नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
का ऐलान कर हो चुका है। टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में श्रीलंका में
तीन टेस्ट मैच खेलेगी। टीम में स्पिनर हरभजन सिंह और अमित मिश्रा की वापसी
हुई है तो दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है।
खिलाड़ियों में विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा,
हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार,
शिखर धवन, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रण अश्विन, के एल राहुल,
उमेश यादव, वरुण ऐरॉन को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए
किसी कोच को नहीं भेजा जाएगा। टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर रवि शास्त्री ही
जाएंगे।
संदीप पाटिल ने टीम की घोषणा के दौरान कहा कि करन शर्मा और मोहम्मद
शमी की चोट सही नहीं हुई है, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि संतुलित टीम टीम चुनने की कोशिश की है। साथ में कहा
कि यह श्री लंका दौरे के लिए बेस्ट टीम है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञान ओझा
के नाम पर विचार किया गया था लेकिन श्रीलंकाई विकेटों को देखते अमित मिश्रा
को चुना गया।
तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। टीम इंडिया और श्रीलंका
के बीच दौरे का पहला मैच 12 से 16 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। दूसरा
टेस्ट मैच 20 से 24 अगस्त तक कोलंबो के ओवल में खेला जाएगा और सीरीज का
तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कोलंबो में खेला जाएगा।
No comments:
Post a Comment