Tuesday, 10 February 2015

सट्टा बाजार और EXPERT की नजर में दिल्ली की सभी 70 सीटों का हाल



नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 फरवरी को सामने आएंगे। उससे पहले कई तरह के अनुमान और अटकलें लगाई जा रही हैं। एग्जिट पोल में 'आप' की सरकार बनने का ऐलान कर दिया गया है। लेकिन, दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर क्‍या होगा, यह कहीं नहीं बताया गया है। दैनिकभास्‍कर.कॉम पहली बार सभी 70 सीटों पर जीत-हार का अनुमान लगा रहा है। यह अनुमान सट्टा बाजार, राजनीतिक एक्‍सपर्ट्स और पर्सेप्‍शन पोल के आधार पर है।
सट्टा बाजार में भी 'आप' की जीत का अनुमान लगाया गया है। एक सटोरिये ने दैनिकभास्‍कर.कॉम के साथ दिल्‍ली के सभी सीटों पर सट्टा बाजार में जीत/हार का अनुमान शेयर किया है। सट्टा बाजार के मुताबिक, आप को 39, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती हैं। सट्टा बाजार का अनुमान एग्जिट पोल के नतीजे के बहुत करीब है। छह टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने 'आप' की जीत का अनुमान लगाया है। छह एग्जिट पोल में 'आप' को औसतन 44, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को तीन सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
हमने सभी 70 सीटों पर हमारे एक्‍सपर्ट्स (राजनीतिक विश्‍लेषक डॉ. विनय प्रकाश और अजीत सिंह) का भी आकलन लिया। उनके मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 41, 'आप' को 22 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।
उधर, टीवी चैनल आज तक की ओर से किए गए 'परसेप्शन' पोल में 'आप' और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला होने का अंदाजा लगाया गया है। परसेप्शन पोल इसलिए अहम है क्‍योंकि इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच चल रही बातचीत, उनके मूड का आकलन कर निष्‍कर्ष निकाला जाता है। मतदान से 48 घंटे पहले की राय के आधार पर पर्सेप्‍शन पोल के नतीजों में दिल्ली की 70 में से 36 सीटों का स्‍पष्‍ट नतीजा बताया गया है। इनमें बीजेपी को 14 'आप' को 16 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं। अन्य 34 सीटों पर या तो 'आप'-बीजेपी में कड़ा मुकाबला या त्रिकोणीय संघर्ष बताया गया है। त्रिकोणीय मुकाबले में तीसरी पार्टी कांग्रेस है।

No comments:

Post a Comment