चेन्नई. इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी एम नवीन राजा जैकब
(28) को पूर्व महिला खिलाड़ी को शादी का झांसा देने और मानसिक शोषण करने के
आरोप में सिटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। नवीन के खिलाफ
टी-नगर ऑल वुमन पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 417 (धोखा देना), 506 (धमकी
देना) और सेक्शन-4 (तमिलनाडु राज्य के महिला उत्पीड़न अधिनियम) के तहत
मामला दर्ज किया गया है। प्रियंका ने यह केस तब दर्ज कराया, जब उन्हें जैकब
की 13 जुलाई को होने वाली शादी के बारे में पता चला। उल्लेखनीय है कि जैकब
की शादी कोयंबटूर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर की बेटी से होनी है।
मिल रही धमकी
प्रियंका ने नवीन, उसके परिवार और होने वाले ससुर (नवीन के) पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। प्रियंका ने कहा, "नवीन ने 20 जून को कॉल करके शिकायत वापस लेने और कोई रिश्ता नहीं रखने की बात कही। उसने कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करती हूं तो मेरे लिए ठीक नहीं होगा। इसके अगले दिन नवीन के घरवाले भी आए थे। वे मुझ पर शादी में रुकावट नहीं डालने का प्रेशर बना रहे हैं। कोयंबटूर के असिस्टेंट कमिश्नर ने भी फोन करके रास्ते से हटाने की धमकी दी है।"

2010 से लिव-इन रिलेशनशिप में
बेंगलुरु की पूर्व महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी एन. प्रियंका (25) ने पुलिस कमिश्नर एस जॉर्ज को दी गई शिकायत में कहा है कि वह और नवीन 2010 से लिव इन रिलेशनशिप में थे। प्रियंका ने बताया, "हम दोनों की मुलाकात 2010 में एक मैच के दौरान हुई थी। प्यार की शुरुआत ही इमोशनल ब्लैकमेल से हुई। नवीन ने अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए एक बार तो कलाई तक काट ली थी। इसके बाद हम दोनों कोदम्बकम और बेंगलुरु में एक ही घर में कपल की तरह रहे।" प्रियंका के अनुसार, "घरवालों से मिलवाने और शादी करने का दबाव बनाने पर नवीन मुझे अपनी बहन की शादी में टुटिकोरिन ले गया था। नवीन ने घरवालों से मिलवाया भी और शादी करने की बात भी कही। यहां भी हम दोनों एक ही रूम में ठहरे।"

चर्च के मेंबर से शादी का पता चला
पुलिस के अनुसार, प्रियंका को सेंट जॉन चर्च (टुटिकोरिन) के एक मेंबर से नवीन की असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (कोयंबटूर) की बेटी से 13 जुलाई को शादी होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने चर्च जाकर उनकी शादी पर आपत्ति जताई। पुलिस अधिकारियों ने प्रियंका से शादी करने के बारे में नवीन से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया।

No comments:
Post a Comment