बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर
बड़बोलापन भारी पड़ गया. मंगलवार 7 अक्टूबर को प्रीति के खिलाफ ट्विटर पर
जमकर ट्वीट हुए. दरअसल प्रीति जिंटा ने एक ट्वीट किया था कि राष्ट्रगान के
समय एक व्यक्ति खड़ा नहीं हो रहा था, इस वजह से उन्होंने उसे थिएटर से
बाहर निकाल दिया. एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथ
लेना शुरू कर दिया.
प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्मों में कभी-कभार ही दिखती हैं. आखिरी बार
उन्हें फिल्म ‘इश्क इन पैरिस’ में देखा गया था. उन्होंने मंगलवार को
ट्वीट किया #bangbang बी4 बैंग बैंग! क्या आप विश्वास करेंगे कि
राष्ट्रगान के समय एक लड़के ने खड़े होने से मना कर दिया. मैंने उसे थिएटर
से बाहर कर दिया. नाउ मूवी टाइम. वैसे तो प्रीति जिंटा अपने देशप्रेम का
परिचय दे रही थीं, लेकिन लोगों ने उन्हें ही कानून और लोकतंत्र की दुहाई
देते हुए खूब लताड़ा.
No comments:
Post a Comment