जालंधर कमिश्नरेट पुलिस टीम ने अलीगढ़ (यूपी) में ऑपरेशन चलाकर मॉडल
टाउन से अगवा किए गए गोपी को छुड़ा लिया। गोपी को अलीगढ़ के सिटी एरिया में
रखा गया था। उसे छुड़ाने के लिए गिरोह के सदस्यों ने 15 लाख रुपये फिरौती
की मांग रखी थी। पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेरकर तीन सदस्यों को काबू कर
लिया है। आधा दर्जन सदस्य फरार चल रहे हैं।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर ने बताया कि 12 अक्तूबर को मॉडल टाउन इलाके से प्रॉपर्टी डीलर सतनाम सिंह के सात साल के बेटे गुरप्रीत सिंह का अपहरण कर लिया गया था।
केस को हल करने के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारी डीसीपी नवीन सिंगला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम को जांच में कई सुराग मिले। इसके आधार पर पता चला कि गोपी को हाई प्रोफाइल गिरोह ने अगवा कर अलीगढ़ (यूपी) में रखा हुआ है। एक टीम डीसीपी सिंगला के नेतृत्व में वहां भेजी गई।
टीम ने एसटीएफ व यूपी के आला अधिकारियों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। अपहरणकर्ताओं पर दबाव बढ़ा तो उन्होंने गोपी को छोड़ दिया। पुलिस ने जालंधर के रहने वाले मोहिंदर गुप्ता, संजीव व सुरेश तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नर हेयर व डीसीपी सिंगला का कहना है कि इस गिरोह के कई सदस्य हैं जिन्हें गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

No comments:
Post a Comment