के लिए भेजे। जांच से पता चलेगा कि ये कंकाल गांव के ही किसी परिवार के हैं या किसी और के।
सहायम का 20 साल में 20 बार तबादला हो चुका है। सहायम ने ग़ैर-क़ानूनी खनन से जुड़े आंकड़े इकट्ठा किए। उन्होंने घपले के कारण सरकार को हुए 16,000 करोड़ रुपए के घाटे का पता लगाया और उसकी पूरा वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किया।

वीवीआई लिस्ट से बाहर हुआ वाड्रा का नाम

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को अब हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा क्योंकि आज सरकार ने उन्हें जामा तलाशी की छूट पाए लोगों की सूची से हटा दिया। इससे पहले उन्होंने इस मुददे को लेकर कई बार सोशल मीडिया में उठाया था।
प्रियंका के 46 वर्षीय व्यवसायी पति वाड्रा को अब तक एसपीजी सुरक्षा पाए व्यक्तियों के साथ यात्रा करने की स्थिति में हवाई अड्डों पर जामा तलाशी से छूट प्राप्त थी। प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा हासिल है।   
नागर विमानन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने वाड्रा को यह सुविधा उस समय के लिए दी थी जब वह किसी एसपीजी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे हों। अब उन्होंने स्वयं इस सूची से उनका नाम हटाने को कहा है।
नागर विमानन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने घरेलू हवाई अड्डों पर जामा तलाशी से छूट पाए लोगों की सूची की समीक्षा की थी तथा वाड्रा का नाम इसमें नहीं है। मंत्रालय के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वाड्रा ने बताया, बहुत खूब। उन्होंने जो कुछ किया मैं उससे बहुत खुश हूं।
उन्होंने बाद में फेसबुक पर टिप्पणी की, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि अब वीवीआईपी सूची में मेरा नाम नहीं होगा। मुझे लगता है कि अब इस मुद्दे का पटाक्षेप हो चुका है और इसे मेरे खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मेरी शुभकामनाएं।
दो दिन पहले वाड्रा ने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में कहा था कि वह चाहते हैं कि हवाई अड्डे पर जामा तलाशी की सूची से छूट पाए लोगों की सूची में से उनका नाम हटा दिया जाए। उन्होंने पोस्ट में कहा कि योजना है कि भारत के हवाई अड्डों के प्रत्येक टर्मिनल पर जाऊं और वीवीआईपी सूची में अपने नाम पर एक सफेद टेप चिपका कर उसके ऊपर अपने हस्ताक्षर कर दूं। फिर देखिए।
वाड्रा का नाम सूची से हटाए जाने से एक दिन पहले नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा था कि सरकार ऐसा करने की प्रक्रिया में है। जामा तलाशी से छूट संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और विशेष संरक्षण समूह (एसपीजी) की सुरक्षा पाए लोगों को दी जाती है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनके पुत्र राहुल गांधी तथा उनकी पुत्री प्रियंका शामिल हैं। उन्हें विभिन्न हवाई अड्डों पर उन सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ता जो अन्य प्रत्येक यात्री के लिए अनिवार्य होती है।
भाजपा ने विवादास्पद भूमि सौदों को लेकर वाड्रा पर कई बार निशाना साधा था और उन पर उनकी पत्नी को प्राप्त वीआईपी सुरक्षा विशेषाधिकार का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था। पिछले हफ्ते सरकार ने उनका नाम वीआईपी सूची से हटाने की किसी योजना से इंकार कर दिया था। इस पर वाड्रा ने यह आरोप लगा दिया कि उनकी छवि को बिगाड़ने की यह साजिश है।
कांग्रेस प्रवक्ता टाम वडक्कन ने कहा कि इस बारे में प्रियंका ने स्वयं कहा था, वाड्रा ने कहा था यह वास्तव में एसपीजी नियम पुस्तिका से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, या वाड्रा परिवार या गांधी परिवार में कोई इसे नहीं चाहता था।

‘मन की बात’पर रोक लगाने की मांग,आयोग ने कहा पूर्ण रोक लगाना संभव नहीं

नयी दिल्ली, 16 सितंबर :भाषा: कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर रोक लागने की मांग करने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने का निर्णय किया है । उसका आारोप है कि यह बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से लागू आचार संहिता का उल्लंघन करता है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस पर ‘‘पूर्णत: रोक’’ नहीं लगाई जा सकती ।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री द्वारा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक प्रसारक का दुरूपयोग किए जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हैं, जो भाजपा के मुख्य प्रचारक और चेहरा हैं ।’’ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और इसके गठबंधन सहयोगी दल निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री अपने पद और सार्वजनिक प्रसारक का दुरूपयोग करने पर तुले हुए हैं ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘‘सदाशयता दिखानी’’ चाहिए थी और बिहार चुनाव के मद्देनजर रेडियो कार्यक्रम करने से बचना चाहिए था ।

चुनाव आयोग ने हालांकि कहा कि कैबिनेट की बैठकों और मन की बात कार्यक्रम पर ‘‘पूर्ण रोक’’ नहीं लगाई जा सकती और इस तरह की किसी मांग पर वह तब ही संज्ञान ले सकता है जब पाया जाए कि केैबिनेट के फैसले अथवा कार्यक्रम की सामग्री आचार संहिता का उल्लंघन करती है ।

Tuesday, 15 September 2015

रिजर्व बैंक के समक्ष नीतिगत दर घटाने की गुंजाइश

मुद्रास्फीति में नरमी से रिजर्व बैंक के लिए इस महीने मुख्य नीतिगत दर में 0.25 फीसदी कटौती की गुंजाइश पैदा होती है। यह बात वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियों ने कही। वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों एचएसबीसी, डीबीएस, बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) और भारतीय स्टेट बैंक को उम्मीद है कि आरबीआई इस महीने होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान 0.25 फीसदी की कटौती करेगा। वैश्विक जिंस मूल्य में गिरावट के बीच खुदरा और थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 3.66 फीसदी रह गई जो पिछले महीने 3.69 फीसदी थी। इधर थोकमूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार 10वें महीने शून्य से नीचे रही और अगस्त माह में शून्य से 4.95 फीसदी नीचे रही और जुलाई में शून्य से 4.05 फीसदी नीचे रही थी।
डीबीएस ने कहा, 'मुद्रास्फीति में नरमी से आरबीआई को इस महीने 0.25 फीसदी की कटौती की गुंजाइश मिलती है।' बोफा-एमएल ने एक रिपोर्ट में कहा, 'हमें अब और भरोसा है कि 29 सितंबर को आरबीआई नीतिगत दर में 0.25 फीसदी की कटौती करेगा।' रिपोर्ट में कहा गया कि खुदरा मुद्रास्फीति लगातार दूसरे साल खराब मॉनसून के बावजूद आरबीआई के जनवरी 2016 तक 6 फीसदी रहने के अनुमान के अनुरूप है। एचएसबीसी के मुताबिक आरबीआई कमजोर मॉनसून की आशंका को लेकर चिंतित है लेकिन केंद्रीय बैंक को इस बात से सहूलियत होगी कि इसका तोड़ मौजूद है। एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा, 'सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना का अब यथास्थिति की ओर झुकाव है। हम यह उम्मीद बरकरार रख सकते हैं कि आरबीआई 29 सितंबर को ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती करेगा।'

