इंदौर. यहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो
पिकनिक स्पॉट पर आने वाले लव कपल्स को टारगेट बनाता था। पुलिस के अनुसार,
गिरोह पहले ऐसे कपल्स से लूटपाट और बाद में लड़कियों से गैंगरेप करता था।
मंगलवार को गिरफ्तार गिरोह के सरगना ने दो साल में 45 लड़कियों से रेप करने
और कुछ के वीडियो बनाने की बात कबूली है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर
रही है।
क्या कहना है पुलिस का
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, “इंदौर से करीब 16 किलोमीटर
दूर कजलीगढ़ पिकनिक स्पॉट है। यहां कपल्स भी आते हैं। कुछ दिनों पहले यहां
छह स्टूडेंट से लूट की घटना हुई थी और जांच के दौरान एक नाबालिग सहित चार
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।” पांच आरोपियों को पांच दिन पहले
गिरफ्तार किया गया था जबकि गिरोह का सरगना मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़
पाया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए। पुलिस ने आगे बताया, “गिरोह एकांत में बैठे कपल्स को घेर लेता, लड़के को लूटकर बांध देते और लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो भी बना लेते। पीड़ित तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे सके, इसलिए उनके मोबाइल का सिमकार्ड निकालकर फेंक देते थे। कपल्स बदनामी के डर से पुलिस को शिकायत नहीं करते थे। इसी का फायदा बदमाश उठाते रहे।”
ब्लैकमेल भी किया
गिरोह के सरगना का नाम श्रीराम कालूसिंह है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी
वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में कुछ लोगों से पैसा भी वसूल
कर चुके हैं। इन बदमाशों से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब
आरोपियों से रेप के वीडियो बरामद करने में जुट गई है। पुलिस ने इस गिरोह का
शिकार बने कुछ लोगों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से
इनकार कर दिया।
No comments:
Post a Comment