Monday, 15 June 2015

सुहागरात के बाद पति ने कहा- ससुर-देवर से बनाओ संबंध, सास बोली- उतारो कपड़े

झांसी. नवविवाहिता संग सुहागरात मनाने के बाद पति द्वारा परिवार के अन्‍य सदस्‍यों से भी संबंध बनाने की जबरदस्‍ती करने का मामला सामने आया है। शादी कर नए घर पहुंची नवविवाहिता को ससुरालवालों ने यह कहकर चौंका दिया कि उसके पति की अगस्‍त 2015 में मौत हो जाएगी। इसलिए यदि वह ससुराल का हक पाना चाहती है तो उसे ससुर और देवर संग शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इस दौरान सुसर और देवर द्वारा नवविवाहिता का रेप करने का भी प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, सास द्वारा नवविवाहिता पर सबके सामने कपड़े बदलने का दबाव बनाने की भी बात सामने आई है। वहीं, ससुरालवालों ने आरोपों को निराधार बताया है।
मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां के निवासी विकास श्रीवास्‍तव की शादी नवंबर 2014 में शिवांगी से हुई थी। शिवांगी के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी सास सुधा ने उसे यह कहकर चौंका दिया कि उसके बेटे विकास की कुछ महीनों में ही मौत हो जाएगी। पंडितों ने उसकी भविष्‍यवाणी पहले से ही कर दी है। पीड़िता ने कहा कि सास ने उसे ससुर और देवर संग शारीरिक संबंध बनाने को कहा। साथ ही कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो ससुराल में कोई हक नहीं दिया जाएगा।
उसने जब पति विकास को बताई तो उसने भी मृत्‍यु की बात कहते हुए कहा कि इसमें बुराई क्‍या है। जैसे वो कहते हैं वैसा कर दो। पीड़िता के अनुसार, विकास का कहना था कि सुसर और देवर के साथ संबंध बनाने के बाद भी तुम मेरे लिए पवित्र ही रहोगी। दूसरी ओर, देवर उसपर जींस पहनने का दबाव बनाता था। जालिमों का जुल्‍म यहीं नहीं रुका, एक बार जब वह गर्भवती थी तो सभी ने मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। ससुरालवालों का कहना था कि जब पति ही नहीं रहेगा तो बच्‍चे का क्‍या करोगी?
शिवांगी के ससुर विपिन वर्मा का कहना है कि उनके परिवार पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। अभी वह इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। मामला कोर्ट में पहुंच गया है, वहीं पर बोलेंगे।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विवाहिता अब उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की ठीक से जानकारी नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ससुराल छोड़कर अपने पिता के घर आ गई है। वह इतनी डरी हुई है कि ससुराल वापस जाने का नाम नहीं ले रही है।

No comments:

Post a Comment