Tuesday, 14 October 2014

धौला कुआं गैंगरेप केस : पांचों आरोपी दोषी करार, सजा का एलान 17 अक्टूबर को


धौला कुआं गैंगरेप केस : पांचों आरोपी दोषी करार, सजा का एलान 17 अक्टूबर कोनई दिल्ली। साल 2010 के धौलाकुआं
गैंगरेप मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा का एलान 17 अक्टूबर को होगा।
 
क्या है मामला?
24 नवंबर, 2010 को मूल रूप से पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली तथा 30 वर्षीय बीपीओकर्मी महिला का धौलाकुआं क्षेत्र में तब अपहरण कर लिया गया था, जब वह बीपीओ की गाड़ी से उतरने के बाद अपनी सहेली के साथ घर की तरफ जा रही थी। बदमाश पीड़ित का अपहरण कर उसे मंगोलपुरी ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को मंगोलपुरी में ही किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया था। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल लेकर गई।
 
2 दिसंबर, 2010 को पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों शमशाद उर्फ खुटकन और उस्मान उर्फ काले को हरियाणा से गिरफ्तार किया। 4 दिसंबर को पीड़िता तिहाड़ जेल गई और वहां टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड के दौरान उसने शमशाद और उस्मान की पहचान की। उसी दिन तीसरे आरोपी इकबाल उर्फ बड़ा बिल्ली की गिरफ्तारी हुई। 5 दिसंबर को चौथे आरोपी शाहिद उर्फ छोटा बिल्ली ने फरीदाबाद में एक अन्य केस के सिलसिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 6 दिसंबर को पांचवें और आखिरी आरोपी कमरुद्दीन को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment