Friday, 9 September 2011

Sports News – Hindi Sports News – Sports News in Hindi – Sports News Headlines – Sports Update

 भारतीय खिलाड़ियों को गधा कहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन अपनी नौकरी खो सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई का आधिकारिक प्रसारक नियो स्पोर्ट्स हुसैन को अक्टूबर में होने वाली सीरीज की कमेंट्री से हटा सकता है।

नियो स्पोर्ट्स ने हुसैन को कमेंटेटर के तौर पर शार्टलिस्ट किया था। लेकिन हुसैन की इस टिप्पणी के बाद चैनल हुसैन को अपनी लिस्ट से हटा सकता है।

इंग्लैंड को अगले महीने भारत दौरा करना है। इस सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर नियो स्पोर्ट्स है।

उल्लेखनीय है कि हुसैन ने भारतीय फील्डरों को कमेंट्री के दौरान गधा कहा था। इस पर उनकी कड़ी आलोचना हुई है। बीसीसीआई ने भी इस मसले पर ईसीबी के पास शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment