लाइफस्टाइल डेस्क: दांतों की सेहत सही बनाए रखने के लिए कुछ
बातों को ज़हन में रखा जाना जरूरी है। ऐसा करने से आप लंबे समय तक दांतों
की तकलीफ से पूरी तरह बचे रह सकते हैं। आदतों में किए गए थोड़े-से बदलाव से
भी आप बेहतर परिणाम पाने में सफल रहेंगे।
1-बर्फ चबाना-चूसना
जिन लोगों को बर्फ या ऐसी ही ठंडी चीजों को बार-बार चबाने या चूसने की आदत होती है, उन्हें दांतों की सेहत खराब होने का खतरा अधिक होता है। ऐसा करने से दांतों में फ्रेक्चर होने की आशंका बनी रहती है। यदि आपको कोई ड्रिंक पीने के बाद बचे हुए बर्फ को चबाने की आदत है तो आप इसे त्याग दें। बर्फ चबाने से दांतों में छोटे-छोटे क्रेक बन जाते हैं, जो भविष्य में बड़े होकर दांतों की जड़ों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही घातक होता है।
क्या करें?
ठंडी चीजों को कम से कम समय के लिए मुंह में रहने दें। मीठे खाद्य पदार्थों को ज्यादा देर तक चूसते न रहें।
No comments:
Post a Comment