ढाका. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर टीम
इंडिया में मंथन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के अगले
दिन यानी शुक्रवार सुबह नाश्ते के वक्त कप्तान धोनी ने इस बारे में विराट
कोहली से बात की है। इस मीटिंग में टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री भी शामिल
हुए। बताया जा रहा है कि धोनी ने विराट से कहा है कि वे उनकी कप्तानी में
मदद करें। गौरतलब है कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली वनडे में भी टीम इंडिया
के उप कप्तान हैं।
सामने आई धोनी की झल्लाहट
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में धोनी की झल्लाहट साफ
तौर पर देखी जा सकती थी। मुस्तफिजुर रहमान को धक्का देने के मामले में
बुरे फंसे धोनी ने अब विराट कोहली से मदद करने की बात कही है। दरअसल धोनी
सिर्फ कप्तानी ही नहीं बल्कि प्रदर्शन में भी विराट का साथ चाहते हैं।
पिछली कई पारियों में फ्लॉप रहे हैं विराट
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली वनडे में पिछली कई पारियों
में फ्लॉप रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी वो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए
थे। इसके पहले वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ भी कोहली 1 रन बना सके थे। 329 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम
इंडिया को रोहित और धवन ने अच्छी शुरुआत दी थी। मगर कोहली 13 बॉल में 1 रन
बनाने के बाद गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए थे। तब भी उनकी काफी
किरकिरी हुई थी।
धोनी-कोहली में अनबन
समय-समय पर धोनी और विराट कोहली के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही
हैं। माना जाता है कि धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे ये भी
एक कारण रहा था। वहीं, रवि शास्त्री के टीम इंडिया का कोच बनने की अटकले
हैं। विराट भी शास्त्री को कोच के रूप में देखना चाहते हैं। ऐसे में धोनी
साइडलाइन होते जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment