Wednesday, 8 October 2014

चंद्र ग्रहण आज, शाम छह बजे तक बंद रहेंगे सभी मंदिरों के कपाट


चंद्र ग्रहण आज, शाम छह बजे तक बंद रहेंगे सभी मंदिरों के कपाटलखनऊ. भारत सहित विदेशों में 8 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण है। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़ने वाला ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र के अग्निमण्डल में लग रहा है। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका खास प्रभाव पड़ेगा। बुधवार को चंद्र ग्रहण के कारण वाराणसी स्थि
त विश्वनाथ मंदिर सहित मथुरा और अयोध्या के मंदिरों के कपाट शाम 6:05 तक बंद रहेंगे। ग्रहण के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू होगी।
 
बुधवार को चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा, लेकिन बनारस में इसे आधे घंटे तक देखा जा सकेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना और मुजफ्फरनगर में अंशकालिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। डिब्रूगढ़, असम, इम्फाल, जोरहाट, डिमापुर में खग्रास ग्रहण दिखेगा। वहीं, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 
 
ग्रहण व सूतक का समय
भारतीय समय के अनुसार मंगलवार की रात दूसरे पहर 2.50 बजे के बाद सूतक की पहली अवस्था दिखेगी। इसके बाद सुबह 4.58 बजे सूतक की मुख्य अवस्था होगी। इस दृष्टि से ग्रहण का सूतक 9 से 10 घंटे के बीच रहेगा, लेकिन चंद्रग्रहण का स्पर्श बुधवार दोपहर 2.41 से शुरू होकर शाम 06.04 बजे समाप्त होगा।
 
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव 
ज्योतिष के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। इसलिए आठ राशियों पर इसका असर पड़ेगा। ये राशियां मीन, मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ हैं। वृष, मिथुन, तुला और मकर के लिए ये शुभकारी है। चंद्र ग्रहण का असर 15 दिन से तीन महीने तक रहता है। इसलिए राजनीतिक परिदृश्य में यह काफी असर करेगा।

No comments:

Post a Comment