नई दिल्ली। जनवरी
में थोक महंगाई दर में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में थोक
महंगाई दर -0.39 फीसदी हो गई है। दिसंबर में थोक महंगाई दर 0.11 फीसदी रही
थी। महंगाई दर पिछले 6 सालों में सबसे कम रही है। जनवरी में डब्ल्यूपीआई
महंगाई दर जून 2009 के बाद सबसे कम रही है।
हालांकि
जनवरी में खाने पीने की चीजों की महंगाई दर में बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी
में फूड आर्टिकल्स की महंगाई दर 8 फीसदी हो गई है। जबकि दिसंबर में फूड
आर्टिकल्स की महंगाई दर 5.2 फीसदी रही थी।
जनवरी
में फ्यूल ग्रुप की महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर -7.82 फीसदी के
मुकाबले -10.69 फीसदी हो गई है। जनवरी में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर
महीने दर महीने आधार पर 2.17 फीसदी से बढ़कर 3.27 फीसदी हो गई है। जनवरी
में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडेक्ट्स की महंगाई दर 1.05 फीसदी हो गई है जबकि
दिसंबर में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडेक्ट्स की महंगाई दर 1.57 फीसदी रही थी।
जनवरी
में नॉन फूड आर्टिकल्स की महंगाई दर -4.07 फीसदी हो गई है जबकि दिसंबर में
नॉन फूड आर्टिकल्स की महंगाई दर -3.06 फीसदी रही थी। जनवरी में सब्जियों
की महंगाई दर महीने दर महीने आधार पर -4.78 फीसदी से बढ़कर 19.74 फीसदी हो
गई है। नवंबर में डब्ल्यूपीआई महंगाई दर 0.0 फीसदी से संशोधित होकर -0.17
फीसदी हो गई है।
No comments:
Post a Comment