नई दिल्ली। लापतागंज बनते
दिल्ली एनसीआर से एक और मासूम अगवा हो गया है। इस बार बच्चा चोरों की नजर
पड़ी दिल्ली से सटे नोएडा के बिशनपुरा गांव पर और डेढ़ साल का मासूम अभिनव घर
के सामने से लापता हो गया।
सिर्फ
डेढ़ साल के अभिनव को अगवा हुए 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अबतक मासूम का
पता नहीं चला है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। घरवाले हर जगह उसे ढूंढ़
ढूंढ़ कर थक चुके हैं। मां-बाप का आरोप है कि नोएडा पुलिस मासूम को तलाशने
में लापरवाही बरत रही है, सहयोग नहीं कर रही। दिल्ली की लापता बच्ची
जान्हवी के मिलने के बाद अब मां बाप की उम्मीद जगी है। इन्होंने आईबीएन7 के
जरिए लोगों से अपील की है कि वो उनके कलेजे के टुकड़े को ढूंढने में मदद
करें।
अभिनव
पिछले 11 दिनों से लापता है। उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। हर जगह तलाश
लिया, लेकिन वो नहीं मिला। मां की टूटती आस और धूमिल होती उम्मीदों को उस
वक्त बड़ा सहारा मिला जब दिल्ली के इंडिया गेट से लापता हुई मासूम जान्हवी
सही सलामत मिल गई। अब अभिनव की मां आईबीएन7 के जरिए हर किसी से अपील कर
रही है कि वो उनके बेटे को खोजने में मदद करे।
अभिनव
की उम्र सिर्फ डेढ़ साल है। 26 सितंबर से ये मासूम लापता है। अभिनव के
घरवाले दिल्ली से सटे नोएडा के बिशनपुरा गांव में रहते हैं। 26 सितंबर को
अभिनव के घर के सामने मदारी वाला खेल दिखा रहा था। अभिनव को लेकर उसकी मां
प्रियंका मदारी वाले का खेल दिखाने बाहर ही थी। पिता घर का सामान लाने के
लिए कहीं गए थे। अभिनव दूसरे बच्चों के साथ वहां तमाशा देख रहा था। इस बीच
अभिनव की मां घर से अभिनव का कपड़ा लाने घर गईं और जब लौटीं तो अभिनव लापता
हो चुका था।
घंटों
तक अपने बेटे की हर जगह तलाश की। पिता आलोक ने भी बेटे को हर जगह तलाशा।
लेकिन जब अभिनव का पता नहीं चला तो मां बाप रोते बिलखते नोएडा के थाना
सेक्टर 58 पहुंचे। पुलिस वालों ने एफआईआर दर्ज नहीं की बल्कि सिर्फ शिकायत
ली। घरवालों से बच्चे को तलाशने को कहा। जब बच्चा नहीं मिला तो अगले रोज
एफआईआर दर्ज की। लेकिन एफआईआर की कॉपी तीसरे दिन दी।
सुप्रीम
कोर्ट की गाइडलाइन है कि जैसे ही कोई मिसिंग केस आता है तो पुलिस को फौरन
अपहरण का एफआईआर दर्ज करना होगा। लेकिन पुलिसिया लापरवाही जारी है। खुद
बच्चे के पिता पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि
पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज लेना भी जरूरी नहीं समझा।
11
दिनों से डेढ़ साल का बच्चा लापता है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
मासूम अभिनव के घरवाले बेटे की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। सोशल मीडिया पर
भी उन्होंने बच्चे की तलाश की मुहिम शुरू कर दी है। अब दिल्ली की जान्हवी
के मिलने के बाद इस मां की उम्मीद जगी है और आईबीएन7 के जरिए वो लोगों से
अपील कर अपने कलेजे के टुकड़े को ढूंढने की अपील कर रही हैं। अगर आपको मासूम
अभिनव के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो 8130825878 पर कॉल करें। आपकी
छोटी सी जानकारी भी अभिनव की तलाश में बड़ी मदद बन सकती है।
No comments:
Post a Comment