फिल्म
'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिकाएं
है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। बताया जाता है कि 'बाजीराव
मस्तानी' के लिए रणवीर अपने घर से बाहर जाकर अकेले में रहने की तैयारी कर
रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह 18वीं सदी के मराठा
शासक बाजीराव बनेंगे और इसके लिए वे अपना सिर मुंडाएंगे और मराठी भाषा
सीखना शुरू करेंगे।
रणवीर
का कहना है कि घर पर मेरी मां, पिताजी और बहन हैं। फिल्म के लिए मुझे
अकेलापन चाहिए। मैं कुछ दिनों के लिए फोन टेलीविजन, इंटरनेट से दूर हो जाना
चाहता हूं। तभी मैं बाजीराव के किरदार को बेहतर तरीके से समझ पाऊंगा।
No comments:
Post a Comment