डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी मानवता के कल्याण के लिए अब शोसल साईट के माध्यम से भी दुनिया से रूबरू होंगे। वर्तमान समय में वर्चुयल वर्ल्ड में हजारों लाखों पेजेज पर खोये रहने वाले नेट सर्फस के लिए काफी सुकून भरा है कि पूज्य गुरु संत गुरमी
त राम रहीम सिंह जी इन्सां से वह अब सीधे संवाद कर अपनी दुनियावी व रूहानी जिज्ञासाओं पर बात कर सकेंगे। जब से पूज्य गुरु जी की ओर से रूबरू रूहानी नाईटस कार्यक्रम एवं पश्चिमी गायन शैली में भजनों की एलबम लांच किए गए है तब से दुनिया भर में आपजी के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। इन चाहने वालों में सबसे बड़ी संख्या युवाओं की है। देश दुनिया में दूर-दूर फैले हर युवा पूज्य गुरु जी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए अब तक डेरा सच्चा सौदा की वेबसाइट यू ट्यूब व सोशल साईटों का सहारा ले रहे थे। लेकिन ऐसे लोगों के दिलों में सदैव यह इच्छा बनी हुई थी कि काश वह पूज्य गुरु जी से अपनी बात सीधे कर सकें इसके लिए अब पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आईडी ट्वीटर पर है। अपना पावन स्पर्श टिका चुके इस एकाऊंट पर ही दिन में करीब लाख ट्वीट पूज्य गुरु जी को मिल चुके है जिस पर पूज्य गुरु जी इंग्लिश वर्ल्ड बोलकर सबको आशिर्वाद दिया है।
No comments:
Post a Comment