Monday, 27 October 2014

पाक स्पिनर्स के सामने पस्त हो गई ऑस्ट्रेलियाइ टीम

नई दिल्ली। वनडे सीरीज में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने वाली ऑस्ट्रेिलियाइ टीम जब दुबइ में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि टेस्ट की नंबर वन टीम को इस तरह से हार का सामना करना पड़ेगा मगर ऐसा हुआ और पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 221 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। पाक टीम की इस जीत में जहां बल्लेबाज यूनुस खान का बड़ा योगदान रहा तो टीम के स्पिनर्स ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कंगारू टीम की कमर ही तोड़ दी। ऑस्ट्रेलियाइ बल्लेबाज पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने बेबस दिखे और मैच की दोनों पारियों में पाक स्पिनर्स ने 15 विकेट चटकाए। पाकिस्तान टीम के दो स्पिनर्स जुल्फिकार बाबर और याशिर शाह ने कमाल की गेंदबाजी की।
जुल्फिकार बाबर का प्रदर्शन
अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले बाबर पाक टीम की जीत में कमाल की भूमिका निभाई। मैच की दोनों पारियों में उन्होंने सात विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31.1 ओवर में 74 रन देकर पांच विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट रहा 2.37 का। पहली पारी में भी उन्होंने 27 ओवर में 81 रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने डेविड वार्नर और डूलन जैसे शीर्ष बल्लेबाजों को भी आउट किया।
याशिर शाह का प्रदर्शन
याशिर ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल की गेंदबाजी कर दी। उन्होंने शायद ही सोचा हो कि टेस्ट में उनके करियर की शुरुआत ऐसी बेहतरीन जीत के साथ होगी और इस जीत में वो टीम के लिए इतने कमाल का प्रदर्शन करेंगे। याशिर ने भी मैच की दोनों पारियों में सात विकेट लिए। उन्होंने भी दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 25 ओवर में दो की इकोनॉमी रेट से 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने बाबर को पीछे छोड़ते हुए तीन विकेट लिए थे। उन्होंने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में कामयाबी हासिल की।

No comments:

Post a Comment