Saturday, 25 July 2015

पीएम मोदी के हर आरोप पर नीतीश ने दिया तल्ख जवाब


बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश और पीएम मोदी
बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश और पीएम मोदी
फोटो शेयर करें
पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने मोदी के हर एक आरोप का जवाब दिया। जवाब देने के लिए पूरी तैयारी करके आए नीतीश ने अपने पुराने भाषण का विडियो क्लिप भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया। इससे पहले एनडीए की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला था।

मोदी के दावों को किया खारिज
नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम ने गैस पाइललाइन की बात कही लेकिन गेल के साथ इस पर समझौता पहले ही हुआ था पर आज तक अमल नहीं हुआ। नीतीश ने कहा कि मैंने पीएम से इस बारे में बात की लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। नीतीश ने बिहार में बिजली की स्थिति पर पीएम की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में राज्य को पहले 10 प्रतिशत धन देना होता था। अब इसमें 40 प्रतिशत देना है। उन्होंने कहा कि मैंने 40 प्रतिशत पर भी सहमति जताई है। मोदी ने मुजफ्फरपुर में बिहार में बिजली की बदहाली पर खूब बोला था। नीतीश ने कहा कि बरौनी में 110 और 150 मेगावॉट बिजली उत्पादन का काम वेल को दिया गया था लेकिन उसने समय पर काम नहीं किया। नीतीश ने कहा कि मैंने पीएम से इस पर भी बात की लेकिन कुछ खास जवाब नहीं मिला। वेल केंद्र सरकार के मातहत काम करती है लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।


बिजली नहीं वोट नहीं पर नीतीश का विडियो
नीतीश ने कहा कि मेरे भाषण पर बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा था कि बिजली नहीं तो वोट नहीं मांगने जाऊंगा। नीतीश ने कहा कि 2012 में स्वाधीनता दिवस के मौके पर मैंने कहा था, 'बिजली की स्थिति में सुधार नहीं आएगी तो वोट मांगने नहीं जाऊंगा।' नीतीश ने अपने भाषण का विडियो क्लिप भी दिखाया। नीतीश ने दावा किया कि बिहार में बिजली की स्थिति सुधरी है। उन्होंने कहा कि 20 हजार गांवों में मैंने बिजली पहुंचाई और इसका फायदा सबसे ज्यादा मोदीजी को ही मिला। उन्होंने कहा कि बच्चे टीवी पर देख कहते थे ममी-ममी अबकी बार मोदी सरकार।

नीतीश ने कहा कि पहले बिहार में प्रतिव्यक्ति बिजली की खपत पहले 123 यूनिट थी आज 203 यूनिट है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 26373 गांवों में बिजली पहुंचाई है। नीतीश ने कहा कि पहले 14 हजार गांवों में ही बिजली पहुंची थी। नीतीश ने कहा कि 2005 में बिहार में 700 मेटावॉट बिजली थी अभी 3012 मेगावॉट बिजली हम मुहैया करा रहे हैं।

केंद्र से मिलने वाले फंड पर पलटवार
नीतीश ने कई आंकड़े को पेश करते हुए कहा कि 13वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुकाबले 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत बिहार को आनुपातिक रूप से कम रकम मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुल रकम के हिसाब से बता रहे हैं बिहार को ज्यादा फंडस मिल रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2010-15 में बिहार को डेढ़ लाख करोड़ रुपये मिले थे लेकिन 2015-20 में पौने चार लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। इसका जवाब देते हुए नीतीश ने पूछा कि 13वें वित्त आयोग में टैक्स के कुल पैसे कितने थे और हमें कितने दिए गए इसे बताया जाना चाहिए था।

नीतीश ने कहा कि अभी टैक्स के कुल पैसे 39 लाख 48 हजार 187 करोड़ रुपये हैं। पहले 14 लाख करोड़ था। नीतीश ने कहा था पहले बिहार को कुल टैक्स का 10.88 पर्सेंट हिस्सा मिला था और अब हमें 9.88 पर्सेंट मिल रहा है। नीतीश ने पूछा कि यह रकम ज्यादा है या कम? नीतीश ने कहा कि 14वें वित्त आयोग में हमारा कुल नुकसान 45 हजार 370 करोड़ रुपये का हो रहा है। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा पैसा बढ़ा उतना बिहार का हिस्सा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आनुपातिक दृष्टिकोण से बिहार को घाटा हुआ है। नीतीश ने कहा कि बिहार को जो विशेष सहायता मिलती थी उसे शून्य कर दिया गया है। नीतीश ने कहा कि पीएम ने झूठ बोला है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम 14 महीने के बाद बिहार आ रहे थे और मैंने स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने पिछले प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि वह 10 सालों तक बिहार नहीं आए। नीतीश ने कहा कि पिछले प्रधानमंत्री से मेरी उम्मीद भी नहीं थी। बिहार को मोदी से उम्मीद थी।

मोदी को अब कैसा मौका चाहिए?
नीतीश कुमार ने पूछा कि मोदी अब कौन सा मौका मांग रहे हैं? शनिवार को मुजफ्फपुर रैली में नरेंद्र मोदी ने बिहार को लोगों से मौका देने का मांग की थी। नीतीश ने कहा कि मोदी को अब कौन सा मौका चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने देश का प्रधानमंत्री बना दिया। बिहार की जनता ने 40 में से 31 सीटें दे दीं। पीएम अब कौन सी सेवा का मौका मांग रहे हैं?

मोदी का आडवाणी और जोशी के बारे में क्या खयाल है?
नीतीश ने मोदी के उस दावे पर भी हमला बोला कि बिहारी नेताओं को केंद्र में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नीतीश ने कहा कि अटल जी की सरकार में में जॉर्ज फर्नांडिस रक्षा मंत्री, मैं रेल मंत्री, यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री और बाबूलाल मरांडी फॉरेस्ट मंत्री थे। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने मंत्रिमंडल में बिहारी मंत्रियों और अटलजी की सरकार में बिहारी मत्रियों को दी गई जिम्मेदारी के बारे में अंतर कर सोचना चाहिए। नीतीश ने कहा कि बिहार के कोटे से मंत्री प्रदेश में आकर केवल बयान देते हैं।

पीएम ने नीतीश कुमार पर जॉर्ज फर्नांडिस को अलग-थलग करने का आरोप लगया था। इस पर नीतीश ने कहा कि जॉर्ज जी तो अटल जी की तरह अस्वस्थ हैं। नीतीश ने कहा कि हमने जॉर्ज जी को पार्टी से विद्रोह करने के बाद भी सांसद बनाया। नीतीश ने कहा कि मोदी ने आडवाणी और जोशी के साथ क्या किया? नीतीश ने पूछा कि जसवंत सिंह के साथ मोदी ने क्या किया? यशवंत सिन्हा के साथ क्या किया गया? नीतीश ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने कहा भी कि हमारे यहां 65 साल वालों को मेंटली डेड घोषित किया जा रहा है। नीतीश ने पूछा कि आडवाणी जी नहीं होते तो आज जो शासन में हैं वे कहां होते? उन्होंने कहा कि जिसने पार्टी बनाई उन्हीं को फेंक दिया गया।

नीतीश ने कहा कि बीजेपी वाले पहले रघुवंशी-रघुवंशी करते थे अब यदुवंशी-यदुवंशी करते हैं। नीतीश ने कहा कि हमने बिहार में कानून का राज कायम किया है। बिहार के सीएम ने कहा कि बिहार की चिंता इन्हें नहीं है। इन्हें कुर्सी की चिंता है।

भोज बीजेपी ने कैंसल किया
नीतीश ने कहा कि बिहार में भोज कैंसल करने में बीजेपी का हाथ था। उन्होंने कहा कि इन बातों की चर्चा ये 2014 में कर चुके हैं। नीतीश ने कहा कि मोदी के आगमन से बिहार में निराशा ही फैली है। उन्होंने कहा कि 2014 के वादे तो पूरे हुए नहीं अब ये फिर से वादा कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि 14 महीने का जवाब देने के बजाय फिर से बातें दोहरा रहे हैं।

IPL फिक्सिंग: श्रीसंथ, चंडीला और चव्हाण बरी, पर BCCI नहीं हटाएगा बैन

नई दिल्ली. दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस में क्रिकेटर एस. श्रीसंथ, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण समेत सभी 36 मुलजिमों को आरोप मुक्त कर दिया। कोर्ट ने इसकी वजह सबूतों की कमी बताई। जब इस स्कैंडल का खुलासा हुआ था, तब ये तीनों क्रिकेटर राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंबर थे। लेकिन बीसीसीआई ने श्रीसंत और अंकित चव्हाण पर लगा लाइफ बैन नहीं हटाएगा। बोर्ड का कहना है कि उसे अपनी जांच पर भरोसा है। दोनों खिलाड़ियों पर सितंबर, 2013 में बैन लगाया गया था।
कोर्ट ने क्यों किया बरी?
एडिशनल सेशन जज नीना बंसल कृष्णा के कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इसी साल 23 मई को इस मामले में आरोप तय करने के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की थी। कोर्ट को शनिवार को इन क्रिकेटरों के खिलाफ आरोप तय करने थे। दोपहर ढाई बजे प्राॅसिक्यूशन ने जज से और सबूत पेश करने का वक्त मांगा। जब चार बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो कोर्ट प्रॉसिक्यूशन के दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रॉसिक्यूशन ने क्रिकेटरों पर आईपीएसी की धारा 120 यानी क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी के तहत आरोप तय करने पर जोर नहीं दिया, बल्कि वे धारा 420 यानी धोखाधड़ी के तहत ही आरोप तय करने की मांग कर रहे थे। कोर्ट ने क्रिकेटरों को इसलिए भी बरी किया, क्योंकि उनके खिलाफ circumstantial सबूत नहीं थे। जबकि उनके खिलाफ मकोका जैसे सख्त कानून की धाराएं लगाने की मांग की जा रही थी। इसके तहत, ठोस सबूत होना जरूरी है। क्रिकेटरों को बरी करने का यही आधार बना।
दाऊद और छोटा शकील भी थे आरोपी
इस मामले में दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील समेत छह लोगों को फरार घोषित किया गया था। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि फिक्सिंग और सट्टेबाजी पर दाऊद और शकील का कंट्रोल है। वे ही स्पॉट फिक्सिंग के दोषी हैं। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 1993 के सीरियल बम धमाकों के मामले में पहले ही दाऊद और शकील की संपत्ति की कुर्की हो चुकी है। दाऊद की मुंबई के डोंगरी जबकि शकील की नागपाड़ा में प्रॉपर्टी थी। पुलिस ने इस मामले में दाऊद और शकील के अलावा पाकिस्तानी जावेद चटनी, सलमान उर्फ मास्टर के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था।

फैसला सुनते ही रो दिए श्रीसंथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीसंथ उन्हें बरी किए जाने के फैसले को सुनते ही कोर्टरूम के अंदर ही रो दिए। बाकी खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाने लगे। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''जब मैंने कुछ किया ही नहीं था तो एक न एक दिन बरी होना ही था। अब मैं अपनी नॉर्मल लाइफ शुरू कर सकूंगा। मेरी बेटी जब बड़ी होकर गूगल करे तो कोई दूसरा ही श्रीसंथ दिखाई दे। आरोपी श्रीसंथ उसे न दिखे।'' कोर्ट के बाहर जमा पत्रकारों से उन्‍होंने कहा, ''मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं। मैं फिर से ट्रेनिंग शुरू करना चाहता हूं और उम्‍मीद है कि बीसीसीआई मुझे इसकी इजाजत दे देगा।'' अजीत चंदीला ने कहा, ''इससे बड़ी राहत मेरे लिए नहीं हो सकती। यह एक बुरा सपना था जो खत्म हो गया।''
आगे क्या?
1. श्रीसंत, चंदीला, चव्हाण अपने बैन के खिलाफ बीसीसीआई में अपील कर सकेंगे।
2. प्रॉसिक्यूशन अपर कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है।
3. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि वह लोढ़ा कमिटी के फैसले के मद्देनजर दोबारा इस केस की जांच करना चाहती है। पुलिस को इजाजत मिली तो केस दोबारा खुलेगा।
जमानत पर थे क्रिकेटर्स
इससे पहले तीनों आरोपी क्रिकेटर सबूतों के अभाव में जमानत पर रिहा हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 42 लोगों को आरोपी बनाया था। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में विभिन्न आरोपियों के खिलाफ 6 हजार पेज की चार्जशीट लगाई थी। इस मामले में अदालत ने पुलिस की जांच पर ही सवाल उठाए थे। कोर्ट ने कहा था कि पहली नजर में कोई सबूत नहीं दिखता कि आरोपियों ने मैच फिक्स किए थे। आरोप तय करने को लेकर हुई जिरह के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी में शामिल होने के अपने दावे को पुख्ता करने के लिए आरोपियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत का रेफरेंस दिया था।
जान-बूझ कर एक ओवर में 14 रन देने का आरोप था
आईपीएल-6 में श्रीसंथ और बाकी खिलाड़‍ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। 9 मई, 2013 को हुए पंजाब और राजस्थान के बीच मैच में राजस्थान के खिलाड़ी श्रीसंथ पर पहले से तय प्लान के मुताबिक सिग्नल देकर एक ओवर में कम से कम 14 रन देने का आरोप था।
पुलिस ने कहा था कि 40 लाख रुपए में हुई थी डील
पुलिस का कहना था कि श्रीसंथ ने स्‍पॉट फिक्सिंग के लिए तौलिये को बतौर कोड इस्‍तेमाल किया गया था। दिल्‍ली पुलिस के तत्‍कालीन आयुक्‍त नीरज कुमार ने यह भी बताया था कि ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन टेट भी स्‍पॉट फिक्सिंग के ताजा स्‍कैंडल में शामिल थे। उन्‍होंने बताया था कि इनका मास्‍टरमाइंड देश से बाहर बैठा है। उन्‍होंने यह भी बताया था कि एक ओवर की फिक्सिंग के लिए 40 लाख रुपये की डील थी। पुलिस के मुताबिक पांच, नौ और 15 मई, 2013 के मैच में फि‍क्सिंग होनी थी। लेकिन, 5 मई के मैच में चंडीला सिग्‍नल देना ही भूल गए थे। नतीजतन उन्‍हें पेशगी के 20 लाख रुपये बुकी को लौटाने पड़े थे।
श्रीसंथ को 2013 में 16 मई को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक महीने बाद वह जमानत पर छूट गए थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनपर लाइफटाइम बैन लगा दिया।
500 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग, 6000 पेज की चार्जशीट, फिर भी सबूत रह गए कम

आज क्या हुआ?

- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में क्रिकेटरों पर आरोप तय होने थे
- कोर्ट ने 42 में से 36 आरोपियों को बरी कर दिया
- कोर्ट को आरोप तय करने लायक सबूत नहीं मिले
- बरी होने के बाद खुशी से रो दिए श्रीसंथ
- कहा- यही चाहता था कि बेटी बड़ी होकर गूगल करे तो आरोपी श्रीसंथ न दिखे

पहले क्या हुआ था?
- मई 2013 में गिरफ्तार हुए थे एस. श्रीसंथ, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण
- जून 2013 में श्रीसंत और चव्हाण को और सितंबर 2013 में चंदीला को मिली थी बेल
- सितंबर 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंथ और चव्हाण पर लाइफटाइम बैन लगाया
- नवंबर 2013 में दिल्ली पुलिस ने टोटल 6000 पेज की चार्जशीट दायर की
- 500 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का पुलिस ने दावा किया
- कुल 42 लोगों के खिलाफ चार्जशीट हुई, इनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील भी शामिल थे
- मई 2014 में कोर्ट ने दाऊद और उसके गुर्गों की प्रॉपर्टी अटैच करने को कहा, उन्हें भगोड़ा करार दिया गया
- मई 2015 में पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह थी स्पॉट फिक्सिंग?
- दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 और 15 मई 2013 को आईपीएल के मैच में स्पॉट फिक्सिंग हुई। फिक्सिंग में शामिल क्रिकेटर कमर पर रूमाल बांधकर, अपनी घड़ी, ब्रेसलेट या लॉकेट घुमाकर या स्ट्रैचिंग कर अगले ओवर में ज्यादा रन देने के सिग्नल देते थे।
- चंदीला को इशारा कर एक ओवर में कम से कम 14 रन देने होते थे। उसे 40 लाख रुपए मिलने थे। वह इशारा करना भूल गया।
- श्रीसंथ ने एक मैच में कमर पर रूमाल बांधकर बॉलिंग की, ज्यादा रन दिए। जबकि बिना रूमाल बांधे बॉलिंग की तो कम रन दिए।
- अंकित चव्हाण को एक ओवर में 14 रन देने के लिए 60 लाख रुपए में बुक किया गया था
- स्‍पॉट फि‍क्‍सिंग में अंडरवर्ल्ड के साथ राजस्‍थान रॉयल्स के ये क्रिकेटर शामि‍ल थे।
- दाऊद के दो गुर्गे अनीस इब्राहिम और छोटा शकील मुंबई के किसी सुनील दुबई से संपर्क में थे।
- सुनील दुबई किसी टिकू और टिकू चांद जीजू मंडल के संपर्क में था।
- इसी जीजू ने चंदीला, श्रीसंथ और चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के लिए राजी किया।

Thursday, 23 July 2015

करीना-कैटरीना मेरी फेवरेट हैं : हर्षाली मल्‍होत्रा


कबीर खान के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' में मुख्‍य भूमिका निभाने वाली मासूम अभिनेत्री हर्षाली मल्‍होत्रा का कहना है कि उसकी फेवरेट हीरोनइ करीना कपूर और कैटरीना कैफ हैं. सेकंड क्‍लास में पढ़ने वाली हर्षाली को दर्शकों ने फिल्‍म में बेहद पसंद किया है. फिल्‍म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.
एक अखबार को दिये इंटरव्‍यू के अनुसार हर्षाली का कहना है कि उनकी फेवरेट एक्‍ट्रेस करीना कपूर और कैटरीना कैफ हैं. दोनों की एक्टिंग और डांस हर्षाली को बेहद भाता है. फिल्‍म 'जय हो' में सलमान की कोस्‍टार रह चुकी अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि अगर सलमान फिल्‍म का शरीर है तो हर्षाली फिल्‍म की आत्‍मा है.
फिल्‍म में हर्षाली ने एक गूंगी बच्‍ची का किरदार निभाया है लेकिन अपने हाव-भाव से हर्षाली ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. फिल्‍म का आखिरी सीन दर्शकों की आंखों में आंसू ला ही देता है. हर्षाली का कहना है कि‍ सेट पर उसने कबीर और सलमान अंकल के साथ खूब वीडियो गेम्‍स भी खेली और उन्‍होंने उसे कंधे में बिठाकर भी घुमाया.
हर्षाली इस फिल्‍म से पहले टीवी सीरीयल 'लौट आओ तृषा' और कई डेली सोप्‍स में नजर आ चुकी है. फिल्‍म ने पहले ही बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी. यह फिल्‍म सलमान की आठवीं फिल्‍म है जो 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है. फिल्‍म ने 7 दिनों में लगभग 169.07 करोड़ की कमाई कर ली है.

चौथे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ली

पाकिस्तान ने बुधवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. श्रीलंका से मिले 257 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने अहमद शहजाद (95) और मोहम्मद हफीज (70) की पारियों की बदौलत 40.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पाक ने की सधी शुरुआत
पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजों कप्तान अजहर अली (33) और शहजाद ने 11.1 ओवरों में 75 रन जोड़ डाले. लसिथ मलिंगा ने अजहर को स्थानापन्न खिलाड़ी सचित्र सेनानायके के हाथों कैच करा पाकिस्तान का पहला विकेट चटकाया. पहला विकेट गिरने के बाद शहजाद और हफीज ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी कर टीम को ठोस स्थिति में पहुंचा दिया.
शहजाद और हफीज की दमदार बैटिंग
90 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 95 रन बनाने वाले शहजाद को सुरंगा लकमाल ने कुशल परेरा के हाथों कैच कराया. हफीज ने 88 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 70 रन बनाए. इनके आउट होने के बाद सरफराज अहमद ने शोएब मलिक के साथ 44 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिला दी.
ADVERTISING
दिलशान और थिरिमाने क्रीज पर जमे
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने दूसरी ही विकेट पर कुशल परेरा के आउट होने के बाद तिलकरत्ने दिलशान (50) और लाहिरू थिरिमाने (90) की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 256 रन बनाए. शून्य पर पहला विकेट खोने वाले लंका के लिए दिलशान और थिरिमाने ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की. थिरिमाने एक छोर संभालकर खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर से समय-समय पर गिरते विकेटों के कारण लंबी साझेदारी नहीं हो सकी. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान ने तीन, अनवर अली ने दो, राहत अली, यासिर शाह और इमाद वसीम ने एक-एक विकेट झटके. दोनों टीमें 26 जुलाई को हंबनटोटा में सीरीज का आखिरी मैच खेलेंगी.

‘बाहुबली’ के पोस्टर ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई: एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ने 50,000 वर्ग फुट से अधिक का सबसे बड़ा पोस्टर बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।
रेफरेंस बुक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, ‘सबसे बड़े पोस्टर का साइज 4,793.65 वर्ग मीटर (51,598.21 वर्ग फुट) है और इसे 27 जून 2015 को भारत के कोच्चि में ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) ने हासिल किया है ।’ अपनी खुशी व्यक्त करते हुए राजामौली ने अपने ट्विटर पेज पर वेबसाइट के लिंक को शेयर किया और लिखा, ‘अब यह आधिकारिक रूप से मिल गया है .. ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया में मिस्टर प्रेम मेनन और उनकी टीम को बधाई ।’

होमवर्क न करने पर टीचर के पनिशमेंट से स्टूडेंट की मौत, स्कूल में तोड़फोड़


हुजूरनगर (तेलंगाना). यहां के हुजूरनगर में मंगलवार को एक स्कूल में स्टूडेंट को टीचर ने होमवर्क न करने पर कई घंटों तक घुटनों के बल खड़ा रखने की सजा दी। पनिशमेंट के बाद बेहोश हुई स्टूडेंट की गुरुवार को हॉस्पिटल में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।
यह है मामला
घटना तेलंगाना के हुजूरनगर जिले के हुजूराबाद टाउन की है। यहां के विवेक विहार हाई स्कूल में 10 साल की सरिता पढ़ती थी। मंगलवार को सरिता समेत पांच और लड़कियों को होमवर्क कम्पलीट न करके लाने पर टीचर ने घुटनों के बल खड़े रहने की सजा सुनाई। सभी लड़कियां कई घंटे तक ऐसे ही खड़ी रहीं। बताया जाता है कि सरिता को पहले से ही फीवर था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। उसे एक लोकल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लड़की के पेरेंट्स और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट और भीड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गूगल ने फिर की PM मोदी को लेकर बड़ी गलती

नई दिल्ली:  लोगों के दिलों पर राज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्च इंजन गूगल ने मजाक का पात्र बनाया हुअा है। गूगल बार बार गलतियां दोहरा रहा है। इस बार तो उसने हद ही कर दी। गूगल ने इस बार पीएम मोदी को सबसे बेवकूफ प्रधानमंत्रियों में शामिल किया है। हांलाकि यह बात पीएम के चाहने वालों को अच्छी नहीं लगी लेकिन गूगल इमेज पर जाकर अगर सर्च बॉक्स में आप  'most stupid prime minister' टाइप करेंगे तो आपको सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें दिखाई देंगी।  मोदी के अलावा इस लिस्ट में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा, न्यू जीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भी शामिल हैं। 
 
इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने मोदी का नाम Top 10 Criminals शामिल कर दिया था जिसके लिए गूगल ने मोदी से माफी मांगी थी। गूगल ने एक बयान जारी कर मोदी से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं है, दरअसल गूगल सभी वेवसाइट से तस्वीरें उठाता है और इसी वजह से ये गलती हुई है। यह निश्चि‍त तौर पर हमें परेशान करने वाला है। यह कहीं से भी हमारे विचारों या राय की झलक नहीं है।
 
कंपनी का कहना था कि उसने इस समस्या से निजात पाने के लिए अपने एक्सपट्र्स से बात की है। इसके बाद ट्विटर पर #TopLeaderNamo ट्रेंड में टॉप पर आ गया था । इस हैशटैग से मोदी समर्थकों ने न केवल गूगल द्वारा माफी मांगे जाने का जिक्र किया था।

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भज्जी और मिश्रा की हुई वापसी

नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर हो चुका है। टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। टीम में स्पिनर हरभजन सिंह और अमित मिश्रा की वापसी हुई है तो दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है।

 
खिलाड़ियों में विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रण अश्विन, के एल राहुल, उमेश यादव, वरुण ऐरॉन को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए किसी कोच को नहीं भेजा जाएगा। टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर रवि शास्त्री ही जाएंगे।
 
संदीप पाटिल ने टीम की घोषणा के दौरान कहा कि करन शर्मा और मोहम्मद शमी की चोट सही नहीं हुई है, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
 
उन्होंने कहा कि संतुलित टीम टीम चुनने की कोशिश की है। साथ में कहा कि यह श्री लंका दौरे के लिए बेस्ट टीम है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञान ओझा के नाम पर विचार किया गया था लेकिन श्रीलंकाई विकेटों को देखते अमित मिश्रा को चुना गया।
 
तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत 12 अगस्त से होगी। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दौरे का पहला मैच 12 से 16 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 अगस्त तक कोलंबो के ओवल में खेला जाएगा और सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 28 अगस्त से 1 सितंबर तक कोलंबो में खेला जाएगा।

ओबामा ने शरीफ को अमेरिकी यात्रा के लिए किया आमंत्रित

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आधिकारिक यात्रा के लिए अमेरिका आमंत्रित किया है। इसे यहां उनकी नीतियों खासतौर पर भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में सुधार की उनकी कोशिश को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत के साथ शांति कायम करने के अपने प्रत्यक्ष रुझान की वजह से शरीफ शक्तिशाली सेना के दबाव में रहे है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ओबामा ने अक्तूबर के अंत में शरीफ को यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा होगी। यह दर्शाता है कि अमेरिका उग्रवादियों को परास्त कर और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर क्षेत्र में शांति कायम करने की (शरीफ) सरकार की नीतियों का समर्थन करता है। औपचारिक निमंत्रण आनेवाले हफ्तों में जारी होने की उम्मीद है।

शरीफ के संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भाग लेने के लिए सितंबर में अमेरिका जाने की उम्मीद है। इसके इतर वह शांतिबहाली पर एक सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। अक्तूबर की यात्रा द्विपक्षीय व्यवस्था का हिस्सा है और यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र सत्र से अलग होगी। यह शरीफ की दूसरी यात्रा होगी। उन्होंने 2013 में पहली यात्रा की थी।

ओबामा का निमंत्रण ऐसे महत्वपूर्ण वक्त में आया है जब पाकिस्तान ने उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र को अल कायदा से संबंधित उग्रवादियों से करीब-करीब साफ कर दिया है और अफगान सरकार तथा तालिबान के बीच शांति वार्ता शुरू कराने में मदद की। अमेरिका की यह दो प्रमुख मांगे थीं। अमेरिका की यात्रा भी शरीफ की क्षेत्रीय शांति नीतियों को बढ़ावा देने में मदद करेगी जिसका मकसद सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करना है।

पाकिस्तान में, भारत के प्रति उनकी नीति जांच के दायरे में है क्योंकि देश की विदेश नीति और सुरक्षा को नियंत्रित करने वाली सेना को उस पर आपत्ति है। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सामान्य बनाने को लेकर अमेरिका के गहरे हित है और वह बेहतर रिश्तों के लिये दोनों पक्षों पर दबाव डालता रहा है। यह माना जाता है कि हाल में रूस में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की हुई बैठक में अमेरिका ने भूमिका निभाई है, जहां पर वे अपने शीर्ष अधिकारियों की बैठक कराने को लेकर सहमत हुए हैं।

तनाव के बावजूद, शरीफ अपनी अमन की पहलों पर कायम हैं और उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को आमों का पारपंरिक तोहफा भेजा है। इस वजह से मीडिया, सेना समर्थित विशेषज्ञों और राजनीतिक दलों की ओर से उनकी जबर्दस्त आलोचना हुई है।

शशि थरूर को सोनिया से पड़ी फटकार, PM मोदी ने की तारीफ

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फटकार के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर की गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सफोर्ड डिबेट में उनके संबोधन के लिए जमकर तारीफ की, जिससे राजनीतिक गलियारे में इस टिप्पणी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री से तारीफ सुनकर उन्हें अच्छा लगा.
यूट्यूब पर वायरल हुआ भाषण
मोदी ने संसदीय सौंध में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर की मौजूदगी में उनके ऑक्सफोर्ड डिबेट संबोधन की तारीफ करते हुए कहा, 'शशि जी ने जो कहा वह यूट्यूब पर वायरल हो गया है. यह दिखाता है कि सही जगह पर सही बात कहने का क्या महत्व होता है.'
प्रधानमंत्री से मिली तारीफ
ऑक्सफोर्ड डिबेट के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि ब्रिटेन ने 200 साल के अपने शासन के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया और वह उसका मुआवजा दे. प्रधानमंत्री ने कहा कि थरूर के भाषण से इस विषय पर भारतीयों की देशभक्ति की भावना प्रदर्शित हुई.
सोनिया ने की थी खिंचाई
इस कार्यक्रम में अगली कतार में बैठे थरूर की बुधवार को सोनिया गांधी ने खिंचाई की थी, जिसके बारे में समझा जाता है कि यह घोटालों के मामले में संसद की कार्यवाही बाधित करने की कांग्रेस की रणनीति के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को लीक करने के कारण थी.
PM की तारीफ अच्छी लगी: थरूर
थरूर को इससे पहले मोदी की तारीफ करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था. मोदी से मिली तारीफ के बारे में थरूर ने कहा, 'यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने तारीफ की. यह सुनकर अच्छा लगा.' इनपुट: भाषा

केजरीवाल ने LG पर लगाया तानाशाही का आरोप, लिखा- तुम जीते, हम हारे

‘कोई खुद सरकार कैसे हो सकता है?’
केजरीवाल ने लिखा है कि "एलजी साहब का कहना है कि वह खुद ही दिल्ली सरकार हैं... यह कैसे हो सकता है...? एक व्यक्ति खुद को सरकार कैसे कह सकता है...? फिर तो दिल्ली में तानाशाही हो जाएगी... इससे ज़्यादा हास्यास्पद बात नहीं हो सकती... दिल्ली सरकार का मतलब होता है, चुनी हुई सरकार, कोई व्यक्ति विशेष नहीं..."

आप जीते, हम हारे
अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "हमारे लिए महिला आयोग का मुद्दा अहम् की लड़ाई नहीं, बल्कि बेहद अहम और संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए एलजी साहब, पीएम जीते और हम सब हार गए... आपके पास महिला आयोग की फाइल भेज रहा हूं...इस पर साइन करके महिला आयोग को जल्द चालू करा दीजिए...।"
गौरतलब है कि इस विवाद में एलजी ऑफिस की तरफ से भी सीएम ऑफिस को चिट्ठी लिखी थी।एलजी ऑफिस की ओर से सीएम केजरीवाल के दफ्तर को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया कि 2002 के गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक़ दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल है (एलजी) है।
क्या है विवाद?
ये सारा विवाद डीसीडब्ल्यू की नई चीफ की नियुक्ति के साथ शुरू हुआ। दिल्ली सरकार ने इस पद पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति कर दी, लेकिन स्वाति की नियुक्ति एलजी द्वारा रद्द कर दी गई। एलजी ऑफिस की ओर से इस मामले में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने फ़ाइल भेजकर नई अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में उनसे मंज़ूरी नहीं ली।

गर्लफ्रेंड अनुष्‍का के साथ छुट्टियां बिताने के बाद खेलने को बेताब हैं विराट कोहली

लंदन से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट के फैसले को स्वागत-योग्य बताते हुए कहा, "उन्हें पिच पर समय बिताने की ज़रूरत है, और अगर वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे, तो श्रीलंका सीरीज़ से पहले यह काफी फायदेमंद होगा..."

भारत 'ए' टीम की कमान चेतेश्वर पुजारा के हाथों में है, जो खुद भी श्रीलंका के खिलाफ शृंखला के लिए चुने जा चुके हैं। श्रीलंका में पहला टेस्ट मैच 12 अगस्त से गाले में खेला जाएगा। भारतीय टीम 3 अगस्त को चेन्नई से ही कोलंबो रवाना होने जा रही है, और वहां किसी तैयारी कैम्प की व्यवस्था नहीं की गई है।

कई लड़कियों से थी अमनमणि की नजदीकी, फोटोज और मैसेज आए सामने

लखनऊ. मर्डर के आरोप में जेल में बंद यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे की पत्नी की मौत के मामले में एक और खुलासा हुआ है। अमरमणि के बेटे अमनमणि की पत्नी सारा की कुछ दिनों पहले एक एक्सीडेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, सारा के पुराने मोबाइल फोन से कुछ मैसेज और फोटोज मिली हैं। इनसे इशारा मिलता है कि अमनमणि की कई दूसरी लड़कियों से भी नजदीकी थी। अमन सारा के साथ मारपीट करता था और इसकी शिकायत सारा ने महिला हेल्पलाइन में भी की थी।
शादी के दो महीने बाद ही टेंशन
सारा की बहन नीति मिश्रा ने कुछ फोटोज जारी करते हुए कहा है कि अमनमणि सारा से मारपीट करता था। एक फोटो में सारा की आंख पर चोट का निशान देखा जा सकता है। नीति के मुताबिक, सारा को शादी के कुछ दिनों बाद ही पता लग गया था कि अमन के कुछ और लड़कियों से भी रिश्ते हैं। इसके बाद दोनों के बीच टेंशन हो गया था। अमन सारा के साथ मारपीट करने लगा था।

नीति के मुताबिक, सारा ने अमनमणि को 25-26 अगस्त 2014 की रात 01.24 मिनट पर मैसेज किया। इसमें लिखा था, "इतने डॉमिनेटिंग हो तुम कि तुमसे आंख उठाके बात करने में भी डर लगता है।" इस पर अमन ने बाद में कॉल करने का मैसेज भेजा, जिसके जवाब में सारा ने मैसेज करके पूछा, "व्हाट हैपंड, प्लीज टेल।" कोई जवाब न पाकर सारा ने मैसेज किया, "किसी और से बात कर रहे हो। आ गया क्या किसी लड़की का फोन। ऑल द बेस्ट।"
हेल्पलाइन पर की थी शिकायत
नीति ने बताया कि सारा ने 20 जून, 2014 को महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करके अमन द्वारा उससे मारपीट की शिकायत भी की थी। इसका उसे एक्नॉलेजमेंट भी मिला था। बता दें कि सारा की मां सीमा सिंह ने बुधवार को सीएमओ से बातचीत का एक ऑडियो टेप भी जारी किया था। सीमा के मुताबिक, टेप में फिरोजाबाद के सीएमओ यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सारा का पोस्टमॉर्टम सही ढंग से नहीं हुआ है। वहीं, डीजीपी ने सारा की मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए अपनी तरफ से हरी झंडी दे दी है।
फोटो में दिखा चोट का निशान
सारा की मां सीमा सिंह के अनुसार, अमनमणि और सारा की शादी जुलाई 2013 को अलीगंज के आर्यसमाज मंदिर में हुई थी। शादी के चार-पांच महीने के बाद से ही सारा परेशान रहने लगी थी। काफी पूछने पर सारा ने कहा था कि अमन उसके साथ मारपीट करता है। सारा के भाई सिद्धार्थ ने बताया कि सारा ने अपनी एक दोस्त को फेसबुक मैसेंजर के जरिए मैसेज करके बताया था, “अमनमणि ने उसकी जिंदगी नरक बना रखी है, वह उसे धमकाता है और मारपीट करता है।”
अब तक नहीं मिले सारा के गायब हुए मोबाइल
सारा के भाई के मुताबिक, सारा के पुराने मोबाइल में इतने राज छिपे हैं तो नए मोबाइल में जरूर ऐसे सबूत होंगे जो मेरी बहन के मर्डर का राज खोल सकते हैं। सारा की मां ने बताया कि सारा की मौत वाले दिन अमनमणि उसी के मोबाइल से बात कर रहा था। अमन को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद से सारा के दोनों मोबाइल गायब हैं। अगर ये दोनों मोबाइल मिल जाएं तो सारा की मौत की साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा।

Monday, 20 July 2015

बजरंगी भाईजान यूपी में टैक्स फ्री होगी

यूपी में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ टैक्स फ्री की जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कबीर खान ने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं। नई फिल्म नीति ने बड़ी संख्या में फिल्म निर्माताओं को प्रदेश में फिल्म बनाने के लिए आकर्षित किया है। प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को हर संभव मदद दे रही है।
वहीं, यूपी में दो फिल्म सिटी भी बन रही हैं। एक फिल्म सिटी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और दूसरी ट्रांस गंगा हाईटेक सिटी, उन्नाव में बनाई जाएगी। इन दोनों फिल्म सिटी पर 650 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे लगभग 9 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुझे भारतीय हॉकी कोच के पद से हटाया गया: वान ऐस

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच पाल वान ऐस ने दावा किया कि हॉकी इंडिया अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के साथ कथित तौर पर खुलेआम बहस होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।

वान ऐस ने नीदरलैंड से कहा कि जहां तक मुझे पता है कि मुझे बेल्जियम के एंटवर्प में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के एक सप्ताह बाद बर्खास्त कर दिया गया था। रोलेंट ओल्टमेंस (हाई परफार्मेंस निदेशक) को मेरी जगह लेने को कहा गया था।
उन्होंने कहा कि मुझे 13 जून को बताया गया कि डाक्टर बत्रा नहीं चाहते कि मैं आगे कोच रहूं। रोलेंट ने मुझे फोन करके इसके बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मुझे अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है लेकिन मुझे लगता है कि इस सप्ताह के आखिर तक सूचना मिल जाएगी। यही वजह है कि मैं शिविर में नहीं गया।
वान ऐस ने हिमाचल प्रदेश के शिलारू में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित राष्ट्रीय टीम के शिविर में समय पर रिपोर्ट नहीं किया। मीडिया रपटों के अनुसार उनकी विश्व लीग सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के बाद बत्रा से बहस हो गई थी।

यह पूछने पर कि उनकी बर्खास्तगी की क्या वजह हो सकती है, उन्होंने कहा कि इसका कोई कारण नहीं था। अब वे कोई कारण बना लेंगे। उन्होंने बत्रा के साथ बहस को इसका कारण बताते हुए कहा कि मलेशिया में हमारी जीत के बाद डाक्टर बत्रा पिच पर आए और खिलाड़ियों से हिन्दी में बात करने लगे।
उन्होंने खिलाड़ियों की आलोचना की। इसके बाद मैं मैदान पर गया ताकि अपने खिलाड़ियों का बचाव कर सकूं। मुझे लगा कि हमने अच्छा खेला था और हम जीते भी थे।
वान ऐस ने हालांकि कहा कि अगर उन्हें कहा गया तो वह अब भी भारत आकर अपनी जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे कुछ मत पूछिए, हॉकी इंडिया से पूछिए। मैंने पद नहीं छोड़ा। मुझे जाने को कहा गया था।
भारत वापस लौटने के बारे में पूछने पर वान ऐस ने कहा कि मुझे कोई समस्या नहीं है। मैंने कभी इस्तीफा नहीं दिया।
     
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विदेशी कोच को इस तरह विवादास्पद हालात में जाना पड़ा है।
हॉकी इंडिया की सिफारिश पर वान ऐस से पूर्व साइ ने जोस ब्रासा, माइकल नोब्स और टैरी वाल्श को भी भारी भरकम वेतन पर रखा था लेकिन इन सभी को विवादास्पद हालत में पद छोड़ना पड़ा।
इस साल जनवरी के अंत में नियुक्त किए गए वान ऐस को तीन साल का अनुबंध दिया गया था जो 2018 तक के लिए था। भारत 2018 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
इसी महीने हुआ विश्व लीग सेमीफाइनल्स वान ऐस का भारतीय टीम के साथ सिर्फ दूसरा टूर्नामेंट था। हॉकी इंडिया और साइ ने हालांकि वान ऐस को हटाने की पुष्टि नहीं की है।

जानिए कहां मिला दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म के ऊपरी परत में संलग्न करीब पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु की खोज की है। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि कृमि या जोंक के समान जाति वाली कोई प्राचीन प्रजाति के जीव ने संसर्ग के दौरान कोकून निर्माण की प्रक्रिया में यह शुक्राणु इसके अंदर छोड़ दिया होगा।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उसकी दीवार के घेरे के कठोर होने से पहले कोकून में यह शुक्राणु फंस गया। उन्होंने बताया कि कोकून के कारण शुक्राणु कोशिका संरक्षित रही जबकि लाखों वर्षों तक यह जीवाश्म के रूप में ही रहा।
प्राकृतिक इतिहास पर स्वीडन के संग्रहालय में एक जीवाश्म विशेषज्ञ और शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन बोमफ्ल्यूर ने बताया, अंटार्कटिका में जोंक के कोकून में शुक्राणु की हमारी यह खोज अब तक की सबसे पुरानी जीव शुक्राणु है और भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड में इस तरह का यह सबसे छोटा जीवश्म है।
लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अनुसंधानकर्ताओं को यह कोकून अंटार्कटिका अभियान के दौरान छोटे कशेरूकी जीवों के अवशेषों की बारीकी से जांच पड़ताल के दौरान मिला।
    
उन्होंने जीवाश्म की परत और इसके ऊपर मौजूद कणों की जांच के लिए एक उच्च मैग्निफिकेशन वाले स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उन्होंने स्वीटजरलैंड में कोकून की आंतरिक संरचना की छवि प्राप्त करने के लिए एक पार्टिकल एक्सीलेटर से उच्च शक्ति वाली एक्स-रे का भी इस्तेमाल किया।

यूनान में बैंक खुले, करों में बढ़ोतरी लागू की गई

यूनान के बैंक तीन सप्ताह की बंदी के बाद सोमवार को फिर खुले लेकिन नागरिकों की सुबह बढ़ी हुई कीमतों के बीच हुई। उल्लेखनीय है कि ऋणदाताओं के साथ हुए सुधार के बदले नकदी समझौते के चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सरकार ने वित्तीय प्रणाली को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए बैंकों को तीन सप्ताह पहले बंद कर दिया था। बैंक 29 जून से बंद थे और अनुमान है कि इससे यूनान की संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को बाजार में कमी और निर्यात बाधित होने के कारण तीन अरब यूरो (3.3 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ।

विदेशी बैंकों को स्थानांतरण सहित कुछ पूंजी नियंत्रण और नए खातों खोलने पर प्रतिबंध बरकरार है हालांकि 60 यूरो (65  डॉलर) की रोजाना निकासी सीमा को उदार बना दिया गया है। यूनान के बैंक संघ की प्रमुख लूका कास्टेली ने कहा कि यूनान के लोग अब अब शुक्रवार तक अधिकतम 300 यूरो निकाल पाएंगे। इसके बा 420 यूरो की नयी साप्ताहिक सीमा लागू होगी।

उम्मीद है कि सरकार इस बीच यूरोपीयन सेंट्रल बैंक को 4.2 अरब यूरो का भुगतान करेगी जो यूरोपीय संघ द्वारा 7.16 अरब यूरो के अल्पकालिक ब्रिज लोन के कारण संभव हुआ। इस ऋण के जरिए यूनान की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) को भी भुगतान कर सकेगी जो जून से बकाया है।

ये बदलाव यूनान की वामपंथी सरकार के उन कठोर राजकोषीय उपायों का हिस्सा हैं जिन पर यूनान ने ऋणादाताओं के साथ पिछले सप्ताह सहमति जताई थी और उसी के बाद वे उसे वित्तीय संकट से उबरने में सहायता के लिए तैयार हुए हैं। इन शर्तों के साथ उसे तीन साल का राहत पैकेज दिये जाने और यूरो क्षेत्र में बनाए रखने पर सहमति हुई है।

संकट ग्रस्त यूनानवासियों के लिए बहुत से आवश्यक उत्पाद एवं सेवाओं चीनी से लेकर कोकोआ और टैक्सी से लेकर अंत्येष्टि सेवा महंगी हो जाएगी। इन पर शुल्क अब 13 प्रतिशत से बढ़ा कर 23 प्रतिशत किया जा रहा है। दूसरी ओर दवा, किताब और समाचारपत्र पर कर 6.5 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है।

कास्टेली ने कहा कि परेशान ग्राहकों ने अपनी जमा राशि की सुरक्षा से जुड़ी चिंता के मद्देनजर दिसंबर से अब तक 40 अरब यूरो निकाल चुके हैं जिससे बैंकों की सामान्य तौर पर परिचालन की क्षमता गंभर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने यूनानवासियों से अपील की कि वे संकटग्रस्त वित्तीय व्यवस्था को मदद करने के लिए बैंकों में बचत वापस लाएं।

अंटार्कटिका में मिला दुनिया का सबसे पुराना शुक्राणु

वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में एक कोकून के जीवाश्म के ऊपरी परत में संलग्न करीब पांच करोड़ साल से भी पुराने एक जीव के शुक्राणु की खोज की है। अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि कमि या जोंक के समान जाति वाली कोई प्राचीन प्रजाति के जीव ने संसर्ग के दौरान कोकून निर्माण की प्रक्रिया में यह शुक्राणु इसके अंदर छोड़ दिया होगा।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उसकी दीवार के घेरे के कठोर होने से पहले कोकून में यह शुक्राणु फंस गया। उन्होंने बताया कि कोकून के कारण शुक्राणु कोशिका संरक्षित रही जबकि लाखों वर्षों तक यह जीवाश्म के रूप में ही रहा। प्राकृतिक इतिहास पर स्वीडन के संग्रहालय में एक जीवाश्म विशेषज्ञ और शोध के प्रमुख लेखक बेंजामिन बोमफ्ल्यूर ने बताया, अंटार्कटिका में जोंक के कोकून में शुक्राणु की हमारी यह खोज अब तक की सबसे पुरानी जीव शुक्राणु है और भूवैज्ञानिक रिकॉर्ड में इस तरह का यह सबसे छोटा जीवश्म है।

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अनुसंधानकर्ताओं को यह कोकून अंटार्कटिका अभियान के दौरान छोटे कशेरूकी जीवों के अवशेषों की बारीकी से जांच पड़ताल के दौरान मिला। उन्होंने जीवाश्म की परत और इसके ऊपर मौजूद कणों की जांच के लिए एक उच्च मैग्निफिकेशन वाले स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उन्होंने स्वीटजरलैंड में कोकून की आंतरिक संरचना की छवि प्राप्त करने के लिए एक पार्टिकल एक्सीलेटर से उच्च शक्ति वाली एक्स-रे का भी इस्तेमाल किया।

केजरीवाल से मिलने से पहले बोले बस्सी, 'संविधान में हमारे लिए भी प्रावधान है'

नई दिल्ली: दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी जब मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सोमवार शाम दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे तब मुख़्यमंत्री दफ्तर से उनसे चार तरह की लिस्ट की मांग की गई। इनमें से एक लिस्ट महिलाओं के ख़िलाफ़ हुए पेंडिंग आपराधिक मामलों की थी।

मुख़्यमंत्री केजरीवाल ने पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी पिछले हफ्ते दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 19 साल की लड़की मीनाक्षी की निर्मम हत्या के बाद बुलाया था। मीनाक्षी की हत्या छेड़छाड़

का विरोध करने पर दो भाइयों ने लगभग 35 बार उसके शरीर में बेरहमी से चाकू मारकर कर दी थी। दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिना समय गंवाए इसके लिए दिल्ली पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराया था, लगे हाथों उन्होंने ये भी कह दिया था कि पुलिस की अक्षमता के कारण ये ज़रुरी हो गया है कि अब उसकी कमान केंद्रीय गृहमंत्रालय के बजाय दिल्ली सरकार के पास होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी ने सोमवार सुबह ये दावा किया था, कि उनकी पुलिस की जवाबदेही पूरे सिस्टम की प्रति है न कि किसी एक व्यक्ति के प्रति। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद बस्सी ने कहा,  'क़ानून और संविधान में हमारे लिए भी प्रावधान है। अगर हम उसकी परिधि में रहकर काम करते हैं तो उसके बाद किसी भी व्यक्ति की आलोचना सही नहीं है।'

पत्रकारों से बात करते हुए बी एस बस्सी ने कहा, 'मैं आलोचना को बेहद सकारात्मक तरीके से लेता हूं, अगर वो ग़लत आलोचना होती है तब भी मैं उसका स्वागत करता हूं। पुलिस का काम कोई आसान काम नहीं है।'

दिल्ली पुलिस की कमान

आम आदमी पार्टी की सरकार ये मानती है कि पिछले हफ्ते पश्चिमी दिल्ली एक लड़की की बेरहमी से की गई हत्या से उनकी उस मांग को बल मिलता है, जिसके तहत वे लंबे से समय दिल्ली

पुलिस पर पूर्ण अधिकार की मांग करते रहे हैं। जिस इलाके में वो लड़की रहती थी वहां के लोगों ने केजरीवाल और उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया से खराब पुलिस व्यवस्था की शिकायत की है।

मृत लड़की के घरवालों से मिलने के बाद दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि वो दिल्ली पुलिस का कंट्रोल हमारे हाथ में दे दें, उनके ऊपर पूरे देश को चलाने की ज़िम्मेदारी है।'

दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के संबंध में पिछले एक महीने से लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है, इस कड़वाहट के पीछे की वजह कानून मंत्री जीतेंद्र सिंह तोमर समेत दो विधायकों की गिरफ़्तारी का मामला है। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस उनके नेताओं को लगातार परेशान कर रही है।    

इस सब के बीच में दिल्ली पुलिस के दो कॉन्सटेबल मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ पुलिस वालों के लिए ठुल्ला शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया है।

Sunday, 19 July 2015

आज होगा अंतिम मुकाबला, क्या अपराजित लौट पाएगी टीम इंडिया?

