कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल और उनकी सरकार का महिमामंडन करने वाले नए टेलीविजन विज्ञापन पर
सवाल खड़े किये हैं, जबकि दिल्ली महिला आयोग ने विज्ञापन को महिलाओं को
अपमानित करने वाला करार दिया है।
भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि एक तरफ तो केजरीवाल सरकार के पास सफाई कर्मचारियों का वेतनमान देने के लिए पैसे नहीं हैं, वहीं वह अपना गुणगान करने वाले विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। राव ने केजरीवाल सरकार के विज्ञापन को झूठ का पुलिंदा करार दिया है।
भाजपा ने इस विज्ञापन को उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करार देते हुए धमकी दी कि अगर इसे तुरंत नहीं हटाया गया तो वह शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने एक बयान जारी कर बताया था कि हालांकि इस विज्ञापन में केजरीवाल का चेहरा नहीं दिखाया जा रहा है, लेकिन बार-बार उनका नाम लेकर उन्हें गरीबों का मसीहा बताया जा रहा है, जबकि अन्य दल के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया को खलनायक की तरह पेश किया जाना अदालती आदेश का घोर उल्लंघन है।
कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विज्ञापन में 11 बार केजरीवाल का नाम आना पार्टी में व्यक्ति पूजा का द्योतक है।

No comments:
Post a Comment