टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को झारखंड स्टेट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित काउंटी क्रिकेट क्लब तैराकी प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया.
धोनी के हाथों पुरस्कार पाने के चलते आज का दिन रांची के नवोदित तैराकों के लिए इसलिए खास रहा क्योंकि माही ने अपने सभी फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिया. यही नहीं, धोनी काफी समय उनके बीच में रहे.
पुरस्कार पाने वाले युवा तैराकों ने कहा कि धोनी के हाथों पुरस्कृत होकर उन्हें जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा मिली है. वे भी कोशिश करेंगे कि अपने प्रेरणास्रोत महेन्द्र सिंह धोनी की तरह अपने देश और प्रदेश का नाम रौशन करें.
No comments:
Post a Comment