हरारे। वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप और फिर दो टी20 मैचों के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब बारी है दौरे के अंतिम मुकाबले की यानी सीरीज के दूसरे व अंतिम टी20 मैच की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा टीम ने वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके इतिहास रचा और आज अंतिम टी20 मैच में जीत दर्ज करके वे अपराजित होकर स्वदेश लौटना चाहेंगे।

आज टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय की जोड़ी पर होगी। रॉबिन उथप्पा से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मनीष पांडे और केदार जाधव अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे ताकि मध्यक्रम में टीम को तेजी से रन मिल सकें। अनुभवी हरभजन सिंह की अगुआइ में गेंदबाजी विभाग ने अब तक काफी प्रभावित किया है। भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अक्षर पटेल ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दूसरी तरफ बल्लेबाजी में मेजबान टीम काफी हद तक अपने अनुभवी बल्लेबाजों हैमिल्टन मस्काद्जा, एल्टन चिगुंबरा, चामू चिभाभा पर निर्भर होगी और टीम को उम्मीद है कि ये एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उसे जीत दिलाएंगे। गेंदबाजों ने अब तक जिंबाब्वे के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। सकारात्मक रहना तथा भारतीय टीम को दबाव में डालना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि उनके पास अब ज्यादा कुछ खोने को नहीं है इसलिए वे खुलकर खेलने का प्रयास करेंगे।
 
हरारे। वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप और फिर दो टी20 मैचों के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब बारी है दौरे के अंतिम मुकाबले की यानी सीरीज के दूसरे व अंतिम टी20 मैच की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा टीम ने वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके इतिहास रचा और आज अंतिम टी20 मैच में जीत दर्ज करके वे अपराजित होकर स्वदेश लौटना चाहेंगे।
आज टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय की जोड़ी पर होगी। रॉबिन उथप्पा से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मनीष पांडे और केदार जाधव अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे ताकि मध्यक्रम में टीम को तेजी से रन मिल सकें। अनुभवी हरभजन सिंह की अगुआइ में गेंदबाजी विभाग ने अब तक काफी प्रभावित किया है। भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अक्षर पटेल ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है।
क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में मेजबान टीम काफी हद तक अपने अनुभवी बल्लेबाजों हैमिल्टन मस्काद्जा, एल्टन चिगुंबरा, चामू चिभाभा पर निर्भर होगी और टीम को उम्मीद है कि ये एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उसे जीत दिलाएंगे। गेंदबाजों ने अब तक जिंबाब्वे के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। सकारात्मक रहना तथा भारतीय टीम को दबाव में डालना उनके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि उनके पास अब ज्यादा कुछ खोने को नहीं है इसलिए वे खुलकर खेलने का प्रयास करेंगे।
- See more at: http://www.jagran.com/cricket/previews-team-india-to-target-straight-fifth-win-in-second-t20-match-12614509.html?src=p1#sthash.BhZ6K30v.dpuf

चार गांव का फैसला, घर में शौचालय नहीं तो बेटा नहीं चढ़ पाएगा घोड़ी

जालौर। आप सोच रहे होंगे कि घर में शौचालय होने और बेटे की शादी होने से क्या लेना-देना है, लेकिन इस बात में सच्चाई है। जालौर के आंवलोज, वासन, रटूजा एवं थलुंडा गांव में यदि लड़के के घर में टायलेट नहीं है तो उसकी शादी नहीं हो सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए जिले के चार गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर कुछ ऐसे अहम फैसले लिए हैं, जिन्हें लागू करने के बाद इन गांवों की रूप-रेखा बदल जाएगी। इन गांवों ने इस परिकल्पना को साकार करने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर यह अनूठी पहल करते हुए गांव के सभी घरों में शौचालय बनाने का सामूहिक रूप से बीड़ा उठाया है।

पंचायत की एनओसी लेंगे तब ही छप सकेंगे शादी कार्ड :
चारों गांव की पंचायतों ने मिलकर फैसला किया है कि यदि किसी के घर में शौचालय नहीं होगा तो उस परिवार के किसी भी तरह के पारिवारिक या शादी जैसे समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा इन चारों गांवों में शादी समारोह के दौरान कार्ड छपवाने के लिए पंचायत की एनओसी लेनी होगी। जिसमें यह प्रमाणित किया जाएगा कि घर में शौचालय निर्माण हो चुका है या नहीं। इसकी पुष्टि के बाद ही संबंधित ग्रामीण के घर में शादी समारोह का आयोजन किया जा सकेगा।

गरीबों के लिए विशेष व्यवस्था :
कमेटी ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सहायता एजेंसी का निर्माण किया है। जिसमें ऐसे परिवारों को साख पर पहले टॉयलेट निर्माण के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है। बाद में उस व्यक्ति को वह राशि एजेंसी को पुन: लौटाना होता है। देता है।

15 अगस्त तक हर घर में होगा टायलेट :
करीब पांच हजार आबादी वाले इन चार गांवों में करीब 600 टायलेट का निर्माण हो चुका है। फिलहाल एक हजार टायलेट निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। बाकी के 400 टायलेट के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कमेटी के अध्यक्ष नरपत सिंह बालावत ने बताया कि 15 अगस्त तक चारों गावों में लगभग सभी टायलेट बन जाएंगे।

खुद ही कर रहे गटर की खुदाई :
चूंकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत टॉयलेट निर्माण और गटर खुदाई के लिए राशि मिल रही है, फिर भी गटर की खुदाई खुद ही कर रहें हैं। इससे राशि बच रही है जो गरीबों को टायलेट बनाने के काम आएगी।

10 जून को हुआ था कमेटी का गठन :
टायलेट बनाने को लेकर ग्रामीणों ने 10 जून कमेटी का गठन किया था। इसमें प्रत्येक गांव से पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया था। प्रत्येक गांव में कमेटी के दो दो सदस्यों की नियुक्ति की गई। ये लोग ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाते हैं। इसके अलावा टॉयलेट निर्माण के लिए प्रेरित भी करते हैं।

दूधवाले का बेटा बना गोल्फ का वर्ल्ड चैम्पियन, आमिर खान का है फैन

नई दिल्ली. हरियाणा के एक दूध बेचने वाले किसान जगपाल के बेटे ने वर्ल्ड में देश का नाम रोशन किया है। सिर्फ 10 साल के शुभम जगलान ने कैलिफोर्निया के सैन डियागो में वर्ल्ड जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप का खिताब जीता। पानीपत के इसराना गांव के रहने वाले शुभम ने दुनियाभर के 115 युवा गोल्फरों के बीच ऑस्ट्रेलिया के जेफरी यू गुआन को एक स्ट्रोक से हराकर जीत अपने नाम की। फाउंटेन कोर्स के वेल्क रिसोर्ट में तीन दिन चले इस टूर्नामेंट में शुभम ने फाइनल राउंड में 60 का कार्ड खेला और वह कुल सात अंडर 179 का स्कोर कर विजेता रहे। 10 साल के शुभम जगलान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने आमिर के साथ की कई फोटोज भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है।
कुछ यूं परवान चढ़ा टैलेंट
करीब पांच साल पहले पानीपत के इसराना गांव में एक गोल्फ एकेडमी शुरू हुई। कुछ ही दिनों बाद एक एकेडमी तो बंद हो गई, लेकिन एक बच्चे में गोल्फ की ललक छोड़ गई। वह कोई और नहीं शुभम ही थे। पिता ने गाय-भैंस बेचकर बेटे के टैलेंट को निखारने के लिए दिल्ली का रुख किया।
शुभम ने जीत पर ये कहा
शुभम ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "मैंने आखिरकार कर दिखाया। यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। पूरा श्रेय मेरे परिवार को और दिल्ली गोल्फ क्लब को जाता है, जिन्होंने मुझे अभ्यास के लिए सुविधाएं मुहैया कराई तथा गोल्फ फाउंडेशन जिसने मुझे हर वो चीज दी जिसकी मुझे जरूरत थी। मेरी जीत में अहम मेरी कोच नोनिता लाल कुरैशी हैं। उन्होंने मेरे खेल को और दिमाग को निखारा जिससे मैं इस स्तर का खेल पाया और इतना बड़ा टूर्नामेंट जीत सका। यह जीत मेरे पिता के लिए भी अहम है जिन्होंने दिन रात मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए मेहनत की है।" बता दें कि गोल्फ में करियर बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसलिए वह अपना गांव छोड़ दिल्ली में ट्रेनिंग कर रहे हैं। पिछले साल शुभम इसी चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे थे।
करियर में खास
* 2011 पंचकूला में आयोजित दूसरा CGA जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।
* 2011 गुड़गांव में आयोजित अल्बाट्रोस टूर्नमेंट।
* 2012 अंडर-9 के साथ वर्ल्ड रेकॉर्ड से क्लासिक जूनियर ओपन।
* 2012 चौथा US किड्स वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप।
* 2013 लास वेगास में आयोजित टेलरमेड वर्ल्ड जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।
* 2015 थाईलैंड में आयोजित 14वां ट्रूविजन इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट।

माइक्रोमैक्स की यू अपना दूसरा स्मार्टफोन ‘यूफोरिया’ आज भारत में करेगी लांच

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के यू ब्रैंड, जिसने स्मार्टफोन मार्केंट में पिछले साल दिसम्बर में यूरेका स्मार्टफोन की लांच के साथ कदम रखा था, ने सियानोजेन पर आधारित अपने दूसरे स्मार्टफोन को आज भारत में लांच करने की सारी तैयारी कर ली है।

यूफोरिया नामक यह स्मार्टफोन, कंपनी के पहले सियानोजेन आधारित फोन यूरेका का सक्सेसर है।

इसी महीने शुरुआत में यू ने कंफर्म किया था कि इसके नाम की अभी घोषणा की जानी है, जिसका चयन करने के लिए एक कॉन्टेस्ट चलाया गया था और लोगों से अपने अगले फोन के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे।

आने वाले यूफोरिया स्मार्टफोन में एक एएमओएलइडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ होगा और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित होगा। एंड्रायड पर बना सियानोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उन्नति के लिए जाना जाता है, जो परफॉरमेंस को ऑप्टेमाइज करता है, मोबाइल डिवाइसेज पर सिक्युरिटी और प्राइवेसी फीचर्स का कस्टमाइजेशन करता है।

माइक्रोमैक्स की सब्सिडरी यू टेलिवेंचर्स ने सियानोजेन के साथ साझेदारी की, ताकि अंतिम उपभोक्ता को बेहतर से बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के यू ब्रैंड, जिसने स्मार्टफोन मार्केंट में पिछले साल दिसम्बर में यूरेका स्मार्टफोन की लांच के साथ कदम रखा था, ने सियानोजेन पर आधारित अपने दूसरे स्मार्टफोन को आज भारत में लांच करने की सारी तैयारी कर ली है।
यूफोरिया नामक यह स्मार्टफोन, कंपनी के पहले सियानोजेन आधारित फोन यूरेका का सक्सेसर है।
इसी महीने शुरुआत में यू ने कंफर्म किया था कि इसके नाम की अभी घोषणा की जानी है, जिसका चयन करने के लिए एक कॉन्टेस्ट चलाया गया था और लोगों से अपने अगले फोन के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे।
आने वाले यूफोरिया स्मार्टफोन में एक एएमओएलइडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ होगा और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित होगा। एंड्रायड पर बना सियानोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उन्नति के लिए जाना जाता है, जो परफॉरमेंस को ऑप्टेमाइज करता है, मोबाइल डिवाइसेज पर सिक्युरिटी और प्राइवेसी फीचर्स का कस्टमाइजेशन करता है।
माइक्रोमैक्स की सब्सिडरी यू टेलिवेंचर्स ने सियानोजेन के साथ साझेदारी की, ताकि अंतिम उपभोक्ता को बेहतर से बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/tech-news-micromaxs-yu-its-second-smartphoneyuphoria-will-launch-in-india-today-12356083.html#sthash.wln7o2II.dpuf

