Monday, 20 October 2014

नोयोनिता लोध को मिला मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब

नोयोनिता लोध को मिला मिस दीवा यूनिवर्स का खिताब
मुंबई : एक भव्य सामारोह में कल शाम यहां अक्षय कुमार और ईशा गुप्ता जैसी बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में बेंगलूर की नोयोनिता लोध को यामाहा फेसिनो मिस दीवा यूनिवर्स 2014 का ताज पहनाया गया।
21 वर्षीय लोध को 14 प्रतिभागियों में से चुना गया है। नोयोनिता अब अमेरिका के मियामी में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में दिल्ली की 22 वर्षीय छात्रा अलंकृता सहाइया को पहली उपविजेता और बेंगलूर निवासी इंजीनियरिंग की एक छात्रा को दूसरी उपविजेता घोषित किया गया।
सेंट जोसेफ कॉलेज में कॉमर्स की छात्रा लोध ने इस समारोह में मिस रैम्पवॉक के उप प्रतियोगिता का खिताब भी जीता। 18 वर्ष की उम्र में वे मिस बेंगलूर सौंदर्य प्रतियोगिता में दूसरी उपविजेता का खिताब भी जीत चुकी हैं। लोध महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक हैं और इस दिशा में वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं।

No comments:

Post a Comment