घर पर कैसे बनायें मिट्टी के गणपति

दिल्ली: पार्थिव गणपति की पूजा का विधान पुराणों में दिया गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इस बार गणपति प्रतिमा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के निर्माण और विसर्जन पर रोक है। यही वजह है कि इको फ्रेंडली गणपति की मांग काफी बढ़ गई है। गणपति भक्तों के सामने भी नई मुश्किल खड़ी हो गई है। उन्हे मिट्टी के गणपति बाज़ार में नहीं मिल रहे हैं। वैसे तो आप चंदन,दूर्वा और आटे,हल्दी से घर पर गणपति बना सकते हैं। या फिर इंटरनेट वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप पर भी आप इको फ्रेंडली गणपति का ऑर्डर दे सकते हैं। लेकिन अगर इसमें भी मुश्किल आ रही है तो घर पर भी बिना प्रदूषण फैलाये प्राकृतिक चीजों से गणेश प्रतिमा बनाई जा सकती है।
  घर पर बनायें इको फ्रेंडली गणपति
- सबसे पहले खास किस्म की शाड़ू मिट्टी खरीदें
- मिट्टी को पानी से गूंथ लें, ध्यान रखें मिट्टी ना ज़्यादा गीली हो और ना सूखी।
- आसन बनाने के लिये प्लेटफॉर्म पर कागज़ रखें ताकि मिट्टी चिपके नहीं।
- अपनी कल्पना के हिसाब से आकार दें।
- डिज़ायन के लिये किसी किताब या इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं
- मिट्टी का एक ढेर लेकर भी उसमें गणपति की आकृति बनाई जा सकती है
- गणपति के हाथ-पैर,सिर को अलग से बनाकर भी जोड़ा जा सकता है।
- मूर्ति तैयार होने के बाद उसे छाये में सूखने दें।
- फिर प्रतिमा में अपनी कल्पना के रंग भरें और बाद में श्रृंगार करें।
इस तरह घर में गणपति को बनाकर उनका पूजन करें। वैसे तो लोग गणपति बप्पा को घर लाने के लिए दो महीने पहले ही मूर्तियों की बुकिंग शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुये बहुत से लोग इको फ्रेंडली मूर्तियों के पूजन पर ज़ोर दे रहे हैं। अहमदाबाद से हेतल कहती हैं कि 'जब हम नदी या तालाब में मूर्ति विसर्जन करते हैं तो उसके बाद नदी या तालाब का पानी ज़हरीला हो जाता है। भगवान की मूर्ति का भी अपमान होता है। इससे बेहतर है कि मिट्टी की मूर्ति का घर में ही विसर्जन कर उसका सम्मान करें।'
पुराणों में महिमा
गणेश पुराण में भी मिट्टी के गणपति की विशेष महिमा बताई गई है। अगर आप मिट्टी के गणपति घर में स्थापित करके,पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं तो बप्पा आपको न सिर्फ ऋद्धि-सिद्धि देंगे, बल्कि आपकी हर इच्छा भी पूरी करेंगे।

Monday, 14 September 2015

फॉर्च्यून: ताकतवर महिलाओं की सूची में कोचर और अरुंधति

वैश्विक पत्रिका फॉर्च्यून की एशिया प्रशांत की ताकतवर महिलाओं की सूची में भारतीय बैंकर्स चंदा कोचर और अरुंधति भट्टाचार्य शीर्ष दो स्थानों पर हैं। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख 53 वर्षीय कोचर शीर्ष पर हैं। पिछले साल वह दूसरे स्थान पर थीं।

फॉर्च्यून ने कहा है कि कोचर ने देश में बैंकिंग क्षेत्र को नया आकार दिया। उन्होंने आईसीआईसीआई को देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और मुनाफे वाला बैंक बनाने में योगदान दिया। इस सूची में देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरंधति भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर हैं। पिछले साल वह इस सूची में चौथे स्थान पर थीं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निशी वासुदेव सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पिछले साल भी वह इसी स्थान पर थीं। देश के निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी शिखा शर्मा को सूची में नौवां स्थान मिला है।

सिंगापुर की इंटरनेशनल गोल्डमैन साक्स एसेट मैनेजमेंट की मुख्य कार्यकारी शीला पटेल सूची में 23वें स्थान पर हैं। सूची में क्षेत्र के छह अन्य देशों की मुख्य कार्यकारियों को भी रखा गया है। कुल 11 नामों के साथ चीन की महिलाएं सूची में सबसे आगे हैं।

