जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की जांच कर रहे
विशेष जांच दल (एसआइटी) ने उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का भी
पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। एसआइटी जांच की अनुमति के लिए
एक सप्ताह के अंदर पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाएगी। कोर्ट से अनुमति
मिलने के बाद ही थरूर का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। इस प्रक्रिया में करीब एक
महीने का वक्तलग सकता है।
सूत्रों की मानें तो थरूर अभी यूरोप में है। इस हफ्ते में दिल्ली लौटने की संभावना है। उसके बाद ही एसआइटी कोर्ट में अर्जी लगाएगी। एसआइटी अब तक छह संदिग्ध लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है। इनमें शशि थरूर का चालक बजरंगी, उनका घरेलू सहायक नारायण, दो दोस्त डॉक्टर संजय दिवान व सुनील टाकरू, पीए राकेश कुमार शर्मा व ओएसडी शिव कुमार प्रसाद शामिल हैं। एसआइटी ने जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है।
इस मसले पर पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी कई बार कह चुके हैं कि एसआइटी जिस संदिग्ध से जांच करना जरूरी समझेगी, जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि दो महीने के भीतर दिल्ली पुलिस अंतिम खुलासा कर देगी। पिछले छह महीने में एसआइटी हर पहलुओं पर विस्तृत तरीके से जांच कर चुकी है। लंदन से सुनंदा की विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। एसआइटी उन्हीं का पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है, जिनसे बार-बार पूछने पर भी घटना की सत्यता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। उनके कई झूठ पकड़े गए हैं।
गौरतलब है कि शशि थरुर की सुनंदा पुष्कर से वर्ष 2010 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही थरूर का पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार से प्रेम संबंध को लेकर सुनंदा से झगड़ा होने लगा था। मारपीट होने के साथ ही बात काफी आगे तक बढ़ गई थी। 17 जनवरी 2014 की शाम सुनंदा का शव चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस के कमरा नंबर-345 में मिला था। मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद 1 जनवरी 2015 को अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

No comments:
Post a Comment