नई दिल्ली: लोगों के दिलों पर राज
करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्च इंजन गूगल ने मजाक का पात्र
बनाया हुअा है। गूगल बार बार गलतियां दोहरा रहा है। इस बार तो उसने हद ही
कर दी। गूगल ने इस बार पीएम मोदी को सबसे बेवकूफ प्रधानमंत्रियों में शामिल
किया है। हांलाकि यह बात पीएम के चाहने वालों को अच्छी नहीं लगी लेकिन
गूगल इमेज पर जाकर अगर सर्च बॉक्स में आप 'most stupid prime minister'
टाइप करेंगे तो आपको सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
तस्वीरें दिखाई देंगी। मोदी के अलावा इस लिस्ट में थाईलैंड के पूर्व
प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा, न्यू जीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भी
शामिल हैं।
इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने
मोदी का नाम Top 10 Criminals शामिल कर दिया था जिसके लिए गूगल ने मोदी से
माफी मांगी थी। गूगल ने एक बयान जारी कर मोदी से माफी मांगते हुए कहा था कि
उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं है, दरअसल गूगल सभी वेवसाइट
से तस्वीरें उठाता है और इसी वजह से ये गलती हुई है। यह निश्चित तौर पर
हमें परेशान करने वाला है। यह कहीं से भी हमारे विचारों या राय की झलक नहीं
है।
कंपनी का कहना था कि उसने इस समस्या से निजात पाने के लिए अपने
एक्सपट्र्स से बात की है। इसके बाद ट्विटर पर #TopLeaderNamo ट्रेंड में
टॉप पर आ गया था । इस हैशटैग से मोदी समर्थकों ने न केवल गूगल द्वारा माफी
मांगे जाने का जिक्र किया था।
No comments:
Post a Comment