मेनका गांधी ने महिलाओं पर हिंसा के लिए पुरुषों को बताया जिम्मेदा

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा के लिए पुरुषों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए हमें स्कूली स्तर पर कुछ ऐसे काम करने होंगे ताकि महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच बदले. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्कूली स्तर पर कुछ ऐसी गतिविधियां कराई जानी चाहिए, जिनमें लड़कियों की मदद करने वाले और उनका सम्मान करने वाले लड़कों को पुरस्कार दिया जाए. इससे उनकी सोच में बदलाव आएगा. यह अवॉर्ड हर क्लास में एक लड़के को दिया जाए. साथ ही किसी ऐसी लड़की को भी दिया जाए जो बहादुरी के कारण चर्चा में रही हो.
महिलाओं की सुरक्षा और गर्भ में बच्चों के लिंग परिवर्तन की दवा बेचे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसी किसी दवा के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर ऐसा हो तो दवा का नाम या संबंधित कंपनी का नाम उपलब्ध कराएं.'
मीडिया को भी घेरा
मेनका ने कहा, ‘निजी तौर पर मैं देखती हूं कि मीडिया महिलाओं के मुद्दे पर विदेशों की तुलना में भारत में अधिक संवेदनशील है. कभी कभी यह हमें अंतरराष्ट्रीय रूप से मुश्किल में डाल देता है क्योंकि मीडिया महिलाओं के खिलाफ हिंसा के एक पहलू को उठाता है और व्यक्तिगत मामलों को आगे बढ़ाता है जो कि विदेशों में यह प्रभाव देता है कि हमारा समाज महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है. वहीं दूसरी ओर हिंसा पर मीडिया के रूख के चलते कई अच्छे कानून बने हैं और बेहतर जागरूकता उत्पन्न हुई है.’
upura6@gmail.com
upura6@gmail.com
upura6@gmail.com
upura6@gmail.com
upura6@gmail.com
upura6@gmail.com

हिन्दी प्राचीन सभ्यता और आधुनिकता के बीच एक कड़ी: प्रणब

राष्ट्रपति नई दिल्ली में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हिन्दी ने आजादी के बाद कई महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किए हैं और हिंदी को भारतीय चिंतन और संस्कृति का वाहक माना गया है.
    
इस समारोह में राष्ट्रपति ने हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले सरकारी संगठनों एवं व्यक्तियों को राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए. उन्होंने कहा, ‘‘यह भाषा हमारे पारंपरिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता तथा आधुनिक प्रगति के बीच एक कड़ी भी है. हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हिंदी का प्रयोग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में बढ़े ताकि ग्रामीण जनता सहित सभी की सहभागिता देश की प्रगति में सुनिश्चित की जा सके.
   
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी में हिंदी का प्रयोग बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक आर्थिक परिवेश पर हिंदी की अपनी एक छाप है. दुनिया भर में बसे हुए लाखों प्रवासी भारतीय हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में प्रयोग कर रहे हैं. इससे हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है.
   
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि हमारे संयुक्त प्रयास से हिन्दी को जल्द ही संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता मिलेगी.’’
   
राष्ट्रपति ने कहा कि यह जरूरी है कि तकनीकी ज्ञान से संबंधित साहित्य का सरल अनुवाद हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हो. मुखर्जी ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि कार्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी में हिंदी का प्रयोग बढ़ रहा है.
   
राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को हिन्दी के क्षेत्र में उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए बधाई दी. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हों.
   
इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर चिंता जताई कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी को जिस तरह से सम्मान मिलना चाहिए था नहीं मिला है. उन्होंने इस तर्क को गलत बताया कि दक्षिण भारत में लोग हिन्दी की बजाय अंग्रेजी भाषा को अधिक महत्व देते हैं.
   
सिंह ने कहा कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक लोग या तो हिन्दी बोलते हैं या हिन्दी समझते हैं. देश के प्रत्येक गांव में लोग या तो अपनी मातृभाषा बोलते हैं या हिन्दी बोलते हैं. लेकिन वे अंग्रेजी नहीं जानते. मराठी भाषी बाल गंगाधर तिलक जैसे गैर-हिन्दी भाषी नेता हिन्दी भाषा को सरकारी भाषा बनाने की मांग को लेकर सबसे पहले आगे आये थे. 
   
गृह मंत्री ने कहा कि बड़ी प्रोद्योगिकी कंपनियां हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बड़े पैमाने पर जोर दे रही हैं और एक सर्वेक्षण के मुताबिक सभी भाषाओं के बीच अधिकतम 94 प्रतिशत सामग्री हिन्दी में तैयार होती हैं.

टॉपलेस होकर मुस्लिम कांफ्रेंस रोकने पहुंचीं महिलाएं, शरीर पर लिखे थे-'मुस्लिम विरोधी नारे'

पेरिस : फ्रांस की राजधानी के पेरिस के समीप एक इस्लामी कार्यक्रम में टॉपलेस होकर आईं दो महिलाओं को जबरन खींचकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाले जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों महिलाएं अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में कुछ भी नहीं पहना था और दोनों ने अपने शरीर पर 'मुस्लिम विरोधी नारे' लिखे थे। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं फीमेन ग्रुप के 'सेक्सट्रीमिस्ट' से संबंध रखती हैं। यह घटना शनिवार की है।
'द लोकल' की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो से पता चलता है कि पेरिस के निकट पोनटोआएज में आयोजित कांफ्रेंस में स्टेज पर दो इमाम 'वूमेन एंड इस्लाम' विषय पर अपनी बात रख रहे होते हैं इसी दौरान दो महिलाएं टॉपलेस होकर तेजी से मंच पर पहुंचती हैं और कार्यक्रम में व्यवधान उपस्थित करने की कोशिश करती हैं। दोनों इमाम अर्धनग्न महिलाओं को देख स्टेज से हट जाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों महिलाएं अल्जीरिया और ट्यूनीशिया मूल की बतायी गई हैं। दोनों ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर 'मुस्लिम विरोधी' नारे लिखे थे। महिलाओं ने अपने शरीर पर लिखा था, 'कोई मुझे झुका नहीं सकता, मैं अपनी पैगंबर खुद हूं।' यही नहीं, स्टेज पर महिलाओं ने जोर-जोर से नारे लगाए। महिलाओं का यह बर्ताव देख इमाम पहले हैरान हुए और फिर वहां से निकल गए।
इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 15 लोगों का एक समूह स्टेज पर पहुंचा और महिलाओं को रोकने की कोशिश की। तस्वीरों में दिखा कि दोनों महिलाएं कई लोगों के बीच घिरी हुई हैं। ऐसा भी लगा कि कुछ लोगों ने महिलाओं को लात से पिटाई की और थप्पड़ भी जड़े।
'बजफीड फ्रांस' की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले एक महिला की काफी पिटाई की गई। वहीं, कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा है कि वह इस घटना को लेकर मामला दर्ज कराएंगे। जबकि फीमेन की प्रमुख इना श्वेचेंको ने दोनों महिलाओं का समर्थन किया है। इना श्वेचेंको ने कहा, 'दोनों इमाम यह बहस करने की प्रक्रिया में थे कि आपको अपनी पत्नी को पीटना चाहिए अथवा नहीं।'
गौरतलब है कि फीमेन ग्रुप की सदस्य कई मौकों पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। यह संगठन साल 2008 में यूक्रेन में बना था लेकिन अब ये पेरिस से संचालित होता है। संगठन महिलाओं पर अत्याचार, धार्मिक कट्टरपंथ समेत कई मुद्दों के विरोध में ऐसे ही कई टॉपलेस प्रदर्शन कर चुका है।

धनुष के ट्विटर पर हुए 20 लाख फॉलोवर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धनुष के ट्विटर पर 20 लाख फॉलोवर होने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। फिल्म अभिनेता ने दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर 20 लाख फॉलोअर होने के बाद अपनी खुशी शेयर की।
धनुष ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘20 लाख फॉलोअर, आप सभी के प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। आप सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’’ धनुष ने अभिनय कौशल से मनोरंजन जगत में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने लगभग 25 फिल्में की हैं और 2013 से उन्होंने फिल्म ‘रांझणा’ के साथ हिंदी फिल्मों में भी पर्दापण किया।
अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर तमिल एक्शन फिल्म ‘मारी’ में देखा गया था, जो बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित थी। बताया जाता है कि बॉलीवुड में धनुष एक बार फिर ‘रांझणा’ के निर्देशक आनंद एल.राय के साथ काम करेंगे।

