बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट को पढ़ने-लिखने में खूब दिलचस्पी है, लेकिन खेलकूद में कुछ खास नहीं।
ये बात अलग है "तनु वेड्स मनु' के सीक्वल में वे एक एथलीट भी बनी हैं।
क्रिकेट में भी उनकी ज्यादा रुचि नहीं है, इसलिए अगले महीने शुरू होने जा
रहे वर्ल्ड कप से वे बहुत सरोकार नहीं रखतीं। हां, इतना ज़रूर चाहती हैं कि
हमारा देश जहां भी जाए, झंडे लहराए और इस बार भी वर्ल्डकप हमारे यहां आए।
क्या कोई क्रिकटर उन्हें पसंद है?
पूछने पर कहती हैं, "मुझे अनुष्का का ब्वॉयफ्रेंड पसंद है।' कन्फर्म करने के लिए दोबारा पूछने पर कहती हैं, "हां, मैं विराट कोहली
की ही बात कर रही हूं। मुझे वे पसंद हैं।' इससे स्पष्ट होता है कि सोशल
सर्किल में विराट और अनुष्का के रिश्तों को काफी गंभीरता से लिया जा रहा
है।
No comments:
Post a Comment