पटना. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और सांसद पप्पू यादव
नजदीक आते दिख रहे हैं। दोनों ने एक मंच से चुनाव लड़ने की बात करते हुए
सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने पर भाजपा से दूरी बनाने की बात भी की। रविवार
को मांझी और पप्पू यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।
मांझी ने कहा-सम्मान नहीं मिला तो रास्ते अलग
मांझी ने भाजपा को दो टूक कहा कि हम सम्मान के लिए जीते हैं, लेकिन
अगर सम्मान नहीं मिला तो हमारे रास्ते अलग-अलग होंगे। उन्होंने पप्पू यादव
के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात भी कही। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन होगा
या विलय होगा, इस पर फैसला 20 जुलाई के बाद होगा।
पप्पू ने कहा-मांझी को सीएम उम्मीदवार घोषित करे एनडीए
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को
एनडीए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का नाम घोषित करे। पप्पू ने कहा
कि जब एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना सकती है तो जीतन राम मांझी को
मुख्यमंत्री बनाने में क्या दिक्कत है। पप्पू ने कहा कि मांझी ने बिहार में
सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा है। मेरी पहली पंसद बिहार के सीएम के लिए
मांझी है। हम मांझी के साथ है।
जदयू ने साधा निशाना
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने मांझी और पप्पू पर निशाना साधते हुए कहा कि मांझी वह खुजली हैं जिस पर लोशन बेअसर होता है। पप्पू को तिहाड़ और बेउर जेल में कोई ज्ञान हासिल हुआ है। भाजपा मांझी के बहाने खूब खेल खेल रही है।
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने मांझी और पप्पू पर निशाना साधते हुए कहा कि मांझी वह खुजली हैं जिस पर लोशन बेअसर होता है। पप्पू को तिहाड़ और बेउर जेल में कोई ज्ञान हासिल हुआ है। भाजपा मांझी के बहाने खूब खेल खेल रही है।
भाजपा ने कहा-बातचीत से सुलझेगा मामला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने मांझी के बयान पर कहा कि
बातचीत के जरिए मामले का हल निकाल लिया जाएगा। एनडीए के सभी नेता समझदार
हैं और सभी का लक्ष्य है बिहार में एनडीए की सरकार बनें।
No comments:
Post a Comment