जयपुर में राम रहीम का ऐलान, एमएसजी-2 की कमाई से बनेगा स्किन बैंक

जयपुर में राम रहीम का ऐलान, एमएसजी-2 की कमाई से बनेगा स्किन बैंकविवादों के साए में रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम अपनी अगली फिल्म  ‘एमएसजी-2’  की कमाई से एसिड पीड़ताओं के लिए स्किन बैंक बनाएंगे.
राम रहीम ने ये ऐलान रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया. यहां वे अपनी फिल्म ‘एमएसजी-2’ के प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे. इस अवसर
पर आयोजित प्रेस वार्ता में संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि वह इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हरियाणा के सिरसा में एसिड हमले की पीड़िताओं और अन्य तरीकों से प्रताड़ित महिलाओं के लिए एक ‘स्किन बैंक’ खोलेंगे.
डेरा प्रमुख ने यहां कहा, ‘हम एसिड अटैक अथवा स्किन से संबंधित दूसरी तरह की प्रताड़नाओं की शिकार महिलाओं को इलाज उपलब्ध कराएंगे.’ स्किन बैंक और उसके जुड़ी सर्जरी की सुविधा सिरसा में स्थापित की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम एसिड हमले की पीड़ित महिलाओं के विवाह के लिए भी फंड उपलब्ध कराएंगे.
संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म 18 सितंबर को रिलीज हो रही है. इसके पूर्व फिल्म के फर्स्ट पार्ट के रिलीज के समय काफी विवाद छिड़ा था. संत गुरमीत के विरोधियों ने आरोप लगाया था कि संत गुरमीत फिल्म में स्वंय को भगवान की तरह प्रचारित करते है.

UN में भारत की बड़ी सफलता, सुरक्षा परिषद के विस्तार पर चर्चा के लिए राजी हुई महासभा

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता की कोशिशों को आज चीन के सहयोग से बड़ी सफलता मिली है।

संयुक्त राष्ट्र के करीब 200 सदस्य राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग पर चर्चा की मांग करते दस्तावेज की भाषा पर अगले एक साल तक चर्चा के लिए राजी हो गए हैं। सुरक्षा परिषद इस वैश्विक संगठन में निर्णय लेने वाला शीर्ष अंग है। इस परिषद में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें पांच राष्ट्र अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, और फ्रांस स्थाई सदस्य हैं।

संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में यह पहला मौका है, जब महासभा के विभिन्न सदस्य राष्ट्रों से इस सुधार प्रस्ताव के लिए अपने लिखित सुझाव दिए हैं। हालांकि अमेरिका, चीन और रूस ने इस कवायद में शामिल ना होकर भारत के इस प्रयास में अड़ंगा डालने की कोशिश की।

चीन ने कुछ यूं की मदद...
चीन सुरक्षा परिषद के विस्तान की कड़ा विरोध करता रहा है, लेकिन उसने सुधार के ढांचे पर एक साल तक चर्चा के इस प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए आज जोर नहीं डाला। चीन अगर वोटिंग पर जोर डालता, तो भारत को दूसरे देशों को अपने पक्ष में करने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ सकती थी।

वहीं अमेरिका और  रूस ने भारत की सदस्यता का मौखिक रूप से जरूर समर्थन किया था, लेकिन इस पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया।

सोमनाथ भारती के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है क्योंकि सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी पत्नी की ओर से दर्ज कराए गए घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी तथा दूसरी अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
भारती की अग्रिम याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने खारिज करते हुए कहा कि विधायक के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने यह दूसरी शिकायत दर्ज कराई है। लिपिका का आरोप है कि महिला विरोधी अपराध प्रकोष्ठ के समक्ष भरोसा देने के बावजूद भारती ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया।
बाद में दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मणिका के समक्ष गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की मांग को लेकर आवेदन दायर किया जिसे स्वीकृति मिल गई। भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह कहना तर्कसंगत है कि शिकायतकर्ता की ओर से यह दूसरी शिकायत दर्ज कराई है। पहले की शिकायत 17 अक्तूबर, 2011 की तिथि वाली है जिसे महिला विरोध अपराध प्रकोष्ठ के समक्ष अपीलकर्ता (भारती) की ओर से आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने (लिपिका) आगे नहीं बढ़ाया।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा आरोप है कि अपीलकर्ता ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया और शिकायतकर्ता के प्रति बर्बरता जारी रखी। तथ्यों को संपूर्णता में देखते हुए अपीलकर्ता अग्रिम जमानत के हकदार नहीं हैं। इसके मुताबिक आवेदन खारिज किया जाता है।’
लीपिका ने 10 जून को दिल्ली महिला आयोग में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। उनाक आरोप था कि भारती उनके साथ साल 2010 में शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में पुलिस के समक्ष भी शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह भारती के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 498ए (पत्नी के साथ पति द्वारा क्रूरता) तथा कुछ दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

VIP लिस्ट के अपना नाम हटाएंगे राबर्ट वाड्रा, FB पर लिखा- खुद लगाऊंगा टेप

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा ने एयरपोर्ट पर उन्हें मिलने वाले वीआईपी ट्रीटमेंट को बंद के लिए फेसबुक पर लिखा है। वाड्रा ने लिखा, ''मैं कोई वीवीआईपी या वीआईपी नहीं हूं, बल्कि भारत का एक आम नागरिक हूं। पहले भी कई बार संबंधित अथॉरिटी को एयरपोर्ट की वीआईपी लिस्ट से नाम हटाने के लिए लिख चुका हूं, लेकिन सरकार ने अब तक मेरा नाम नहीं हटाया। अब देश के हर एयरपोर्ट पर जाकर खुद लिस्ट में लिखे अपने नाम पर टेप चिपकाऊंगा। मेरे साथ आम नागरिकों की तरफ विहेब किया जाना चाहिए।''
VIP वाड्रा पर होता रहा है विवाद
इसके पहले राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा एयरपोर्ट पर मिलने वाली सिक्युरिटी चेक में छूट को लेकर विवादों में रहे हैं। विरोधी पार्टियां कई मौके पर सवाल उठाती रही हैं कि आखिर क्यों राबर्ट वाड्रा को एयरपोर्ट पर वीआईपी माना जाए? इस बीच मोदी सरकार के एविएशन मिनिस्टर ने साफ किया था कि एयरपोर्ट की वीआईपी लिस्ट से वाड्रा का नाम हटाने का उनका कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब राबर्ट वाड्रा खुद एयरपोर्ट्स की वीआईपी लिस्ट से अपना नाम हटाने पर अड़ गए हैं।

नेपाल: संविधान सभा ने ठुकराई 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की मांग, बवाल

काठमांडू। नेपाल की संविधान सभा द्वारा नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग ठुकराए जाने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस फैसले का हिंदू संगठन विरोध कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। कइयों के घायल होने की भी खबर है।
गौरतलब है कि 2006 में राजशाही खत्म होने के बाद नेपाल धर्मनिरपेक्ष देश बन गया। रविवार को नए संविधान पर शुरू हुई वोटिंग में एक-तिहाई से भी ज्यादा सदस्यों ने नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के विरोध में वोट किया।
संविधान सभा में यह प्रस्ताव नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी ने पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी इसका समर्थन किया था। लेकिन एक-तिहाई समर्थन न मिल पाने की वजह से प्रस्ताव रद्द हो गया

बिहार चुनाव : जीतनराम मांझी पर बीजेपी की 'मेहरबानी' से नाराज़ पासवान : सूत्र

नई दिल्ली: बिहार चुनावों को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो तो गया है, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान इस सीट बंटवारे से खुश नहीं हैं।

कई दौर की बातचीत के बाद बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। शाह ने बताया कि बीजेपी राज्‍य में 243 में से 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 40 सीटें दी गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्‍ट्रीय लोकसमता पार्टी 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्‍तान अवाम मोर्चा (सेक्‍युलर) यानी हम के खाते में 20 सीटें गई हैं।

अमित शाह ने बताया कि मांझी की पार्टी के कुछ लोग बीजेपी उम्‍मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने सीटों को लेकर किसी तरह के विवाद को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सीटों को लेकर एनडीए में टिकटों को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। हालांकि सूत्रों के अनुसार 40 सीटें मिलने से पासवान नाराज हैं, उन्हें ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद थी।

आपको बता दें कि जेडीयू सरकार में कुछ समय मुख्‍यमंत्री पद पर रहने वाले जीतनराम मांझी उतनी ही सीटें लेने पर अड़े थे। उनका कहना था कि दलितों और महादलितों के बीच उनकी गहरी पैठ है। बिहार में दलित और महादलित वोटरों की संख्‍या अच्‍छी खासी है और राज्‍य के चुनावों में जाति एवं समुदाय की अहम भूमिका होती है। बीजेपी ने मांझी को 15 सीटें देने का प्रस्‍ताव रखा था, जबकि वो 40 की मांग कर रहे थे।

Wednesday, 9 September 2015

मोदी सरकार ने कर्मचारियों का डीए 6% बढ़ाया, 1 जुलाई से मिलेगा फायदा


नई दिल्ली. बिहार चुनाव के लिए तारीखों के एलान से ठीक पहले केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार ने आम लोगों के लिए गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम भी लॉन्‍च किया है।
चार महीने में दूसरी बार बढ़ा डीए
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ता (डीए) 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी करने का फैसला किया गया। सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। यह इजाफा 1 जुलाई से लागू होगा। इससे पहले अप्रैल में केंद्र ने 6 फीसदी डीए बढ़ाया था, जो जनवरी से लागू हुआ था। नया इजाफा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक किया गया है। सरकार ने इसे सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी पहले ही दे दी थी।

हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत पर भड़की शिवसेना, मीट बैन के भी खिलाफ

नई दिल्ली. हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने की नसीहत देने से जुड़े बीजेपी नेताओं और कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के बयान पर शिवसेना ने कड़ी नाराजगी जताई है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से ऐसी बयानबाजी पर सफाई मांगी है। शिवसेना ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति है और जिम्मेदार नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। शिवसेना अब मुंबई में लगे मीट बैन के खिलाफ भी उतर गई है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह शहर में मीट की खरीद-फरोख्त पर बैन नहीं लगने देंगे। 
'100 करोड़ हिंदु शोपीस हैं क्या?'
सामना के संपादकीय में '100 करोड़ हिंदु शोपीस हैं क्या?' हेडिंग के साथ छपे आर्टिकल में जाति के आधार पर हुई जनगणना के ताजा आंकडों का भी जिक्र किया गया है। शिवसेना का मानना है कि जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भले ही हिंदुओं की जनसंख्या थोड़ी घटी है, लेकिन फिर भी देश में उनकी तादाद 100 करोड़ के करीब है। मुस्लिम आबादी 17 करोड़ के आसपास है। शिवसेना ने कहा है कि आबादी बढ़ाने से ज्यादा बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और गरीबी है, जो देश की स्थिति खराब कर रही है। इसे लेकर सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।
प्रवीण तोगड़िया पर हमला
विश्व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण तोगड़िया ने नासिक कुंभ में बेऔलाद हिंदू दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिए मेडिकल फैसिलिटीज मुहैया कराने और हेल्पलाइन शुरू करने की बात कही थी। उन्होंने चार बच्चे पैदा करने की भी नसीहत दी थी। शिवसेना ने तोगड़िया पर हमला बोलते हुए लिखा है कि देश की समस्या का इलाज इसमें नहीं कि मुसलमानों के मुकाबले हिंदुओं को अपनी आबादी बढ़ानी चाहिए। आबादी कंट्रोल करने के लिए मुसलमानों को भी सख्ती से इससे जुड़े कार्यक्रम में शामिल किया जाए। शिवसेना ने तोगड़िया के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि उन्हें बढ़ी हुई जनसंख्या के साइड इफेक्ट्स की कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा नसीहत देने से जुड़े बयान कई बार दिए जा चुके हैं। वीएचपी के प्रवीण तोगड़िया से पहले केंद्रीय मंत्री साक्षी महाराज और साध्वी निरंजन भी ऐसे बयान दे चुके हैं।