दुबई. पाकिस्तान ने मंगलवार को जारी टेस्ट रैंकिंग में भारत को
पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 101 प्वॉइंट्स के साथ वर्ल्ड
टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम 97 अंकों
के साथ 5वें स्थान पर है।
क्यों आगे हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से
जीत दर्ज की। उसे श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मिली जीत से चार अंकों का
फायदा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पालेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम
में मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सात विकेट से जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया से 10 अंक हैं पीछे
पाकिस्तान अब दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से 10 अंक पीछे रह गया है। साउथ अफ्रीका (130 अंक) शीर्ष पर कायम है। श्रीलंका को सीरीज में मिली हार के कारण चार अंक गंवाने पड़े, लेकिन वह अभी भी 7वें पायदान पर बना हुआ है।
पाकिस्तान अब दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से 10 अंक पीछे रह गया है। साउथ अफ्रीका (130 अंक) शीर्ष पर कायम है। श्रीलंका को सीरीज में मिली हार के कारण चार अंक गंवाने पड़े, लेकिन वह अभी भी 7वें पायदान पर बना हुआ है।
टेस्ट टीम रैंकिंग :
1. साउथ अफ्रीका : 130 अंक
2. ऑस्ट्रेलिया : 111 अंक
3. पाकिस्तान : 101 अंक
4. न्यूजीलैंड : 99 अंक
5. भारत : 97 अंक
6. इंग्लैंड : 97 अंक
7. श्रीलंका : 92 अंक
8. वेस्ट इंडीज : 81 अंक
9. बांग्लादेश : 41 अंक
10. जिम्बाब्वे : 5 अंक
2. ऑस्ट्रेलिया : 111 अंक
3. पाकिस्तान : 101 अंक
4. न्यूजीलैंड : 99 अंक
5. भारत : 97 अंक
6. इंग्लैंड : 97 अंक
7. श्रीलंका : 92 अंक
8. वेस्ट इंडीज : 81 अंक
9. बांग्लादेश : 41 अंक
10. जिम्बाब्वे : 5 अंक
No comments:
Post a Comment