मुंबई. दस साल बाद मुंबई
में रिकॉर्ड बारिश से शुक्रवार को न केवल लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ
बल्कि सड़कों पर पानी भरने के कारण शहर की 80 प्रतिशत दुकानें बंद रही जिस
कारण फुटकर (रिटेल) सामान बेचने वाले दुकानदारों को करीब 500 करोड़ का
नुकसान हुआ। मुंबई ट्रेड एसोसिएशन के मेंबर्स का दावा है कि बारिश और पानी
भरने के कारण मुंबई में शुक्रवार को 3.5 लाख में से अधिकांश दुकानें बंद
थी, इसी वजह से यह नुकसान झेलना पड़ा है। इस बीच, शनिवार को एक बार फिर
मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी दी है। बीएमसी ने भी लोगों को सतर्क
करते हुए कहा है, ''समुद्र में दोपहर बाद करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती
हैं।'' आईएमडी (मुंबई) के डायरेक्टर वी.के. राजीव ने कहा, "शनिवार को भी
ऊंची लहरें उठने की संभावना है। अगर भारी बारिश तेज होती है तो समस्या और
बढ़ सकती है।" बता दें कि शुक्रवार को दोपहर में करीब 15 फीट ऊंची लहरें
उठी थीं।
दस साल बाद हुई इतनी बारिश
गुरुवार-शुक्रवार को हुई भारी बारिश से में जनजीवन शनिवार को भी
प्रभावित रहा। गुरुवार को हुई बारिश ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया
है। इससे पहले 2005 में इतनी बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह आठ बजे से
शुक्रवार सुबह आठ बजे तक करीब 300 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने
अगले 36 घंटे तक मुंबई में भारी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया है।
मुंबई के सांताक्रूज में इससे पहले 24 जून 2007 में 209.6 एमएम बारिश दर्ज
की गई थी। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में जून
में इतनी बारिश का रिकॉर्ड नहीं है।
बीएमसी ने कहा- आज भी लोग न निकले घरों से
बीएमसी चीफ अजय मेहता ने कहा, ''शनिवार को भी भारी बारिश का खतरा
बरकरार है। लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।'' रेलवे ने भी
लोगों को इमरजेंसी होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है। हालांकि,
शनिवार को लोकल ट्रेनों की सर्विस सामान्य है। बता दें कि 70-80 लाख लोग
रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भारी बारिश के
बाद सड़कों पर जल जमाव के कारण मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लोगों को
घरों से नहीं निकलने की सलाह दी थी।
निकलने लगा है इलाकों से पानी, लोकल ट्रेनों की आवाजाही शुरू
शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक तेज बारिश न होने से मुंबई में अब सड़कों से पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है। हालांकि, शनिवार की सुबह भी रुक-रुक के बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश के कारण सबसे ज्यादा लोकल ट्रेनों पर असर पड़ा था, लेकिन शनिवार को सुबह से अभी तक लोकल ट्रेनों की सर्विस सामान्य है।
शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक तेज बारिश न होने से मुंबई में अब सड़कों से पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है। हालांकि, शनिवार की सुबह भी रुक-रुक के बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश के कारण सबसे ज्यादा लोकल ट्रेनों पर असर पड़ा था, लेकिन शनिवार को सुबह से अभी तक लोकल ट्रेनों की सर्विस सामान्य है।
मीठी नदी खतरे के निशान से ऊपर, करंट लगने से हुई दो की मौत
मुंबई में बहने वाली मीठी नदी में पानी का लेवल खतरे के निशान से ऊपर
बह रहा है। हाई टाइड से सुमद्र किनारे वाले इलाकों में डिजास्टर की आशंका
को देखते हुए नेवी के हेलिकॉप्टरों को अलर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार को
बारिश के बाद करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
No comments:
Post a Comment