यूपीएससी के सिविल सर्विसेज परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं और इस बार
टॉप 5 में 4 महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली की इरा सिंघल पहले नंबर पर हैं जबकि
केरल की रेणु राज दूसरे और दिल्ली की ही निधि गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।
इरा सिंघल ने विकलांग होने के बावजूद जनरल कैटेगरी में टॉप किया है। इरा और निधि गुप्ता इससे पहले प्रयास में आईआरएस के लिए चुनी गई थीं। वहीं रेणु राज पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने पहले प्रयास में ही दूसरा स्थान हासिल किया है।
टॉपर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं वंदना राव जबकि पांचवे पायदान पर हैं सुहर्ष भगत। इस बार 1364 पदों के लिए करीब 4.5 लाख उम्मीदवारों ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी। यह पहली बार हुआ है जब इंटरव्यू खत्म होने के सिर्फ 4 दिन के बाद ही यूपीएससी ने फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं।

No comments:
Post a Comment