नई दिल्ली। इसरो के मंगलयान ने लाल ग्रह से दूसरी शानदार तस्वीर भेजी है। यह तस्वीर मंगल ग्रह की सतह से लगभग 66,543 किमी की ऊंचाई से ली गई है। इसरो ने अपने फेसबुक
पेज पर फोटो जारी करते हुए यह जानकारी दी। इसरो ने बताया है कि 'दक्षिणी
ओर के अंधेरे हिस्से में बन रहा बादल इलिसियम है। यह मंगल ग्रह का दूसरा
सबसे बड़ा ज्वालामुखी प्रांत है।'
बता दें कि मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करते ही मंगलयान ने
ज्वालामुखी की तस्वीर भेजी थी। उसके बाद इसरो ने मार्स कलर कैमरे के जरिए
उत्तरी गोलार्ध में धूल भरी आंधी की गतिविधि की तस्वीर को अपलोड किया था।
ये तस्वीर मंगल की सतह से तकरीबन 74,500 किमी की ऊंचाई से ली गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका जाने से पहले इसरो के चेयरमैन डॉ.के राधाकृष्णन ने मंगल की पहली तस्वीर उन्हें सौंपी थी।
उल्लेखनीय है कि गत 24 सितंबर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए
ऐतिहासिक दिन था। भारत पहली बार में ही मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक
प्रवेश करने वाला पहला एशियाई देश बना था।
No comments:
Post a Comment