Saturday, 4 July 2015

UPSC: फिजिकली हैंडीकैप्ड इरा जनरल टॉपर, 1 साल की तैयारी में रेनू की रैंकिंग 2

नई दिल्ली. शनिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के रिजल्ट का एलान कर दिया गया। इरा सिंघल ने परीक्षा में टॉप किया है। टॉप फाइव में चार लड़कियां ही हैं। रेनू राज दूसरे, निधि गुप्ता तीसरे और वंदना चौथे नंबर पर हैं। पांचवी रैंकिंग सुहर्ष भगत की है, जो लड़कों में टॉपर हैं।
इरा फिजिकली हैंडीकैप्ड हैं लेकिन जनरल कैटेगरी में परीक्षा टॉप किया
इरा और निधि नई दिल्ली की रहने वाली हैं और इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज (कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज) की अफसर हैं। 29 साल की इरा फिजिकली हैंडीकैप्ड हैं लेकिन जनरल कैटेगरी में परीक्षा टॉप किया है। इरा ने कहा, ''मैं आईएएस बनना चाहती थी। मैं बहुत खुश हूं। मुझे भरोसा नहीं हो रहा। मैं बस सामान्य तरीके से तैयारी की थी। मैं फिजिकली हैंडीकैप्ड लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं।''
तीसरी रैंक पाने वालीं और असिस्‍टेंट कमिश्‍नर (कस्‍टम्‍स व सेंट्रल एक्‍साइज) के तौर पर काम कर रहीं निधि ने कहा, ''यह गर्व के पल हैं। मैंने कड़ी मेहनत की और इसका फल मिला।''
पहली ही बार में दूसरी रैंकिंग
कोट्टायम की रहने वाली रेणु ने पहली बार में ही दूसरी रैंकिंग हासिल कर ली। वह केरला के कोल्‍लम में एक अस्‍पताल में काम करती हैं। उन्‍होंने कहा, ''नतीजे जानकर मैं बहुत खुश हूं। मैं बीते एक साल से ही तैयारी कर रही थी।''
वंदना ओबीसी में नंबर वन, ओवरऑल चौथी रैंकिंग
दिल्‍ली की वंदना ने 2012 में ग्रैजुएट किया है। वह ओबीसी कैटेगरी की टॉपर हैं। उन्‍होंने कहा, 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं पास हो गई हूं। कंफर्म करने के लिए मैंने लोगों को कई बार फोन किया।'
आआईटी बॉम्‍बे से पासआउट हैं भगत, लगाई लंबी छलांग
पांचवी रैंकिंग पाने वाले सुहर्ष भगत समस्‍तीपुर (बिहार) हैं। वह आईआईटी बॉम्‍बे से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए हैं। वह 2011 में इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट्स सर्विसेज (आईएएएस) में चुने जा चुके थे। 2012 में उन्‍होंने फिर परीक्षा दी और आईआरएस (इनकम टैक्‍स) में आए। वह अभी नागपुर में तैनात हैं। उनके पिता फुलेंद्र भगत समस्‍तीपुर में डॉक्‍टर हैं।
180 बनेंगे IAS
यूपीएससी ने कुल 1364 उम्मीदवारों को पास घोषित किया है। इनमें 180 कैंडिडेट आईएएस, 32 आईएफएस, 150 आईपीएस, 710 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और 292 ग्रुप बी सर्विसेज के लिए चुने गए।
कुल 1236 कैंडिडेट्स में से 590 जेनरल कैटेगरी में पास हुए हैं। 354 ओबीसी, 194 एससी और 98 एसटी कैटेगरी के हैं। 254 कैंडिडेट्स वेटिंग लिस्‍ट में हैं।

No comments:

Post a Comment