दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसी सभ्यताएं आज भी मौजूद हैं,
जिन्हें लोग बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। इनमें से कई परंपराएं तो बहुत ही
विचित्र किस्म की हैं। इनमें से किसी परंपरा के तहत लोग मरे हुए लोगों के
शरीर को खा जाते हैं तो कहीं पर उनकी अस्थियां खाने की प्रथा है। ऐसे में
आज हम आपको दुनियाभर की 5 ऐसी अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में बताने जा रहे
हैं, जो अजीबोगरीब हैं।
मृत व्यक्ति की अस्थियां खाने की परंपरा
ब्राजील और वेनेजुएला में कुछ आदिवासी समुदाय के लोग अपने मृत
रिश्तेदारों की अस्थियां खाते हैं। आपको जानकर भले ही आश्चर्य हो रहा होगा,
लेकिन ये सच है। इस परंपरा के तहत अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो
उसके शव को जलाने के बाद बची हड्डियां और राख को खा जाते हैं। इसे खाने के
लिए वे लोग केले के सूप का इस्तेमाल करते हैं।
No comments:
Post a Comment