मुंबई। फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया
है लेकिन आरडीबी(रिदम, ढोल बास) के कंपोजर-सिंगर सुर्ज कुछ नाराज़ नज़र आ
रहे हैं। सुर्ज ने फिल्म के प्रोड्यूसर रेड चिलीज को लीगल नोटिस भेजा है।
उनका आरोप है कि फिल्म में बिना सहमति उनके गाने का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले शराबी गाने को फिल्म के लीड कलाकारों पर शूट किया गया था। इसे 2012 में आरडीबी ग्रुप ने रिलीज किया था और सुर्ज का दावा है कि उनके पास इस गाने के अधिकार हैं। आरडीबी को भारतीय मूल के तीन ब्रिटिश भाईयों - सुर्ज, मंज और कुली ने 1997 में बनाया था। मंज ने खुद को ग्रुप से अलग कर लिया था लेकिन सुर्ज इसे चलाते रहे।
सूत्रों का कहना है कि, 'आरडीबी के पूर्व सदस्य ने इस गाने को फर्जी दस्तावेजों के जरिए रेड चिलीज को बेच दिया। जब सुर्ज को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रेड चिलीज को नोटिस भेजते हुए अनुरोध किया कि सॉन्ग क्रेडिट उन्हें दिया जाए या गाने को फिल्म से हटा लिया जाए। सुर्ज से वादा किया गया कि इसका हल निकाला जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ।'
फिल्म के शराबी गाने को मंज, निंदी कौर और विशाल-शेखर ने गाया है। फिल्म में गाने का श्रेय विशाल-शेखर को दिया गया है।
सुर्ज ने कहा, 'ये शर्म की बात है कि फिल्म ने मेरे और मंज के अलगाव का फायदा उठाया है। हम दूसरे के अधिकार के दावों की परवाह किए बिना नए और पुराने हिट गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसके बावजूद मैं शाहरुख और हैप्पी न्यू ईयर की यूनिट को सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। '
रेड चिलीज के सूत्रों का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

No comments:
Post a Comment