Friday, 24 October 2014

हरियाणा में पान वाले के यहां आया 132 करोड़ रुपये का बिजली बिल

राजेश सोनिपत के गोहाना शहर में पान का दुकान चलाते है. जब इस दिवाली उनके यहां बिजली का बिल आया तो बिल देखते ही जैसे उनके यहां धमाका हो गया. राजेश के साथ-साथ उनके पड़ोसी भी यह बिल देख कर हैरान रह गए. राजेश का अक्टूबर का बिल 132.29 करोड़ रूपये है.

राजेश के मुताबिक ''बिल देखते ही मेरे होश उड़ गए. यह सिर्फ नंबरों की गलती नहीं थी बल्कि लिखित रूप में भी यही आंकड़ा लिखा हुआ है.''

राजेश ने आगे कहा, ''मैं एक आम आदमी हूं और एक छोटा सा दुकान चलाता हूं. मैं सिर्फ एक बल्ब और पंखा चलाता हूं. अमूमन मेरा बिल हजार रूपये से कम ही आता है. यह बिल तो हैरान करने वाला है.''

राजेश ने कहा, ''वह शुक्रवार को बिजली विभाग जायेंगे और अपनी शिकायत दर्ज करेंगे.'' बिल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जारी किया गया है.

पहले भी हरियाणा में बिजली विभाग द्वारा इस तरह की गलतियां होती रही है. नारनौल शहर के रहने वाले मुनारी लाल के यहां 234 करोड़ का बिल आया था. जबकि मुनारी लाल सिर्फ दो कमरे वाले घर में रहते हैं.

No comments:

Post a Comment