Monday, 16 February 2015

OMG! अब पुरुषों को सेवन करनी होगी गर्भ निरोधक गोली…

न्‍यूयॉर्क : आमतौर पर अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाओं के लिए गर्भ निरोधक गोलियां और पुरुषों के लिए कंडोम ही प्रचलन में हैं लेकिन अब जल्द ही महिलाओं की तर्ज पर पुरुषों के लिए भी गर्भ निरोधक गोलियां बाजार में उपलब्ध होंगी।
MAN WITH PILL
आपको बता दें कि पुरुषों के इस्तेमाल योग्य दो परियोजनाओं पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इनमें से एक परियोजना के तहत एच2-गैमेनडैजोल है जिसमें शुक्राणु को पूर्ण रूप से विकसित नहीं होने दिया जाएगा। आमतौर पर अपरिपक्व शुक्राणु टेस्टिस में प्रवेश करने के बाद पूरा रूप लेते हैं लेकिन इस गर्भनिरोधक गोली को लेने के बाद शुक्राणुओं का विकास रुक जाएगा।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास मेडिकल सेंटर में प्रजनन जीव वैज्ञानिक जोसफ ताश ने बताया कि बिना शुक्राणु के अंडाणु फर्टाइल नहीं हो सकता। ताश इस परियोजना पर वर्ष 2001 से जुटे हुए हैं।
दूसरा संभावित कंपाउंड जेक्यू1 है जो शरीर को शुक्राणु बनाने की दशा में जाने से रोक देगा। फिलहाल शोधकर्ताओं को अभी जेक्यू1 मॉलिक्यूल की उस विशिष्ट किस्म का पता लगाना है जो कि टेस्टिकल प्रोटीन को नुकसान पहुंचाए बिना काम कर सके। हालांकि इन्हें बाजार में उपलब्ध होने में अभी काफी साल लग सकते हैं।
जाइंट किलर आयरलैंड ने पाल स्टर्लिंग, एड जायस और नील ओ ब्रायन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट हराकर उलटफेर किया। पिछले दो विश्व कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी शीर्ष टीमों को हरा चुके आयरलैंड ने स्टर्लिंग (92), जायस (84) और नील ओ ब्रायन (नाबाद 79) की पारियों की मदद से वेस्टइंडीज के 305 रन के लक्ष्य को 45.5 ओवर में ही छह विकेट पर 307 रन बनाकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जिरोम टेलर ने 71 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने खराब शुरुआत से उबरते हुए लेंडल सिमंस (102) के शतक और डेरेन सैमी (89) के तूफानी अर्धशतक की मदद से सात विकेट पर 304 रन बनाए थे। सिमंस और सैमी ने छठे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी भी की, जो छठे विकेट के लिए विश्व कप की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
वेस्टइंडीज का क्षेत्ररक्षण भी काफी खराब रहा और उसके क्षेत्ररक्षकों ने चार कैच टपकाए। अर्धशतक जड़ने वाले जायस को 42 रन के निजी स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर डेरेन ब्रावो ने जीवनदान दिया जबकि नील ओ ब्रायन के दो कैच 28 और 38 रन के स्कोर पर छूटे। नील ओ ब्रायन के मामले में दुर्भाग्यशाली गेंदबाज क्रिस गेल और जिरोम टेलर रहे। सलामी बल्लेबाज विलियम पोर्टरफील्ड (23) का कैच भी आंद्रे रसेल ने अपनी ही गेंद पर छोड़ा।
वेस्टइंडीज के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे आयरलैंड को पोर्टरफील्ड और स्टर्लिंग ने पहले विकेट के लिए 13.1 ओवर में 71 रन जोड़कर सजग शुरू दिलाई। गेल ने पोर्टरफील्ड को विकेटकीपर दिनेश रामदीन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

टिप्पणियाँ
- See more at: http://www.livehindustan.com/news/cricket/cricketnews/article1-Sammy-Simmons-take-West-Indies-past-300-cricket-world-cup-2015-cricket-world-cup-world-cup-2015-3-3-471412.html#sthash.6zOVrDPM.dpuf

No comments:

Post a Comment