माइक्रोमैक्स की यू अपना दूसरा स्मार्टफोन ‘यूफोरिया’ आज भारत में करेगी लांच -

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के यू ब्रैंड, जिसने स्मार्टफोन मार्केंट में पिछले साल दिसम्बर में यूरेका स्मार्टफोन की लांच के साथ कदम रखा था, ने सियानोजेन पर आधारित अपने दूसरे स्मार्टफोन को आज भारत में लांच करने की सारी तैयारी कर ली है।

यूफोरिया नामक यह स्मार्टफोन, कंपनी के पहले सियानोजेन आधारित फोन यूरेका का सक्सेसर है।

इसी महीने शुरुआत में यू ने कंफर्म किया था कि इसके नाम की अभी घोषणा की जानी है, जिसका चयन करने के लिए एक कॉन्टेस्ट चलाया गया था और लोगों से अपने अगले फोन के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे।

आने वाले यूफोरिया स्मार्टफोन में एक एएमओएलइडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ होगा और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित होगा। एंड्रायड पर बना सियानोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उन्नति के लिए जाना जाता है, जो परफॉरमेंस को ऑप्टेमाइज करता है, मोबाइल डिवाइसेज पर सिक्युरिटी और प्राइवेसी फीचर्स का कस्टमाइजेशन करता है।

माइक्रोमैक्स की सब्सिडरी यू टेलिवेंचर्स ने सियानोजेन के साथ साझेदारी की, ताकि अंतिम उपभोक्ता को बेहतर से बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स के यू ब्रैंड, जिसने स्मार्टफोन मार्केंट में पिछले साल दिसम्बर में यूरेका स्मार्टफोन की लांच के साथ कदम रखा था, ने सियानोजेन पर आधारित अपने दूसरे स्मार्टफोन को आज भारत में लांच करने की सारी तैयारी कर ली है।
यूफोरिया नामक यह स्मार्टफोन, कंपनी के पहले सियानोजेन आधारित फोन यूरेका का सक्सेसर है।
इसी महीने शुरुआत में यू ने कंफर्म किया था कि इसके नाम की अभी घोषणा की जानी है, जिसका चयन करने के लिए एक कॉन्टेस्ट चलाया गया था और लोगों से अपने अगले फोन के नाम के लिए सुझाव मांगे गए थे।
आने वाले यूफोरिया स्मार्टफोन में एक एएमओएलइडी डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ होगा और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित होगा। एंड्रायड पर बना सियानोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर उन्नति के लिए जाना जाता है, जो परफॉरमेंस को ऑप्टेमाइज करता है, मोबाइल डिवाइसेज पर सिक्युरिटी और प्राइवेसी फीचर्स का कस्टमाइजेशन करता है।
माइक्रोमैक्स की सब्सिडरी यू टेलिवेंचर्स ने सियानोजेन के साथ साझेदारी की, ताकि अंतिम उपभोक्ता को बेहतर से बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/tech-news-micromaxs-yu-its-second-smartphoneyuphoria-will-launch-in-india-today-12356083.html#sthash.wln7o2II.dpuf
माइक्रोमैक्स के सब-ब्रांड यू टेलिवेंचर्स ने घोषणा की है कि यू यूफोरिया स्मार्टफोन भारत में मंगलवार से गुरूवार के बीच बिना किसी रजिस्ट्रेशन के बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का खुलासा किया कि अगले हफ्ते की ओपन सेल में जो यूनिट्स बिक्री के लिए जाएंगे वह मेड इन इंडिया बैच से होंगे। यू ने भी यह भी घोषणा की कि ओपन सेल में ग्राहकों के लिए पूरे 100,000 मेड इन इंडिया यूफोरिया स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे।
यूफोरिया स्मार्टफोन कंपनी के एक्सक्लूसिव ऑनलाइन रिटेल पार्टनर, अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे।
कंपनी ने इस खबर की घोषणा ट्विटर के माध्यम से करते हुए कहा कि तिगुनी खुशियों के लिए तैयार हो जाएं! # यूफोरिया- मेड इन इंडिया इस ट्वीट के साथ लगी इमेज कह रही थी कि न रजिस्ट्रेशन, न ही सीमित समय-सीमा
यूफोरिया स्मार्टफोन की ओपन सेल का मतलब है कि उपभोक्ताओं को सेल के दौरान खरीदारी के लिए रजिस्टर होने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने लिखते समय इस बात का खुलासा नहीं किया कि मंगलवार से गुरुवार के बीच चलने वाली सेल में कितने यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
6,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह फोन एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप आधारित स्यानोजेन ओएस 12 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 5 इंच के आइपीएस डिस्प्ले के साथ 720x 1080 पिक्सल रेज्योलूशन वाला है जिनमें कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का एक लेयर है। यह 8.25 मिमी मोटाइ व 143 ग्राम के वजन वाला यह डिवाइस 1.2 जीएजजेड वाला 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रगन 410, 2 जीबी रैम व 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, इसमें 8एमपी रियर कैमरा और 5 एमपी फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई के अलावा 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई,वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी विकल्प उपलब्ध है। इसका वजन 143 ग्राम है और बैटरी 2230 एमएएच की है।
- See more at: http://www.jagran.com/technology/tech-news-micromaxs-yu-yuphoria-to-be-available-in-open-sale-from-tuesday-12613953.html?src=gg_home#sthash.SO9uFGSc.dpuf

Wednesday, 15 July 2015

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर फॉकनर पर लगा 4 मैच का बैन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर को शराब पीकर गाड़ी चलाने की बहुत महंगी कीमत चुकानी पड़ी. फॉकनर अगस्त सितंबर में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर चार मैचों को बैन लगा दिया है.
वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे फॉकनर को इंग्लैंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया. फॉकनर इसी महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे, जिसके लिए सीए ने उन्हें अपनी आचार संहिता के तहत तीसरी श्रेणी के अपराध का दोषी पाया.
सीए के मुताबिक, 'फॉकनर पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोष है, जो किसी भी क्रिकेटर के लिए शर्मिंदगी की बात है और क्रिकेट की गरिमा को गिराने वाला है.' सीए ने कहा, 'आचार संहिता प्रक्रिया के मुताबिक, फॉकनर ने मामले की सुनवाई आचार संहिता आयोग के समक्ष किए जाने की जगह अपना दोष स्वीकार कर लिया है.'
फॉकनर पर चार मैचों का बैन लगाया गया है. इसका मतलब है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में होने वाले मैचों में नहीं खेल सकेंगे. हालांकि निलंबन खत्म होने के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल किया जा सकता है.

9 साल की श्रेया ने 'गरम मसाला' कुईनोआ बर्गर से जीता ओबामा कपल का दिल

न्यूयॉर्क। अमेरिका में रहने वाली नौ साल की भारतीय बच्ची ने जब ओबामा कपल को रायते के साथ 'गरम मसाला' कुईनोआ बर्गर परोसा, तो उन्हें यह डिश इतनी पंसद आई कि वे उंगलियां चाटते रह गए। इलिनोइस के स्कैमबर्ग की रहने वाली श्रेया पटेल उन 55 नन्हें कुक में शामिल थी, जिन्हें व्हाइट हाउस की ओर से चौथे सालाना 'किड्स स्टेट डिनर' के लिए इनवाइट किया गया था। इस कॉन्टेस्ट में ऐसी रेसिपी बनानी थी, जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि हेल्दी भी हो।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को श्रेया की रेसिपी बहुत पसंद आई। उन्होंने उसे इलिनोइस का विनर अनाउंस किया। इतना ही नहीं, श्रेया को फर्स्ट लेडी के साथ डिनर करने का भी मौका मिला है। जीत के बाद श्रेया ने एक वेबसाइट से कहा, "मैं बचपन से ग्रैनी और मॉम को किचन में लजीज डिश बनाते देखती आई हूं। वे उसमें इंडियन तड़का डालती हैं।" आगे कहा, "मैं जब तीन साल की थी, तब से ही खाना बनाने में उनकी हेल्प कर रही हूं। मुझे चॉपिंग करने के अलावा किचन साफ रखना बहुत पसंद है।"
श्रेया बड़ी होकर फार्मासिस्ट बनना चाहती है। वह कहती है, "मैं और ग्रैनी दोनों ने ही मिलकर यह रेसिपी तैयार की। क्योंकि हम दोनों को सैंडविच बहुत पसंद है। मैं दोस्तों के साथ पिकनिक के मौको पर या स्कूल लंच में ये बर्गर ट्राय करती हूं।" श्रेया के बर्गर में गरम मसाला, जीरा, अदरक और ग्रेटेड सेरानो चिली का स्वाद था।
बता दें कि 'किड्स स्टेट डिनर' कॉन्टेस्ट आठ से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। कॉन्टेस्ट में लगभग 1,000 रेसिपी आई। इनमें से श्रेया की रेसिपी ने ओबामा कपल का दिल जीता।

नक्‍सलियों ने मारे 4 जवान, सड़क पर घंटों पड़ी रहीं लाशें, पास मंडराते रहे कुत्‍ते

