हालिया रिलीज फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद कंगना बेहद
उत्साहित हैं। या यूं कह लें कि उनके पैर जमीं पर नहीं टिक रहे हैं।
फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए कंगना के बाद प्रोड्यूसर कृषिका लुल्ला ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए।
इस पार्टी में दीपिका ने भी शिरकत की, लेकिन उनके आते ही कंगना का मुंह बन गया। वह पार्टी छोड़कर चली गईं और वो भी बिना किसी को बताए।
कंगना का अचानक पार्टी से चले जाना हालांकि सभी को अजीब लगा, लेकिन बाद में सब समझ गए थे कि आखिर इनके बीच माजरा क्या है।
दरअसल कुछ ही दिन पहले कंगना ने अपनी इस फिल्म की पार्टी के लिए दीपिका को इंविटेशन दिया था, लेकिन न तो दीपिका आईं, न उनकी ओर से कोई मैसेज आया।
क्वीन की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और कंगना को बधाई दी। कंगना ने तनु वेड्स मनु की स्पेशल स्क्रीनिंग का न्योता भी दीपिका को दिया, लेकिन वह अपनी व्यस्तता के चलते फिल्म की स्क्रीनिंग में भी शामिल नहीं हुईं। इससे कंगना उनसे नाराज हैं। हालांकि दीपिका ने ऐसा कुछ जाहिर नहीं होने दिया।
उन्होंने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से जुड़े सभी लोगों से खूब चिट-चैट की। पार्टी से लीक हुईं उनकी कुछ तस्वीरें और सेल्फी भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर की जा रही हैं।
नाराज हैं क्वीन
दीपिका के पार्टी में न आने से कंगना को बहुत दुख पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने अपनी नाराजगी भी मीडिया के सामने जाहिर की थी। कंगना ने कहा था कि उन्होंने दीपिका को इंवाइट किया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब ही नहीं आया। उन्होंने अपने साथ के कलाकारों के साथ हमेशा से दोस्ताना संबंध रखा है और वैसा ही वह हमेशा बनाए रखेंगी, लेकिन फिर कंगना ने यह भी कहा था कि जब सामने से आपको वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती, तो दुख पहुंचता है। दरअसल कंगना को यह उम्मीद नहीं थी कि दीपिका उनकी पार्टी में शामिल नहीं होंगी। उन्हें सबसे ज्यादा यह चीज खली कि दिप्पी ने उन्हें उनके इंविटेशन का जवाब तक नहीं दिया।
हो गया था पैचअप
दीपिका अपनी फिल्म पीकू की स्पेशल स्क्रीनिंग में कंगना ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं वह अपना काम छोड़कर उनकी फिल्म की सक्सेज पार्टी में भी शामिल हुईं थीं। ऐसे में पहली बार दोनों हीरोइनों ने सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आकर अपने बीच पैचअप होने की बात पुख्ता की थी, लेकिन दिप्पी ने कंगना के साथ अपनी दोस्ती का लिहाज नहीं किया।
नहीं चाहिए अवॉर्ड
इस साल जब दीपिका ने कंगना को एक अवॉर्ड समर्पित किया था तो वह उतनी खुश नजर नहीं आई थीं और एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि अगर कोई शख्स खुद उन्हें बताएगा कि वह उनके काम के बारे में कैसा महसूस करता है तो ज्यादा अच्छा लगेगा। वह अवॉर्ड की भूखी नहीं हैं। इतना ही नहीं कंगना ने कुछ दिन पहले यह भी कहा था कि उनकी फिल्म क्वीन को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद भी दीपिका का फोन नहीं आया था, जबकि फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी। पिछले महीने कंगना ने दीपिका के विवादित वीडियो माई च्वॉइस की भी आलोचना की थी।
दीपिका का फोन
सूत्रों की मानें तो कुछ समय पहले दीपिका ने कंगना को फोन कर बधाई देने का फैसला किया था। साथ ही दोनों ने उनकी दोस्ती और कैटफाइट को लेकर चल रहीं मीडिया रिपोर्टों पर भी चर्चा की थी। दीपिका ने फोन पर कंगना के साथ अपनी गलतफहमियों को दूर करने की भी कोशिश की। सुनने में आ रहा था कि दीपिका फोन पर कंगना के साथ अच्छे संबंध कायम करने को लेकर उत्सुक नजर आई थीं। वहीं उनकी इस पहल से कंगना भी काफी खुश दिखी थीं और उन्होंने इसके लिए दीपिका की सराहना भी की थी।

No comments:
Post a Comment