ज़ी मीडिया ब्यूरो
बेंगलुरू: एक डॉक्टर की सेक्स टेप बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में कन्नड़ अभिनेत्री नयना कृष्णा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस अदाकारा को ब्लैकमेलिंग के एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया।
गौर हो कि बेंगलुरू के सुंदर राम शेट्टी नगर के एक डॉक्टर ने नयना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।
इससे पहले 4 जून को नयना के खिलाफ एक 68 वर्षीय डॉक्टर ने सेक्स के बहाने अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया था। इस डॉक्टर का आरोप था कि नयना और उसके साथियों ने अपने गैंग की एक महिला के साथ उन्हें सेक्स करने का लालच दिया और उसके बाद चुपके से उनकी सेक्स टेप बना ली। इस सेक्स टेप के आधार पर गैंग ने उन्हें ब्लैकमेल किया था और डॉक्टर से एक करोड़ रुपए की मांग की और उसके बाद 25 लाख पर राजी हो गए। नयना के खिलाफ पहला मामला 4 जून को दर्ज किया गया था। लेकिन जमानत मिलने तक नयना करीब 4 महिने तक पुलिस के हाथ नहीं लगी।

No comments:
Post a Comment