Thursday, 9 October 2014

इस हॉट हसीना ने बॉलीवुड एंट्री से पहले बदला नाम!

 नाम बदलकर बॉलिवुड में एंट्री ले रही है गोविंदा की बेटी नर्मदाबॉलीवुड में जल्द ही एक हसीन चेहरा नज
र आने वाला है लेकिन इसकी खूबसूरती देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि यह किस बॉलीवुड सेलेब की बेटी है. जी हां, ये हॉट हसीना है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपना नाम बदल लिया है. अब ये नर्मदा आहूजा से टीना आहूजा हो गई है. गोविंदा की बेटी नर्मदा बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए बरसों से इंतजार कर रही हैं. अब चर्चा है कि नर्मदा पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ हिंदी फिल्मों में अपनी शुरूआत करने जा रही हैं और अपने फिल्मी करियर के लिये नर्मदा ने नाम अपना बदलकर टीना आहूजा कर लिया है. ये नर्मदा का निकनेम है. परिचितों ने सलाह दी कि नर्मदा थोड़ा भारी-भरकम नाम है इसलिए टीना फिल्म से ही शुरूआत की जाए.

No comments:

Post a Comment