मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने इन खबरों का खंडन किया है कि वह इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह
के साथ कभी डेटिंग पर गईं। प्रिटी ने ट्वीट किया, "मैं कितनी बार कहूंगी
कि मैंने युवराज के साथ डेट नहीं किया।" इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स (आईबीटी)
ने अपने एक आर्टिकल में कहा था कि प्रिटी जिंटा उन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस में
शामिल हैं, जिन्होंने युवराज के साथ डेटिंग की है। एक अन्य ट्वीट में
प्रिटी ने कहा, "इस तरह के सस्ते कमेंट्स हमारे काम करने की जगह के कारण
होते हैं। प्लीज, बार-बार ये मत लिखिए कि युवराज और प्रिटी रिलेशनशिप में
हैं।"
आईबीटी ने अपने आर्टिकल में कहा था कि युवराज जब प्रिटी की आईपीएल टीम किंग्स इल��वन
पंजाब के कप्तान थे तो कई मौकों पर उन्हें युवराज के साथ देखा गया था।
अखबार ने ये भी लिखा कि ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि प्रिटी इस वक्त तक अपने
पूर्व ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया से अलग हो चुकी थीं। आईबीटी ने यहां तक लिखा
कि युवराज और प्रिटी को किस करते हुए भी देखा गया था।
बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए युवराज को हाल ही में दिल्ली डेयरडेविल्स की आईपीएल टीम ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा है।
No comments:
Post a Comment