नई दिल्ली. हरियाणा के एक दूध बेचने वाले किसान जगपाल के बेटे
ने वर्ल्ड में देश का नाम रोशन किया है। सिर्फ 10 साल के शुभम जगलान ने
कैलिफोर्निया के सैन डियागो में वर्ल्ड जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप का खिताब
जीता। पानीपत के इसराना गांव के रहने वाले शुभम ने दुनियाभर के 115
युवा गोल्फरों के बीच ऑस्ट्रेलिया के जेफरी यू गुआन को एक स्ट्रोक से हराकर
जीत अपने नाम की। फाउंटेन कोर्स के वेल्क रिसोर्ट में तीन दिन चले इस
टूर्नामेंट में शुभम ने फाइनल राउंड में 60 का कार्ड खेला और वह कुल सात
अंडर 179 का स्कोर कर विजेता रहे। 10 साल के शुभम जगलान बॉलीवुड एक्टर आमिर
खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने आमिर के साथ की कई फोटोज भी अपने
फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है।
कुछ यूं परवान चढ़ा टैलेंट
करीब पांच साल पहले पानीपत के इसराना गांव में एक गोल्फ एकेडमी शुरू हुई। कुछ ही दिनों बाद एक एकेडमी तो बंद हो गई, लेकिन एक बच्चे में गोल्फ की ललक छोड़ गई। वह कोई और नहीं शुभम ही थे। पिता ने गाय-भैंस बेचकर बेटे के टैलेंट को निखारने के लिए दिल्ली का रुख किया।

शुभम ने जीत पर ये कहा
शुभम ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "मैंने आखिरकार कर दिखाया। यह
बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। पूरा श्रेय मेरे परिवार को और दिल्ली गोल्फ क्लब
को जाता है, जिन्होंने मुझे अभ्यास के लिए सुविधाएं मुहैया कराई तथा गोल्फ
फाउंडेशन जिसने मुझे हर वो चीज दी जिसकी मुझे जरूरत थी। मेरी जीत में अहम
मेरी कोच नोनिता लाल कुरैशी हैं। उन्होंने मेरे खेल को और दिमाग को निखारा
जिससे मैं इस स्तर का खेल पाया और इतना बड़ा टूर्नामेंट जीत सका। यह जीत
मेरे पिता के लिए भी अहम है जिन्होंने दिन रात मुझे यहां तक पहुंचाने के
लिए मेहनत की है।" बता दें कि गोल्फ में करियर बनाने के लिए अभी से
तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसलिए वह अपना गांव छोड़ दिल्ली में ट्रेनिंग
कर रहे हैं। पिछले साल शुभम इसी चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे थे।
करियर में खास
* 2011 पंचकूला में आयोजित दूसरा CGA जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।
* 2011 गुड़गांव में आयोजित अल्बाट्रोस टूर्नमेंट।
* 2012 अंडर-9 के साथ वर्ल्ड रेकॉर्ड से क्लासिक जूनियर ओपन।
* 2012 चौथा US किड्स वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप।
* 2013 लास वेगास में आयोजित टेलरमेड वर्ल्ड जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।
* 2015 थाईलैंड में आयोजित 14वां ट्रूविजन इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।

No comments:
Post a Comment