Sunday, 5 July 2015

यूपी: 57 मर्डर करने वाले 25 साल के सलमान ने कहा, कत्ल के बिना डकैती का मजा नहीं

यूपी: 57 मर्डर करने वाले 25 साल के सलमान ने कहा, कत्ल के बिना डकैती का मजा नहींबरेली (यूपी). पुलिस ने शुक्रवार को यहां डकैती और मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान 25 साल के हत्यारे ने बताया कि वह अब तक 57 लोगों का मर्डर कर चुका है। आरोपी का नाम सलमान है और वह डकैती करने वाले एक बड़े गिरोह का सरगना है।
मुखबिर को भी नहीं छोड़ूंगा

बरेली पुलिस सलमान तक डकैती और दो लोगों के मर्डर की जांच के दौरान पहुंची। सलमान के साथ उसके तीन और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जब सलमान से पूछताछ की तो उसने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। सलमान ने पुलिस को बताया कि वह अब तक 57 लोगों का मर्डर कर चुका है। उसने कहा कि डकैती के दौरान जब तक वह मर्डर नहीं करता था तब तक उसे मजा ही नहीं आता था। उसने कहा कि वह जब भी जेल से बाहर आएगा तब उस मुखबिर को नहीं छोड़ेगा जिसने पुलिस को उसके बारे में सूचना दी है। सलमान के गैंग में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। ये लोग डकैती के पहले अपने टारगेट की रेकी भी करते थे।

No comments:

Post a Comment