Thursday, 19 February 2015

वर्ल्‍ड कप: BCCI ने खारिज की पत्‍नी या गर्लफ्रेंड साथ रखने की क्रिकेटर्स की मांग

नई दिल्ली. टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा आईसीसी विश्व कप-2015 के मैचों के दौरान अपनी पत्नियों या गर्ल फ्रेंड्स को साथ रखने की मांग एक बार फिर खारिज हो गई है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पिछले रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद बीसीसीआई से एक बार फिर मांग की थी कि टीम होटल में पत्नियों और गर्ल फेंड्स को साथ रखने की अनुमति दी जाए। पर बोर्ड ने उनकी मांग को फिर ठुकरा दिया है।
बता दें कि विश्व कप शुरू होने से पहले बोर्ड ने खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया था कि विश्व कप मैचों के दौरान वह अपने साथ अपनी पत्नी या गर्ल फ्रेंड्स नहीं रख सकेंगे।
पहले क्वार्टर फाइनल तक पहुंचें, फिर होगा विचार
इस बीच बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों को फिलहाल अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। विश्व कप में गए टीम के खिलाड़ियों को कहा गया है कि पहले वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे फिर बोर्ड उनकी इस मांग पर विचार करेगा कि वे अपने साथ पत्नियों और गर्ल फ्रेंड्स को रख सकेंगे कि नहीं।
कई देश के खिलाड़ियों को पत्नी,गर्ल फ्रेंड्स साथ रखने की इजाजत
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भले ही विश्व कप के दौरान अपनी पत्नी और गर्ल फ्रेंड्स को साथ रखने की इजाजत नहीं हो लेकिन कई देशों के खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और गर्ल फ्रेंड साथ रखने की अनुमति है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका जैसी कई टीमों के बोर्ड ने वाइफ और गर्लफ्रेंड्स को साथ रखने की इजाजत दे रखी है।
वहीं बीसीसीआई का कहना है कि टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी चाहे तो वह अपनी पत्नी या गर्ल फ्रेंड को मैच के दौरान स्टेडियम में ला सकता है लेकिन वह अपने साथ टीम होटल में उसे नहीं रख सकता।
वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले ही बीसीसीआई ने लगा दी थी रोक
वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स का ध्यान खेल से न 'भटके' इसलिए बीसीसीआई ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों को अपने साथ पत्नी या गर्ल फ्रेंड रखने पर रोक लगा दी थी। पिछले तीन महीने से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली की गर्ल फ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा कोहली के साथ थीं। यह लव बर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हर मौके पर साथ नजर आया था। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान भी क्रिकेटरों को अपने साथ वाइफ या गर्लफ्रेंड रखने पर मनाही थी।

No comments:

Post a Comment