कोटा: तेरह महिलाओं की चेन ले उड़े झपटमार
कोटा। राजस्थान के कोटा में जैन समुदाय के एक धार्मिक आयोजन के दौरान 13 महिलाओं की सोने की चेन झपटने और 21 हजार रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला कोटा के दादाबरी क्षेत्र का है। दादाबरी के एसएचओ नाथूलाल ने बताया, ''रविवार को आरएसी ग्राउंड में जैन समुदाय के लोग 'जैन मुनी पिच्चिका' समारोह मना रहे थे, इस दौरान तीन लोगों ने 13 महिलाओं के गले की चेन छीन ली और 21 हजार रुपये नगद लूट लिए।'' उन्होंने बताया कि लूट की घटना में तीन मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं और जांच शुरू हो गई है।
पुलिस ने बताया कि सभी शिकायतकर्ता कोटा सिटी और इसके आसपास के हैं। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments:
Post a Comment