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने उन चार पुलिसवालों की हत्या कर दी, जिन्हें सोमवार रात अगवा किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर इन जवानों को मारा और शव सड़क पर बिछा दिए। इनकी लाशें कई घंटे तक सड़क पर यूं ही पड़ी रहीं। लाशों के पास कुत्‍ते मंडराते रहे।
पुलिसवालों के शव बुधवार सुबह बीजापुर के कुटरू में मिले। सुबह छह बजे के करीब ही इसकी जानकारी आम हो गई थी, लेकिन शवों तक पहुंचने में पुलिस को करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान कुत्‍ते शवों के आसपास मंडराते दिखे।
मारे गए जवानों के नाम जयदेव यादव, मंगल सोढ़ी, राजू तेला और रामा मज्जी हैं। लाशें मिलने के बाद पुलिस की स्पेशल एंटी नक्सल ऑपरेशन टीम हत्यारों की तलाश में जुट गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे नक्सलियों की घिनौनी करतूत करार दिया है।
पर्चे फेंके
लाशों के पास फेंके गए पर्चे में लिखा गया है कि कॉन्स्टेबल बनने के बाद चारों जवान गांववालों पर अत्याचार करते थे, बच्चियों से छेड़छाड़ करते थे और नक्सली विरोधी अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पर्चे में नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि पुलिस बनकर ग्रामीणों पर अत्याचार करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। नक्सलियों ने गांववालों से सलवा जुडूम और ऑपरेशन ग्रीन हंट का विरोध करने की अपील की है।
क्या था मामला? 
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सतनापल्ली इलाके से बीते सोमवार चार पुलिसवालों को अगवा कर लिया था। ये जवान बीजापुर से कुटरू कस्बे तक जा रहे थे। दो जवान बस में सवार थे, जबकि दो मोटरसाइकिल पर थे। नक्सलियों ने उन्हें सकनापल्ली गांव के नजदीक घने जंगल वाले इलाके में रोक लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिसवालों को बचाने की कोशिश भी की थी। लेकिन नक्सलियों ने उन्हें डरा-धमका कर भगा दिया।
एसपीओ से कॉन्स्टेबल बने थे 
मारे गए पुलिसवाले एसपीओ से सहायक कॉन्स्टेबल बने थे। एसपीओ का मतलब है स्पेशल पुलिस अफसर। इन्हें कोया कमांडो भी कहा जाता है। नक्सलियों से निपटने के लिए सरकार आदिवासियों में से युवकों को चुनकर एसपीओ बनाती है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2011 के अपने एक आदेश में छत्तीसगढ़ सरकार से एसपीओ की व्यवस्था खत्म करने को कहा था। बहरहाल, सरकार नया कानून ले आई और सारे एसपीओ को सहायक कॉन्स्टेबल बना दिया गया।
नक्सलियों के टारेगेट पर होते हैं ऐसे कॉन्स्टेबल
एसपीओ से जो सहायक कॉन्स्टेबल बनाए गए हैं, वे हमेशा नक्सलियों के टारगेट पर रहते हैं। समय-समय पर यह मुद्दा उठता रहा है कि इन्हें पुलिस डिपार्टमेंट काफी कम सुरक्षा मुहैया कराता है।

viratraosirsa


viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

viratraosirsa

ऐसे हों जॉब इंटरव्यू के लिए तैयार

अगर आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपकी ड्रेसिंग सेंस काफी मायने रखती है. आपकी परफॉर्मेंस के अलावा आपकी पर्सेनैलिटी भी आपको नौकरी देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है. अगर इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको अपने आउटफिट से लेकर कई बातों पर ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं इंटरव्यू से पहले तैयार होने के टिप्स:
1. इंटरव्यू के लिए ऐसे आउटफिट का चयन करें जिसमें आप प्रोफेशनल लगें. कोशिश करें ऐसा आउटफिट पहनें जिसमें आपका व्यक्तित्व निखर के सामने आए.

2. इंटरव्यू में एक्सेसरीज पहनने पर खासा ध्यान देना चाहिए. इंटरव्यू के समय प्रोफेशनल दिखने की कोशिश करें. आपको देखकर इंटरव्यू लेने वाले को ऐसा लगना चाहिए कि आप कंपनी के वर्क स्ट्रक्टर के हिसाब से एकदम फिट हैं. अगर आप मेल हैं तो आप एक अच्छी सी बेल्ट लगा सकते हैं . इसके अलावा आपके हाथ में घड़ी होनी चाहिए. ध्यान रहे कि घड़ी ज्यादा चमकीली नहीं हो. अगर आप हाथ में रिंग पहनने के शौकीन हैं तो हाथ में सिर्फ एक ही रिंग पहनें.

3. इंटरव्यू के समय अपने पैरों की तरफ भी ध्यान दें. अगर आपने अच्छा आउटफिट पहना है, लेकिन आपके जूते सही नहीं है तो आपकी सारी पर्सेनैलिटी फीकी पड़ सकती है. इंटरव्यू के समय महिलाओं को कम हील के आरामदायक जूतों का चयन करना चाहिए. वहीं पुरूषों को फीते वाले लैदर के जूते पहनने चाहिए. यही नहीं आपके जूते अच्छे से पॉलिश भी होने चाहिए.

4. इंटरव्यू के दौरान आपकी बॉडी लैंग्वेज भी काफी मायने रखती है. इसलिए इंटरव्यू के समय पूरे कॉफिडेंस के साथ मिलें और पूरी गर्मजोशी से हाथ मिलाएं. आपकी पर्सेनैलिटी का अंदाजा आपकी बॉडी लैंग्वेज से लगाया जा सकता है.



5. अपने इंटरव्यू आउटफिट का टेस्ट ड्राइव जरूर लें. अगर आपने इंटरव्यू के लिए नए कपड़े खरीदे हैं तो उनको एक बार पहन कर जरूर देख लें. कुछ देर उन्हें पहन कर रखें और इंटरव्यू के सवाल जवाब के प्रैक्टिस करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आप उन कपड़ों में कंफर्टेबल और कॉफिडेंट फील कर रहे हैं या नहीं. कहा जाता है कि आप फिट कपड़े पहनते हैं तो आपका कॉंफि़डेंस लेवल बढ़ता है.

6. इंटरव्यू के समय आरामदायक कपड़े पहनें. इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस भी ड्रेस का चयन करें उसमें आपको आराम रहें. अगर कंफर्टेबल नहीं है तो आप इंटरव्यू में सवालों के जवाब सही से नहीं दे पाएंगे.

7. महिलाओं को मेकअप का भी खास ध्यान रखना चाहिए. इंटरव्यू के दौरान ज्यादा मेकअप करने से बचें. न्यूट्रल कलर की नेल पेंट लगाएं.

8. इंटरव्यू के समय परफ्यूम्स से बचें. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें किसी खास तरह की खुशबू से एलर्जी और परेशानी होती है. इसलिए कोशिश करें कि इंटरव्यू के दौरान परफ्यूम का कम से कम इस्तेमाल करें.

Tuesday, 14 July 2015

कुंद्रा-मयप्पन पर लाइफटाइम बैन, CSK-RR दो साल के लिए बाहर

जस्टिस लोढ़ा ने किसके बारे में क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल जनवरी में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में अहम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले को दबाने के आरोपों से श्रीनिवासन को तो क्लीन चिट दे दी, लेकिन बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। मयप्पन और कुंद्रा को दोषी पाया गया था। इन दोनों की टीमें चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में भविष्य तय करने के लिए जस्टिस आर.एम. लोढ़ा की अगुवाई में कमेटी बना दी थी। जस्टिस लोढ़ा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।
1. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन, सट्टेबाजी के दोषी
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे आर.एम. लोढ़ा ने कहा- मयप्पन CSK का जरूरी हिस्सा थे। उन्हें करप्शन नहीं करना था। जो भी व्यक्ति क्रिकेट को लेकर असली पैशन रखता है, वह कभी सट्टेबाजी नहीं करेगा। मयप्पन सट्टेबाजी के दोषी पाए गए हैं। उनकी वजह से बीसीसीआई, आईपीएल और क्रिकेट की इमेज को नुकसान पहुंचा है। मयप्पन पर किसी भी तरह के क्रिकेट मैच में किसी भी तरह से शामिल होने पर लाइफटाइम सस्पेंशन लगाया जाता है। अगर मयप्पन की छवि खराब हुई है तो वह क्रिकेट की छवि को पहुंचे नुकसान के आगे काफी छोटी है।
2. राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा, ये भी सट्टेबाजी के दोषी
जस्टिस लोढ़ा ने कहा- राजस्थान रॉयल्स ने भी बीसीसीआई अौर स्पोर्ट्स की भावना को नुकसान पहुंचाया है। राज कुंद्रा भी गड़बड़ी के दोषी हैं। कुंद्रा एक जाने-पहचाने पंटर के जरिए सट्टा लगा रहे थे। वे बुकीज़ से लगातार संपर्क में थे। उन पर भी बीसीसीआई से जुड़ी किसी भी एक्टिविटी में हिस्सा लेने पर लाइफटाइम बैन लगाया जाता है।
3. चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स, जिसे श्रीनिवासन चलाते थे
जस्टिस लोढ़ा ने कहा- मयप्पन के खिलाफ इंडिया सीमेंट्स ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी फ्रेंचाइजी को दो साल के लिए आईपीएल से बाहर किया जाता है। चेन्नई सुपरकिंग्स भी दो साल लीग में हिस्सा नहीं ले पाएगी।
4. राजस्थान रॉयल्स, जिसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा चलाते हैं
जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि जयपुर की यह आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स अपनी जिम्मेदारी से यह कहकर नहीं बच सकती कि राज कुंद्रा पर्सनल कैपेसिटी पर काम कर रहे थे। इस टीम को भी दो साल के लिए सस्पेंड किया जाता है। यह सस्पेंशन आज से ही लागू होगा।
5. आईपीएल के सीओओ सुंदर रमण, जो श्रीनिवासन के भरोसेमंद हैं
सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी के चीफ जस्टिस लोढ़ा ने कहा- सुंदर रमण के केस में अभी और जांच किए जाने की जरूरत महसूस हुई है। लिहाजा, उन पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहेंगे।
अब अागे क्‍या? जो दोषी हैं, क्या उन्हें कोई सजा होगी?
मुमकिन है। क्योंकि जस्टिस लोढ़ा ने राज कुंद्रा, मयप्पन, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर सिर्फ क्रिकेट एक्टिविटी से जुड़े बैन लगाए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि दोषियों पर क्रिमिनल एक्शन कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक लगेगा।
इस फैसले का आईपीएल पर क्या असर होगा?
- बीसीसीआई ने अगर नई टीमें नहीं जोड़ीं तो आईपीएल में अब 8 की जगह 6 टीमें रह जाएंगी।
- पहले 60 मैच होते थे। अब सिर्फ 34 मैच होंगे। 
- अब 26 मैच कम होंगे।
- अगर फिर से ऑक्शन नहीं हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना जैसे कई बड़े प्लेयर्स अगले दो सालों तक आईपीएल में नजर नहीं आएंगे।
असर : इंडिया सीमेंटस के शेयर्स में गिरावट
सीएसके पर बैन के बाद इंडियन सीमेंट के शेयर्स में गिरावट देखी गई। जब जस्टिस लोढ़ा अपना फैसला सुना रहे थे तब 1 बजकर 28 मिनट पर बीएसई में इंडिया सीमेंट्स के शेयर्स में 3.35% की गिरावट दर्ज हुई। बता दें कि सीएसके टीम का मालिकाना हक इंडिया सीमेंट्स के पास है।