Saturday, 10 September 2011

Twins of Ilahabad


कुदरत के इस हैरतअंगेज करिश्मे को आप क्या कहेंगे. आप भी सुनेंगे तो दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे. यूपी के इलाहाबाद में एक ऐसा गांव हैं जहां अधिकतर जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं. करीब ढा़ई सौ घर वाले इस गांव में अधिकतर बच्चे जुडवां पैदा होते हैं. इस गांव में पिछले पचास वर्ष में 108 जुडवा़ बच्चों ने जन्म लिया है. 
इलाहाबाद जिले के धूमनगंज क्षेत्र के उमरी गांव के एक जुड़वा पिंटू का कहना है कि अब तो उसके गांव में जानवरों के भी जुडवा़ बच्चे पैदा होने लगे हैं. उन्होंने बताया कि उसके गांव की इस खूबी की वैज्ञानिक जांच के लिए हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई तक के विशेषज्ञ आ चुके हैं लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वह यह मानने के लिए विवश हो जाते हैं कि यह ऊपर वाले की कृपा है. 
खून के नमूनों आदि से अब तक हुई वैज्ञानिकों की जांच बेनतीजा रही है. वैज्ञानिक इसे कुदरत का हैरतअंगेज करिश्मा मानते हैं. 
बताया जाता है कि 80 वर्ष पहले पूरा का पूरा गांव ही जुडवां था. इस समय गांव में 16 जुडवे हैं. बीस ऐसे जुडवां पैदा हुए जिसमें एक की मृत्यु हो गई जबकि कुछ में दोनों की मौत हो गई.

No comments:

Post a Comment