 |
| dera sacha sauda |
नई दिल्ली। हरियाणा की जनता ने बुधवार को लोकतंत्र का पर्व रिकॉर्ड तोड़ 75.9 फीसदी मतदान कर मनाया। इसके साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टियों के 1351 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। जिलों में सरसा 84.1 फीसदी मतदान के साथ तथा विधानसभा क्षेत्रों में ऐलनाबाद 89.00 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे रहे। वहीं महाराष्टÑ में 64 फीसदी मतदान हुआ। अब सभी को 19 अक्तूबर को इंतजार है, जब मतगणना होगी। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ। इस दौरान 75.9 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही कांग्रे से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, भाजपा से कैप्टन अभिमन्यू, रामबिलास शर्मा, मनोहर लाल खट्टर, हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और जन चेतना पार्टी प्रमुख विनोद शर्मा, हलोपा प्रमुख गोबिंद कांडा सहित 1351 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। इससे पूर्व प्रदेश के मतदाताओं में वोटिंग के प्रति भरपूर उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े देख गए और दिनभर यह क्रम निरंतर जारी रहा। हरियाणा के सरसा जिले मोडिया खेड़ा गांव में मतदान केन्द्र के निकट इनेलो और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प तथा फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में करते हुए वहां मौजूद पार्टियों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हिसार जिले में बरवाला हलके के नियाणा गांव में बूथ नंबर 76 पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद टकराव होने पर मतदान रोक देना पड़ा। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने आधा दर्जन मोटर साइकलों को आग लगा दी तथा तीन बसों के शीशे तोड़ दिए गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस बल पर भी भीड़ ने पथराव किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवा में फायर भी किए जिससे वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हिसार विधानसभा हलके के सात रोड खुर्द गांव के पोलिंग बूथ 113 पर फर्जी वोट डालने की कोशिश करते हुए दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसी हलके के पटेल नगर में पोलिंग बूथ 124 पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री जिंदल की शिकायत पर वोटिंग मशीन को बदला गया। इस मशीन में एक प्रत्याशी के चुनाव निशान पर स्याही लगी हुई थी। वहीं महाराष्टÑ में विधानसभा की 288 सीटों के लिए 64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, राकांपा से पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार, आरआर पाटिल, छगन भुजबल, पंकजा मुंडे, देवेंद्र फड़नवीस सहित 4119 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। इससे पूर्व मुंबई में सलमान खान, शाहरूख खान तथा रणबीर कपूर ने भी मतदान किया। पूर्व क्रिकेटर तथा भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भी मतदान किया तथा लोगों से मतदान करने की अपील की। महाराष्टÑ विधानसभा के लिए भाजपा के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे, विनोद तावड़े, अभिनेत्री रेखा, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सुप्रिया सूले, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर और प्रकाश जावडेकर ने मतदान किया। मतदान के बाद जावड़ेकर अपनी पार्टी भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि महाराष्टÑ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि जनता अपने चहेती पार्टी की सरकार बनवाएगी। महाराष्टÑ में शिवसेना से भाजपा का 25 साल पुराना गठबंधन टूटने और कांग्रेस से एनसीपी के अलग होने के बाद राज्य में चौतरफा मुकाबला रहा। उधर, राज ठाकरे की पार्टी महाराष्टÑ नवनिर्माण सेना के सामने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपनी साख बचाने की चुनौती है। विधानसभा चुनावों के नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे।
No comments:
Post a Comment