Wednesday, 15 July 2015

9 साल की श्रेया ने 'गरम मसाला' कुईनोआ बर्गर से जीता ओबामा कपल का दिल

न्यूयॉर्क। अमेरिका में रहने वाली नौ साल की भारतीय बच्ची ने जब ओबामा कपल को रायते के साथ 'गरम मसाला' कुईनोआ बर्गर परोसा, तो उन्हें यह डिश इतनी पंसद आई कि वे उंगलियां चाटते रह गए। इलिनोइस के स्कैमबर्ग की रहने वाली श्रेया पटेल उन 55 नन्हें कुक में शामिल थी, जिन्हें व्हाइट हाउस की ओर से चौथे सालाना 'किड्स स्टेट डिनर' के लिए इनवाइट किया गया था। इस कॉन्टेस्ट में ऐसी रेसिपी बनानी थी, जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि हेल्दी भी हो।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को श्रेया की रेसिपी बहुत पसंद आई। उन्होंने उसे इलिनोइस का विनर अनाउंस किया। इतना ही नहीं, श्रेया को फर्स्ट लेडी के साथ डिनर करने का भी मौका मिला है। जीत के बाद श्रेया ने एक वेबसाइट से कहा, "मैं बचपन से ग्रैनी और मॉम को किचन में लजीज डिश बनाते देखती आई हूं। वे उसमें इंडियन तड़का डालती हैं।" आगे कहा, "मैं जब तीन साल की थी, तब से ही खाना बनाने में उनकी हेल्प कर रही हूं। मुझे चॉपिंग करने के अलावा किचन साफ रखना बहुत पसंद है।"
श्रेया बड़ी होकर फार्मासिस्ट बनना चाहती है। वह कहती है, "मैं और ग्रैनी दोनों ने ही मिलकर यह रेसिपी तैयार की। क्योंकि हम दोनों को सैंडविच बहुत पसंद है। मैं दोस्तों के साथ पिकनिक के मौको पर या स्कूल लंच में ये बर्गर ट्राय करती हूं।" श्रेया के बर्गर में गरम मसाला, जीरा, अदरक और ग्रेटेड सेरानो चिली का स्वाद था।
बता दें कि 'किड्स स्टेट डिनर' कॉन्टेस्ट आठ से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। कॉन्टेस्ट में लगभग 1,000 रेसिपी आई। इनमें से श्रेया की रेसिपी ने ओबामा कपल का दिल जीता।

No comments:

Post a Comment