बालीवुड के चाकलेटी हीरो और एलिजिबल बैचलर शाहिद कपूर मीरा राजपूत संग
परिणय सूत्र में बंध गए। विवाह समारोह दिल्ली के वेस्ट ग्रीन्स फार्महाउस
में मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें शाहिद के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों
ने हिस्सा लिया। शादी पूरी तरह से पंजाबी अंदाज में हुई। शादी के बाद
गुड़गांव के ट्राइडेंट ओबेरॉय होटल में भव्य भोज हुआ। इस मौके पर शाहिद और
मीरा मीडिया से रूबरू हुए। शाहिद कपूर कुनाल रावल की डिजाइन की हुई सफेद
रंग की शेरवानी में आकर्षक लग रहे थे तो मीरा अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन
किए गए लाइट पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ी लिखी मीरा उम्र में शाहिद से 12 वर्ष छोटी हैं। शाहिद और मीरा का वेडिंग कार्ड लीक होने से भले ही कुछ जानकारी बाहर निकल गई हो, लेकिन शादी कहां हुई यह आमंत्रित मेहमानों के अलावा कोई नहीं जान पाया। देर शाम मेहमानों के लिए होटल ट्राइडेंट ओबरॉय में भव्य भोज का आयोजन किया गया, तब लोगों को पता चला। यह शादी पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में रही। पहले कहा जा रहा था कि शादी ग्रीस में होगी, लेकिन जब किसी ने वेडिंग कार्ड लीक कर दिया तो पता चला कि शादी और अन्य समारोह दिल्ली एवं गुड़गांव में विभिन्न स्थानों पर होंगे। सोमवार को शाहिद और मीरा का संगीत कार्यक्रम हुआ तो मंगलवार को फार्महाउस में शादी और फिर शाम में होटल में डिनर पार्टी हुई। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा एक ऐसी लड़की से शादी के बंधन में बंधा है, जो कि उसे समझती है और उससे प्यार करती है। राधा स्वामी सत्संग से जुड़े दोनों परिवारों के बीच हुए इस रिश्ते से पंकज बेहद खुश हैं। पंकज ने कहा कि बेटे की शादी किसी इंसान की जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों में से एक होती है और आज वे इस जिम्मेदारी को पूरा कर खुश हैं। शाहिद की बहन सना ने भाई की शादी पर खुशी जाहिर की और मीडिया को धन्यवाद दिया। होटल ट्राइडेंट ओबेरॉय में करीब 50 कमरों की बुकिंग की गई थी, जहां रिश्तेदार ठहरे हुए थे।

No comments:
Post a Comment